रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से यहां उनके निवास कार्यालय में मिसेज एशिया अवंतिका श्रीवास्तव ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें मिसेज एशिया का खिताब जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। मिसेज एशिया की प्रतियोगिता थाईलैंड के रियांग शहर में जनवरी 2019 में आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में 25 देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में अवंतिका श्रीवास्तव विजेता बनी। रियांग सिटी के गवर्नर ने उन्हें विजेता का ताज पहनाया। इस प्रतियोगिता में उन्हें एनर्जी क्वीन का भी खिताब दिया गया। अवंतिका श्रीवास्तव मूलत: भिलाई नगर की रहने वाली है। इससे पहले मई 2018 में मिसेज इंडिया छत्तीसगढ़ और अक्टूबर 2018 में चेन्नई में आयोजित मिसेज इंडिया का खिताब भी जीत चुकी है।