Author: admin

जशपुर । जिला पुलिस अधीक्षक शंकरलाल बघेल ने यातायात शाखा जशपुर में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक अंथ्रेस किण्डो और आरक्षक बालेश्वर बघेल को अवैध रकम उगाही के मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों निलंबित पुलिस कर्मियों को फिलहाल रक्षित केन्द्र जशपुर में अटैच किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने आज सोशल मीडिया में सहायक उप निरीक्षक किण्डो एवं आरक्षक बघेल द्वारा किसी अज्ञात व्यक्ति से रुपया लेने का वीडियो वायरल होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों को निलंबित किए जाने की कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक ने उक्त दोनों…

Read More

भिलाई । वार्ड 60 स्थित सांस्कृतिक भवन का छज्जा भरभराकर गिर गया। इससे आस-पास खड़े लोग कुछ क्षण के लिए दहशत में आ गए, लेकिन भवन का दरवाजा खोलकर देखा तो छत का प्लास्टर टूट कर गिरा पड़ा था। लोगों ने रिसाली जोन कमिश्नर को सूचना दी। बता दें कि इस भवन की मरम्मत के लिए नगर निगम प्रशासन ने लोकसभा चुनाव के पहले मेंटनेंस और रंगाई-पुताई के लिए ढाई लाख में ठेका दिया था। ठेकेदार ने चुनाव के दौरान काम पूरा कर दिया। दो महीने बाद छज्जा फिर से टूटकर गिर गया। पार्षद चुम्मन देशमुख का कहना है…

Read More

रायपुर । कांग्रेस प्रदेश भर के सभी जिला मुख्यालयों में 20 जुलाई को धरना प्रदर्शन करेगी। पहले यह धरना प्रदर्शन 8 जुलाई को होना था लेकिन सीएम भूपेश बघेल की माता जी के निधन के बाद इस टाल दिया गया था। कांग्रेस छत्तीसगढ़ में मिट्टी तेल के कोटे में कटौती, पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि, बढ़ती महंगाई, धान के समर्थन मूल्य में मात्र 3.7% की वृद्धि और दाल भात केंद्रों छात्रावासों के चावल के कोटे में कटौती को लेकर प्रदर्शन करने जा रही है। इस दौरान कांग्रेस के सभी जनप्रतिनिधि, प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, जिला संगठनों के पदाधिकारी, ब्लॉक…

Read More

कांकेर। छत्तीसगढ़ के दुर्गूकोंदल थाना क्षेत्र ग्राम सिंहारी में बुधवार को एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने स्कूल से घर लौट रहे एक छात्र को अपनी चपेट में ले लिया जिससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार ग्राम सिंहारी निवासी बल्दु राम दुग्गा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेरा बेटा प्रदीप कुमार दुग्गा (10) 10 जुलाई को सुबह स्कूल गया था, छुट्टी होने के बाद अपनी साइकिल से शाम करीब 5 बजे घर आ रहा था। ग्राम…

Read More

रायपुर । प्रदेश के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को उनके द्वारा खपत की गई चार सौ यूनिट पर हाफ बिजली बिल स्कीम का लाभ देने का निर्णय छत्तीसगढ़ शासन ने लिया था। इसे छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी ने एक मार्च से प्रभावशील कर दिया है, जिसका लाभ प्रदेश के घरेलू उपभोक्ताओं को मिलने लगा है।पॉवर कंपनी अध्यक्ष शैलेन्द्र शुक्ला ने बताया कि अप्रैल तक राज्य के लगभग 26.50 लाख उपभोक्ता इस योजना से लाभान्वित हो रहे है। योजना से राज्य के समस्त बीपीएल एवं फ्लैट रेट योजना के अंतर्गत शामिल अन्य घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है।शुक्ला ने…

