
रायपुर । केंद्र सरकार की सहमती से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व भाजपा सांसद रमेश बैस को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है. 2019 के लोकसभा चुनाव में उनका टिकट कट गया था जिसके बाद भी उन्होंने पार्टी के लिए प्रचार किया था ।
रमेश बैस लोकसभा में लंबे समय तक रायपुर लोकसभा का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं, लेकिन 17वीं लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उनके स्थान पर सुनील सोनी को टिकट दिया था. विपरित समय में भी धैर्य नहीं खोने का प्रतिफल अब रमेश बैस को राज्यपाल के तौर पर मिला है. बैस 1978 में रायपुर नगर निगम के लिए चुने गए थे, और 1980 से 1984 तक मध्यप्रदेश विधान सभा के सदस्य थे ।
केन्द्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिये हैं उसी सिलसिले में बिहार के राज्यपाल को भी बदला गया है। लालजी टंडन को बिहार से हटाकर मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं फागू चौहान को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया है। आनंदीबेन पटेल को उत्तरप्रदेश का नया राज्यपाल बनाया गया है। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक की छुट्टी कर दी गई है। रमेश बैस को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है। जगदीप धनकड़ बंगाल के नये राज्यपाल होंगे। राष्ट्रपति भवन ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।