Author: admin

अंबिकापुर । शनिवार रात को पुलिस हिरासत से फरार युवक ने सोमवार सुबह डीसी रोड स्थित निजी अस्पताल के खिड़की से लगे कूलर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे हुए हैं, लेकिन कुछ भी कहने से बच रहे हैं. मामले की मजिस्ट्रियल जांच की जा रही है । जानकारी के अनुसार मृतक युवक पंकज भटगांव थाना इलाके का रहने वाला है. लाखों के चोरी के आरोप में कोतवाली पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था. पूछताछ के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया था और रात को…

Read More

रायपुर । गुढ़यारी थाना क्षेत्र के बम्लेश्वरी नगर में 20 जुलाई को हुई इंजीनियर के विश्वनाथ शर्मा की हत्या के मामला में पुलिस तीन आरोपियों को गिऱफ्तार किय़ा है. चौंकाने वाली ये बात है कि इस मर्डर केस में पत्नी ने ही अपने पति की हत्या अपने पुरुष मित्र को सुपारी देकर करवाई थी. जिसका खुलासा खुद पत्नि केवी लता ने किया है. इस हत्या के मामले में पत्नी केवी लता पुरुष मित्र लवकुश शुक्ला और उसके सहयोगी अवनीश यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार है । इंजीनियर के. विश्वनाथ शर्मा की हत्या के मामले पर गुढ़यारी थाना पुलिस सोमवार…

Read More

रायपुर । पत्नी के बारे में अपशब्द कहने की बात पर चाकू मारकर युवक को घायल कर देने की रिपोर्ट गुढिय़ारी थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार वीर शिवाजी नगर कोटा रायपुर निवासी राकेश वर्मा 18 वर्ष पिता कृष्णचंद्र वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि राकेश सोनी ने प्रार्थी को फोन करके कोर्ट जाने की बात कहकर निषाद गली होटल के पास बुलाया व आरोपी ने पत्नी के बारे में तुमने अपशब्द बोला है कहकर गाली-गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी देकर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर घायल कर दिया ।…

Read More

रायपुर । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मोहम्मद असलम ने भाजपा शासित 3 राज्यों झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था के धराशाई होने और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति सहित मुसलमानों पर हो रहे अत्याचार को लेकर चिंता प्रकट किया है। उन्होंने राज्य में गरीबों, निचले तबकों के साथ हो रही घटनाओं के लिए भाजपा की नीतियों और कार्य प्रणालियों को जिम्मेदार बताते हुए राज्य सरकारों की तानाशाही और बर्बर रवैए की आलोचना की है। झारखंड के सरायकेला खरसावां, यूपी का सोनभद्र और बिहार के छपरा की घटना ने भाजपा शासित राज्यों की पोल खोल दी है। अनेकों…

Read More

दुर्ग । बीएससी की एक छात्रा ने फेल होने पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्रा आदर्श नगर कैम्प-1 भिलाई निवासी खुशबू गुप्ता (19) का शव मोहालाइ शिवनाथ रेलवे ब्रिज के पास ट्रैक पर मिला। पुलिस को ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे मिली। तब छात्रा की पहचान नहीं हुई थी। पुलिस यह मान रही थी कि यह आसपास के किसी गांव की युवती का शव है। पहचना न होने पर शव को मारच्र्यूरी में रखवा दिया था। बाद में मृतका की पहचान खुशबू गुप्ता के रुप में हुई ।

Read More

रायपुर । बस्तर की स्वादिष्ट ‘चिरौंजी या चारोली‘ की गिनती अखरोट, बादाम, पिस्ता, काजू जैसे ड्राईफ्रुट की श्रेणी में की जाती है। वनो में मिलने वाले चार वृक्ष के फलों से प्राप्त इसकी स्वादिष्टगिरी को ही चिरौंजी कहते है। जिसका उपयोग मिष्ठान, लस्सी अथवा अन्य खाद्य पदार्थो को स्वादिष्ट एवं लिज्जतदार बनाने के लिए किया जाता है। देश के अन्य क्षेत्रों में इसकी अधिक मांग की वजह से इसका बाजार मूल्य भी अधिक रहता है। इसके मद्देनजर विकासखण्ड केशकाल के ग्राम खेतरपाल के ग्रामीणों को सौभाग्यशाली कहा जाना उचित होगा। जहां ग्राम सीमा के सौ एकड़ क्षेत्र में…

Read More

रायपुर । सीएम भूपेश बघेल ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शिला दीक्षित के निधन पर शोक व्यक्त किया, ट्वीट कर लिखा- दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री, हम सबकी नेता एवं मार्गदर्शक रहीं आदरणीय शीला दीक्षित जी के निधन का समाचार सुनकर मन व्यथित है। अभी कुछ दिन पहले ही मुझे उनका आशीर्वाद मिला था। ये बदली हुई चमकती दिल्ली अपनी इस सृजनकारी ‘माँ’ को कभी न भूल पाएगी ।

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित का शनिवार को 81 साल की उम्र में निधन हो गया। दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में उन्होंने शनिवार को अंतिम सांस ली। परिजनों के मुताबिक, उनका लंबे समय से स्वास्थ्य खराब चल रहा है, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में मेट्रों की सौगात देने के लिए हमेशा से याद की जाने वाली शीला दीक्षित गांधी परिवार की करीबी थीं। 15 साल तक दिल्ली की सत्ता पर काबिज रहने वालीं शीला दीक्षित 1984 से 89 तक वे…

Read More

रायपुर । केंद्र सरकार की सहमती से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व भाजपा सांसद रमेश बैस को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है. 2019 के लोकसभा चुनाव में उनका टिकट कट गया था जिसके बाद भी उन्होंने पार्टी के लिए प्रचार किया था । रमेश बैस लोकसभा में लंबे समय तक रायपुर लोकसभा का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं, लेकिन 17वीं लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उनके स्थान पर सुनील सोनी को टिकट दिया था. विपरित समय में भी धैर्य नहीं खोने का प्रतिफल अब रमेश बैस को राज्यपाल के तौर पर मिला है. बैस 1978 में रायपुर…

Read More

बिलासपुर। पूर्व सांसद लखन लाल साहू ने अब तक सरकारी बंगला को खाली नहीं किया है। परिणाम घोषित होने के दो महीने बाद भी ध्यान नहीं दिया गया तो संभागीय कमिश्नर ने 3 जुलाई को नोटिस जारी कर बंगला को खाली करने का निर्देश दिए हैं। संभागीय कमिश्नर भरतलाल बंजारे ने बताया सांसद बंगला खाली नहीं करते हैं तो उनको बाजार मूल्य के हिसाब से पेनाल्टी किया जाएगा जो 50 हजार रुपए से अधिक होगा। लोकसभा चुनाव का परिमाण आए दो महीने हो गया है। लेकिन पूर्व सांसद लखन लाल साहू सरकारी बंगला का मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं।…

Read More