Read More

रायपुर (जसेरि)। कारोबारी लवली खनूजा को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। लवली रिंकू खनूजा के आत्महत्या मामले में आरोपी है। कुछ दिन पहले उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुआ है। इसके साथ में तीन लोगों पर भी केस दर्ज किया गया है। एफआईआर के बाद सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तारी की यह कार्रवाई की है। बता दें कि लवली खनूजा बहुचर्चित सीडी कांड मामले में सरकारी गवाह है।रायपुर के ऑटो मोबाइल कारोबारी रिंकू सिंह खनूजा आत्महत्या मामले में पुलिस ने जून महीने में आरोपी लवली खनूजा, विजय पंड्या और मानस साहू के खिलाफ अपराध दर्ज किया था।…

Read More

कोरबा । डीएमएफ फंड को लेकर आ रही शिकायतों के बीच डीएमएफ घोटाले पर मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने इशारों में कहा है कि जल्द ही डीएमएफ फंड घोटाले में बड़े अफसरों पर भी गाज गिरने वाली है। कोरबा में मीडिया से सवालों के दौरान जवाब में जयसिंह अग्रवाल ने कहा है कि अभी तो प्यादे निपटे हैं, वजीर बाकी है। उन्होंने कहा कि किसके संरक्षण में घोटाले हुए, किसने उसकी अनुमति दी, सभी बिंदुओं पर जांच का दायरा बढ़ेगा ।बता दें कि डीएमएफ घोटाले में कोरबा के पूर्व सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग श्रीकांत दुबे सस्पेंड कर दिए गए है।…

Read More

धमतरी । राइस मिल पर खाद्य विभाग की छापामार कार्रवाई । विभाग की टीम ने एक राइस मिल पर छापा मार कर एक करोड़ 10 लाख का धान और चावल जब्त कर लिया। इसके साथ ही राइस मिल के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत प्रकरण दर्ज किया। दरअसल जिले में कस्टम मिलिंग के तहत धान के उठाव की समीक्षा की जा रही है। इसी कवायद में खाद्य विभाग को जानकारी मिली कि, डीएमएच एग्रोटेक के पास पंजीयन तक नही है और वो मिलिंग का काम धड़ल्ले से कर रहा है। धमतरी के मगरलोड ब्लॉक के अमलीडीह गाँव…

Read More

भिलाई ।खुर्सीपार शासकीय कॉलेज में पढऩा जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है। शनिवार को स्टाफ रूम में बैठे हुए शिक्षकों पर धड़ाम से सीलिंग का प्लास्टर गिर पड़ा। गनीमत रही कि इसमें किसी को भी चोट नहीं आई है। प्लास्टर गिरने के वक्त प्रोफेसर संभलकर वहां से हट गए। इस तरह चोटिल होने से बाल-बाल बचे। इसके पूर्व प्राचार्य कक्ष का प्लास्टर भी गिर चुका है, यही नहीं एक कक्षा में बैठकर पढ़ाई करते वक्त विद्यार्थियों पर भी प्लास्टर गिरा। इस दौरान एक प्रोफेसर का चोट आई थी, उनका हाथ टूट गया था। बावजूद इसके शासन ने…

Read More

धमतरी । अर्जुनी में सेक्स रैकेट चलाने के मामले में करहीभदर के दो लोगों को पुलिस ने जेल भेजा है। दोनों सरकारी कर्मचारी हैं। लेकिन खुलासे के एक महीने बाद दोनों पर सिर्फ निलंबन की कार्रवाई की गई है।बतादें पुलिस ने एक महीने पहले अर्जुनी में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया था, जिसमें दो आरोपी कन्नेवाड़ा (करहीभदर) के दिवाकर डड़सेना व सचिन चंद्रवंशी शामिल थे। दोनों को धमतरी जेल भेज दिया गया है। खुलासे के एक महीने बाद सोरर हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ सचिन चंद्रवंशी को शासकीय सेवा से सिर्फ निलंबित किय गया है। वहीं…

Read More