Author: admin

धमतरी । पॉश कालोनी में रहने वाली महिला युक्ता तनुजा (32) पति मनोहर सिंधी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार महिला को मॉडलिंग का शौक था। उसका एक अन्य युवक के साथ अफेयर भी चल रहा था। यह घटना बुधवार को शाम करीब 4.30 बजे की है। शहर के महालक्ष्मी इन्क्लेव में रहने वाली महिला युक्ता तनेजा के मुंह में अचानक झाग निकलने पर परिजन उसे इलाज के लिए मसीही अस्पताल लेकर आए । डाक्टरों ने उसका चेकअप करने के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।…

Read More

बीजापुर । अवैध आईडी कार्ड बनाने वाले फोटो स्टूडियो पर तहसीलदार ने छापामार कार्रवाई की है. मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. क्षेत्र से लगातार अवैध आईडी बनाने की जानकारी मिल रही थी. जांच में जानकारी सही पाई गई. इसके बाद तहसीलदार विनोद साहू ने भैरमगढ़ संजय पारा स्थित साईं फोटो स्टूडिया में छापा मारा गया । मौके पर अवैध आईडी कार्ड बरामद होने के बाद स्ट्डियो को सील किया गया. पुलिस ने स्टूडियो संचालक रविंद्र बट्टा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है ।

Read More

मुंबई. महाराष्ट्र के कई शहरों में बारिश का दौर फिर शुरू हो गया है। मंगलवार रात मुंबई में भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया। ट्रैक पर डूबने से लोकल ट्रेन सेवा पर असर पड़ा। मुख्य मार्गों पर जाम के चलते लोगों को ऑफिस जाने में दिक्कत हो रही है। बुधवार सुबह अंधेरी फ्लाईओवर पर बारिश के कारण तीन कार टकरा गईं, जिसमें 8 लोग जख्मी हो गए। दूसरी ओर, बिहार और असम में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। बिहार में बाढ़-बारिश से अब तक 106 और असम में 68 मौतें हो चुकी हैं। दोनों…

Read More

नई दिल्ली/रायपुर । छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. मंगलवार बीती रात करीब 11 बजे उनके सीने में दर्द उठा और बेचैनी महसूस होने की शिकायत मिली, परिजनों ने उन्हें तत्काल दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया है । गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विशेषज्ञ डॉक्टर राजेश पुरी की देख रेख में रमन सिंह का इलाज चल रहा है. उनको मेदांता अस्पताल में एक अलग से रूम में भर्ती किया गया है. जहां इलाज जारी है. हालांकि चिंता की कोई बात नहीं है उनकी तबियत…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार के पास पहला मौका होगा जब वे 15वें वित्त आयोग के समक्ष राज्य के विशेष परिस्थितियों को रखते हुए केंद्र और राज्य के बीच राजस्व के बंटवारे में ज्यादा हिस्सेदारी की मांग रख सकेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सत्ता संभालने के बाद आगामी 25 जुलाई को पहली बार वित्त आयोग के अध्यक्ष एनके सिंह के नेतृत्व में चार सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति की बैठक रायपुर में होगी। मुख्यमंत्री के साथ बैठक से पहले वित्त आयोग राज्य के प्रमुख जिलों का दौरा कर विभिन्न स्टेक-होल्डर्स के साथ भी मीटिंग्स कर चुका होगा। वित्त आयोग…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से यहां उनके निवास कार्यालय में मिसेज एशिया अवंतिका श्रीवास्तव ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें मिसेज एशिया का खिताब जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। मिसेज एशिया की प्रतियोगिता थाईलैंड के रियांग शहर में जनवरी 2019 में आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में 25 देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में अवंतिका श्रीवास्तव विजेता बनी। रियांग सिटी के गवर्नर ने उन्हें विजेता का ताज पहनाया। इस प्रतियोगिता में उन्हें एनर्जी क्वीन का भी खिताब दिया गया। अवंतिका श्रीवास्तव मूलत: भिलाई नगर की रहने वाली है। इससे पहले मई 2018 में मिसेज…

Read More

रायपुर । चिटफंड घोटाले में एफआईआर दर्ज होने पर पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने तीखी नाराजगी जतायी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण को लेकर वो कोर्ट जायेंगे और उनके खिलाफ अनर्गल आरोप लगाने वालों के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करायेंगे। पैकरा ने कहा कि वो भी चाहते हैं कि प्रकरण की जांच की जाये, दोषियों को सजा मिले, लेकिन साजिशन किसी पर भी आरोप लगाना सही नहीं है। महासमुंद के खल्लारी थाने में पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा के साथ प्रदेश के छह अफसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। सभी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया…

Read More

सुकमा । उद्योग आबकारी मंत्री कवासी लखमा अपने विधानसभा क्षेत्र कोंटा में तूफानी सभाओं का लगातार दौरा कर रहे हैं. मंगलवार को यहां डुब्बाटोटा गांव में हाई स्कूल भवन का लोकार्पण करने पहुंचे मंत्री लखमा ने सरकार के सात महीनों में किये गए विकास कार्यो के बारे में जनता को जानकारी दी. उन्होंने कहा कि बन्द पड़े स्कूलों को फिर से शुरू किया जा रहा है. जिसमें जगरगुंडा और भेज्जी शामिल है । मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि गांव-गांव मे पुन: स्कूलों के संचालन से अब आदिवासियों के बच्चों को बेहतर शिक्षा की व्यवस्था होगी. हमारा प्रयास है…

Read More

रायपुर । राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो पर काफी समय से प्रतिनियुक्ति पर जमे पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। तबादला आदेश डीजीपी डी.एम. अवस्थी ने जारी किया है।जारी आदेश के तहत एक एएसआई और चार प्रधान आरक्षक समेत पांच आरक्षकों का तबादला किया गया है। सभी को राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो से उनकी मूल पदस्थापना पर पदस्थ किया गया है।

Read More

छत्तीसगढ़ में अल्पवर्षा के कारण अकाल की स्थिति बनती नजर आ रही है. आम लोगों से लेकर किसान भी बारिश नहीं होने से काफी परेशान हैं. तो वहीं राज्य की कांग्रेस सरकार को विपक्षी दल ने इस मुद्दे पर घेरना भी शुरू कर दिया है. मालूम हो कि प्रदेश के 12 जिले और 73 तहसीलों में अल्पवर्षा के कारण सूखे के हालात बनते नजर आ रहे है। छत्तीसगढ़ सहित देशभर में अल्पवर्षा की स्थिति, गिरता भू-जल स्तर और पानी की बर्बादी भीषण जल संकट की ओर ईशारा कर रही है. मगर तमाम ईशारों के बावजूद धरातल पर कोई…

Read More