Author: admin

कोरबा । कोरबा जिले से एक दुखद खबर आ रही है. यहां दो बच्चों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि बच्चे खेल रहे थे. इसी दौरान दोनों कुएं में गिर गए. डूबने से दोनों बच्चों की मौत हो गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.घटना नेहरू नगर के खटाल मोहल्ले की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चे घर के पास शनिवार सुबह खेल रहे थे. घर के पास ही एक कुआं भी था. अचानक बच्चे कुएं में गिर गए. काफी देर तक बच्चे जब नहीं दिखे तक परिजन बच्चों…

Read More

रायपुर । विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत की अध्यक्षता में आज यहां छत्तीसगढ़ विधानसभा के मुख्य समिति कक्ष में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष धरममलाल कौशिक और संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चैबे सहित समिति के सदस्य गण उपस्थित थे ।

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र के पहले दिन शुक्रवार को अविभाजित मध्यप्रदेश के सदस्य रहे संतोष अग्रवाल, दिवंगत विधायक भीमा मंडावी और छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व सदस्य बलराम सिंह ठाकुर को श्रद्धांजलि दी गई। सबसे पहले मुख्यमंत्री भूपेष बघेल ने दिवंगतों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, संतोष अग्रवाल के निधन से अपूर्णीय क्षति हुई है। वहीं विधायक भीमा मंडावी के जाने से न सिर्फ आदिवासी समाज बल्कि प्रदेश के लिए भी अपूर्णीय क्षति है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा, संतोष कुमार अग्रवाल जनसरोकारों के प्रति सजग थे। वे बेहद लोकप्रिय व्यक्ति थे, उनका निधन दुखद है।…

Read More

कांकेर । भानुप्रतापुर में संचालित संत जोसेफ स्कूल में प्रिंसिपल ने बच्चों को भारत माता की जय न बोलने का फरमान सुना दिया। जिसके बाद बच्चों ने इस बारे में परिजनों को बताया । शुक्रवार को पालकों और नगर के अन्य लोगों ने प्रेयर के समय स्कूल जाकर जमकर हंगामा किया । मामले की जानकारी होने पर मौके पर तहसीलदार, थाना प्रभारी और बीईओ ने पहुंचकर परिजनों को शांत कराने को प्रयास करा रहे हैं । स्कूल प्रिंसिपल द्वारा भारत माता की जय बोलने से बच्चों को मना करने के बाद गुस्साए परिजनों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए प्रिंसपल के…

Read More

बलरामपुर । जिले से सटे झारखंड में नक्सलियों ने एक बार फिर जमकर उत्पात मचाया है। नक्सलियों ने टीपीएस कोल साइडिंग में सड़क निर्माण में लगे 12 से ज्यादा हाइवा और पोकलेन मशीन को आग के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद से आस पास के इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस हाई अलर्ट पर है। टीपीएस कोल लातेहार जिले के चांदवा थाना इलाके में स्थित है।

Read More

श्रीदेवी की मौत को लेकर केरल के डीजीपी जेल और आईपीएस अधिकारी ऋषिराज सिंह ने एक चौंकाने वाला दावा किया है. उनका दावा है कि श्रीदेवी की मौत बाथटब में डूबने से नहीं हुई थी, बल्कि उनका मर्डर किया गया था. आईपीएस अधिकारी ऋषिराज सिंह ने अपने एक दोस्त के हवाले से ये दावा किया है. उनके दोस्त डॉ. उमादथन जाने-माने फोरेंसिक सर्जन थे. हाल ही में उनकी मौत हुई है.डॉ. उमादथन को क्राइम मामलों और खासतौर पर मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने का उस्ताद माना जाता था. केरल पुलिस जब कई मौकों पर मर्डर मामलों को नहीं सुलझा पाती…

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ के विधायकों ने पत्र लिखकर स्कूलों में संचालित मध्यान्ह भोजन में अण्डा उपलब्ध कराने की योजना की प्रशंसा की है। विधायकों ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के बच्चों में कुपोषण को देखते हुए मध्यान्ह भोजन में प्रोटीन जैसे- तत्व आवश्यक आहार में भरपूर मात्रा में शामिल करना आवश्यक है। विधायकों ने अपने पत्र में मुख्यमंत्री से बच्चों को मध्यान्ह भोजन में सप्ताह में तीन दिन अण्डा उपलब्ध कराने का आग्रह किया और कहा कि इससे जहां छत्तीसगढ़ के बच्चों में व्याप्त कुपोषण को दूर करने स्वस्थ बनाने में मदद मिलेगी, वहीं स्वस्थ छत्तीसगढ़…

Read More

बेमेतरा । प्रदेश में शासन के नये भर्ती नियमों के तहत रिक्त पदों में भर्तियां प्रारंभ हो गई है। महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री एवं बेमेतरा जिले की प्रभारी मंत्री अनिला भेंड़िया ने जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त पदो पर भर्ती करने के निर्देश दिये हैं। भेड़िया ने कल कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में इस आशय के निर्देश दिए। जिले में कुल 1074 आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित है जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 116 और सहायिका के 156 पद रिक्त हैं। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी सह-क्रेश में पदस्थ क्रेश…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को पुलिस विभाग में बंपर तबादले किए हैं। विभाग ने 13 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया है, जिसमें 3 एसआई, 3 एएसआई और 7 हवलदारों का नाम शामिल है। बता दें इससे पहले भी रायुपर जिला पुलिस बल के 49 आरक्षकों और तीन एएसआई के ट्रांसफर जारी किया था। यह आदेश रायपुर एसएसपी आरिफ शेख ने जारी किया है ।

Read More

रायपुर । राजधानी में आज कई विभागों में अधिकारी कर्मचारियों का ट्रांफफर आदेश जारी किया गया है। पुलिस और प्रशासनिक विभाग के साथ सात आईएएस अफसरों का भी तबादला किया गया है। देखिए सूची 7 IAS अधिकारियों के विभाग में फेरबदल मुकेश कुमार- संचालक, आदिम जाति कल्याण विभाग का अतिक्ति प्रभार नीरज कुमार बंसोड़- संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं शिखा राजपूत तिवारी- कलेक्टर, बेमेतरा महादेव कावरे- संचालक, कोष, लेखा एवं पेंशन विनीत नंदनवार- अपर कलेक्टर रायपुर ऋचा प्रकाश चौधरी- सीईओ जिला पंचायत रायगढ़ प्रभात मलिक- संचालक संस्थागत वित्त का अतिरिक्त प्रभार

Read More