Author: admin

दुर्ग । जीआरपी पुलिस ने चोरी के सामान के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को प्लेटफॉर्म नंबर 4 और 5 में निरीक्षण के दौरान संदेह होने पर पूछताछ की गई। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम दीपक ठाकुर(33) पिता मेहतर राम ठाकुर निवासी बालाघाट का होना बताया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली। इस दौरान पुलिस एक लैपटॉप, एडॉप्टर, एक चेक बुक और नकदी बरामद किया है। कड़ाई से पूछताछ में उसने बरामद सामान को चोरी का होना बताया। जिसकी कुल कीमत करीब 51 हजार रूपए से अधिक है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया…

Read More

रायपुर । शिक्षा विभाग के ट्रांसफर लिस्ट पर बवाल मचा ही था कि अब राजनांदगांव के जिला आयुर्वेद विभाग में हुए तबादले पर हंगामा शुरू हो गया है। हाल ही में विभाग में 10 कर्मचारियों का तबादला हुआ है, जिसकी सूची 12 जुलाई को जारी हुई है। राजनांदगांव जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय के डॉक्टर के साथ कर्मचारियों के तबादले से नाराज कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ने गाली गलौज कर धमकी दे डाली, तो डॉक्टर साहब भी कांग्रेस नेता की शिकायत लेकर एसपी के पास पहुंच गये हैं। तो वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस प्रकरण में जानकारी लेने की बात कही…

Read More

रायपुर । राजधानी में अवैध ब्जाय का धंधा जोर-शोर से चल रहा है। पुलिस ने पिछले दिनों एक बड़े सूदखोर के खिलाफ कार्रवाई की थी। लेकिन ऐसे कई लोग है जो बिना लाइसेंस और अनुमति के ब्याज का धंधा चला रहे हैं। तात्कालिक आवश्यकताओं के लिए लोग ऐसे लोगों से ब्याज पर कर्ज लेते हैं और कई तरह के मुसीबतों का सामना करते हैं। तात्यापारा में एक पान दूकान चलाने वाला भी अवैध रूप से ब्याज का धंधा करता है। इतना ही नहीं वह सामान गिरवी रख कर कर्ज देने के साथ मनमाने ब्याज भी वसूलता है। उससे कर्ज लेने…

Read More

रायपुर । जनरेटर में स्पार्क होने से ब्लास्ट हो जाने पर तीन लोग झुलस गये। घायलों को इलाज के लिये कालडा नर्सिग अस्पताल रायपुर में भर्ती किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जगदीश इस्पात सिलतरा रायपुर स्थित कंपनी में जनरेटर सुधारने के बाद चालू करते ही जनरेटर में स्पार्क हुआ व ब्लास्ट होकर आग लग गया। इसकी चपेट में आने से गोविन्द सिंह 30 वर्ष पिता पे्रम सिंह व जितेन्द्र रजक एवं रत्नेश कुमार यादव झुलस गये उन्हें इलाज के लिये कालडा अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के प्रथम स्वप्नदृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य का जो सपना देखा था उसके अनुरूप राज्य सरकार नवा छत्तीसगढ़ का निर्माण कर रही है। डॉ. खूबचंद बघेल एक किसान के यहां पैदा हुए और खेती-किसानी से जुड़े रहे, पढ़-लिखकर डॉक्टर बने, स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। वे एक महामानव के रूप में देखे जाते है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज डॉ. खूबचंद बघेल की जयंती में रायपुर के आरंग विकासखण्ड के ग्राम नरदहा में आयोजित पुरखा के सुरता कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन अनुपूरक बजट पर दिनभर हुई चर्चा के बाद 4341 करोड़ 52 लाख रूपए का अनुपूरक बजट पास हो गया है। विधायकों ने अनुपूरक बजट के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। सदन में अनुपूरक बजट की चर्चा के दौरान सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि अनुपूरक बजट छह महीने का लेखा जोखा है। इन महीनों में हमने कई बड़े काम किए। हम पुरखों के सपनों को पूरा कर रहे हैं। हमनें जो फैसले लिए है वो दशकों में नहीं लिए जा सकते। विरोध करने वाले बताएं कि आप हमारी…

Read More

जांजगीर-चाम्पा । बॉलीवुड चाइल्ड आर्टिस्ट शिवलेख सिंह का पार्थिव शरीर पैतृक गांव नरियरा पहुँचते ही अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. अकलतरा विकासखंड के नरियरा गांव में अंतिम संस्कार की तैयारी की गई है. बाल कलाकार को नम आँखों से अंतिम विदाई देने दूरदराज और आसपास के ग्रामीणों की बड़ी भीड़ जुटी है. बता दें कि रायपुर-बिलासपुर हाईवे में हुए हादसे में शिवलेख सिंह की मौत हो गई थी. 14 साल का चाइल्ड आर्टिस्ट शिवलेख सिंह पिछले 10 वर्षों से अपने परिजनों के साथ मुंबई में रह रहा था. शिवलेख सिंह कुछ दिन पहले ही अपने…

Read More

जांजगीर । चांपा जिले में एक फाइनेंस कंपनी के एजेंट से 2 लाख 28 हजार की लूटपाट करने वाले गिरोह के सरगना सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक एक आरोपी अभी भी फरार जिसकी तलाश अभी भी पुलिस कर रही है. जानकारी के मुताबिक एजेंट से लूटी गई बायोमीट्रिक बिलिन्ग मशीन, तीन मोबाइल, जानलेवा हमला में इस्तेमाल किया गया स्टील का राड और 26 हजार नगद जब्त कर लिया है.दरअसल एल एंड टी फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट का काम करने वाला सानू सेन 5 जुलाई को सक्ति थाना क्षेत्र के आस-पास के…

Read More

कैथल (हरियाणा) । कैथल में एक महिला ने कुछ घंटे पहले जन्मी बच्ची को पॉलीथिन में डालकर नाले में फेंक दिया। बच्ची की किस्मत अच्छी रही कि एक कुत्ता नवजात को नाले से बाहर ले आया। फिर उसने भौंकना शुरू कर दिया। कुत्ते की आवाज सुनकर लोग इकट्ठे हो गए। पुलिस की मदद से बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। अब उसकी हालत स्थिर है और वह डॉक्टरों की निगरानी में है । यह घटना शहर में डोगरा गेट के पास गुरुवार सुबह की है और सीसीटीवी में कैद हो गई। महिला ने सुबह 4.18 बजे बच्ची को नाले में फेंका और…

Read More

राजनांदगांव । नेशनल हाइवे में गुरुवार को सोमनी थाना के पास सड़क में अचनाक गाय आ गई। गाय को बचाने माजदा चालक ने ब्रेक लगाया और अनियंत्रित माजदा पलट गया। पीछे आ रहा ट्रक चालक माजदा से भिडऩे से बचने कट लगाया और सड़क के नीचे उतर कर पेड़ से टकरा गया। घटना में ट्रक चालक को गंभीर चोट आई है और उसकी स्थिति गंभीर है। वहीं माजदा के पलटने से उसमें सवार 5 लोगों को भी चोट आई है। सभी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं माजदा के पटलने से उसमें…

Read More