Author: admin

धरमजयगढ़ । जशपुर जिले के धरमजयगढ़ सिसरिंगा घाटी में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. हादसे के बाद शॉर्ट सर्किट की वजह से ट्रक आग के लपटों में गिर गया और धूं-धूं कर जलने लगा. फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया. वही घटना के बाद से चालक औऱ सहचालक फरार हैं । बताया जा रहा है कि कोयले से भरी ट्रक शाम करीब 5:30 बजे पत्थलगांव से धरमजयगढ़ की ओर आ रही थी. उसी दौरान धरमजयगढ़ सिसरिंगा घाटी के पास अनियंत्रित होकर खाई…

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गत दिवस केन्द्रीय भू-तल एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से मुलाकात की। उन्होंने गड़करी से राज्य के कोरबा जिले के अंतर्गत पतरापाली-कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में तेजी लाने के संबंध में आवश्यक चर्चा की। इस दौरान राजमार्ग के निर्माण में वन आदि विभागों से संबंधित लंबित प्रकरणों का शीघ्रता से निराकरण कर अनापत्ति पत्र के संबंध में भी चर्चा हुई । मुख्यमंत्री बघेल की केन्द्रीय मंत्री गड़करी से मुलाकात के पश्चात पतरापाली-कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में तेजी आयी है। एन.एच.ए.आई. द्वारा पतरापाली-कटघोरा सड़क मार्ग के निर्माण का टेण्डर भी जारी…

Read More

बिलासपुर । बिलासपुर बाल सम्प्रेषण गृह में नाबालिग की संदिग्ध मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने राज्य शासन, गृह सचिव, बिलासपुर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, सरकंडा थाना प्रभारी और अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है । जुलाई में चोरी के आरोप में नाबालिग को गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल भेज दिया गया था. नाबालिग की मां के हस्तक्षेप के बाद उसे सरकंडा बाल सम्प्रेषण गृह भेजा गया, जहां कुछ दिन बाद उसकी लाश संदिग्ध हालत में मिली. बेटे की संदिग्ध मौत को लेकर मां ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. जस्टिस संजय के अग्रवाल के सिंगल बेंच ने…

Read More

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड की चार सीटों पर सोमवार को हुए विधानसभा उपचुनाव के परिणाम गुरुवार को घोषित हुए. पश्चिम बंगाल में जहां टीएमसी ने तीनों सीट पर जीतकर अपना दबदबा बरकरार रहा है, वहीं उत्तराखंड में भी सत्ताधारी भाजपा ने अपनी पकड़ बनाए रखी है । पश्चिम बंगाल के तीन विधानसभा सीटों में से करीमपुर सीट पर टीएमसी के बिमलेंदु सिंघाराय ने भाजपा के प्रकाश मजुमदार पर 24,199 वोटों के अंतर से जीत हासिल की. खड़गपुर सदर सीट पर टीएमसी के प्रदीप सरकार ने भाजपा के प्रेमचंद्र झा को 20,811 वोटों के अंतर से हराया.…

Read More

कोटा । शिक्षक को भगवान का दर्जा दिया गया है और इनकी शिक्षा से ही छात्रों का भविष्य बनता है, लेकिन बेलगहना स्कूल में इस घटना ने एक बार फिर शिक्षा विभाग और शिक्षकों की शिक्षा पर सवाल खड़े कर दिया है. मामला बेलगहना के शासकीय बालक पूर्व माध्यमिक शाला का है, जहां एक शिक्षिका ने 14 वर्षीय आठवीं कक्षा के नाबालिग छात्र को सिर्फ इसलिए डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दिया क्योंकि उसने खाली क्लास में सीटी बजाई थी. शिक्षिका की पिटाई से छात्र के पीठ पर लोरे के निशान साफ दिख रहे हैं । मामले में…

Read More

रायपुर। राज्य सरकार ने पेंशन कल्याण मंडल का पुनर्गठन किया है। पेंशन संबंधी समस्याओं को लेकर लगातार आ रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इस मंडल का पुनर्गठन किया है। सरकार ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। इस कमेटी में चीफ सेक्रेटरी चेयरमैन होंगे, जबकि 9 अन्य सदस्य होंगे। 10 सदस्यों की यह कमेटी पेंशन संबंधी समस्याओं को सुलझाएगी व सरकार को इस दिशा में सुझाव भी देगी। पेंशन कल्याण मंडल में चीफ सिकरेट्री चेयरमैन होंगे, वित्त विभाग के ACS, जीएडी के ACS , स्वास्थ्य विभाग के ACS मेंबर होंगे। इसके साथ…

Read More

रायपुर। एसएसपी आरिफ शेख के नाम से फर्जी अधिकारी बनकर लोगों को ब्लैकमेल कर वसूली करने वाले व्यक्ति का पुलिस ने भंड़ाफोड़ किया है। आरोपी युवक ज्ञानेश्वर सिंह राजपूत लोकेन्टो एप्लीकेशन में स्कार्ट सर्विस के नाम से विज्ञापन देकर लोगों को पहले अपने झांसे में लेता था, फिर उनसे चैटिंग कर स्क्रीन शॉट भेजकर ब्लैकमेल करता था। इस तरह उसने कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया और 25 हजार रूपए की वसूली भी की थी। अब सलाखों के पीछे पहुंच गया है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित अमित खलखो ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज करवाया था कि उसके…

Read More

रायपुर । अनुपूरक बजट में चर्चा के दौरान जेसीसी विधायक दल के नेता धर्मजीत सिंह ने मंत्री को खराब सड़क, पुल को लेकर चुनौती दे दी. उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अगर मंत्री बिलासपुर से अकलतरा जाने वाले पुल के नीचे आधे घंटे खड़े होंगे तो बहादुरी इनाम देने की सिफारिश करूँगा । दरअसल उन्होंने सदन के अंदर राष्ट्रीय राजमार्गों में सड़क के खस्ता हाल और पुल निर्माण का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि रायपुर से बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग का हाल बुरा है. इस मार्ग में इतना जर्क है कि आप की रीड़ की हड्डी टूट जाए.…

Read More

रायपुर । धान खरीदी को लेकर सूबे की राजनीति चरम पर है. सदन में धान खरीदी को लेकर पक्ष-विपक्ष में तकरार के बाद अब सोशल मीडिया में ट्विटर वार भी शुरु हो गया है. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने शायराना अंदाज में ट्विटर पर सीएम भूपेश बघेल पर हमला बोला है. उन्होंने धान खरीदी को लेकर कमेटी बनाए जाने को लेकर किसानों के साथ विश्वासघात करार दिया है । रमन सिंह ने कहा, ” कमेटी के कांधों पर अपने वादे कब तक लादोगे हर मोड़ पर जनता पूछेगी कितनी दूर तलक भागोगे? CM @bhupeshbaghel जी झूठे वादों और…

Read More

महासमुंद । छत्तीसगढ़ में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है. महासमुंद में धान की रखवाली कर रहे दो युवको को दंतैल हाथी ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया है. अब तक हाथियों की हमले से 18 लोगों की जान जा चुकी है. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. जानकारी मिलने गजराज वाहन की टीम के साथ वन अमला मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है । मामला सिरपुर वन परिक्षेत्र के बांसकुड़ा पट्टी नंबर एक की है. बीती रात करीब 9 बजे बिसौहा गोड़ (38 वर्ष) और गोविंद पटेल…

Read More