Author: admin

रायपुर । राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक पद से डॉ. अशोक चतुर्वेदी को हटा दिया है. चतुर्वेदी को वापस पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में वापस भेज दिया गया है । उनकी जगह पर जागेश्वर कुमार कौशल को पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इसके अलावा उनके पास गृह विभाग की जिम्मेदारी है. बताया जाता है कि अशोक चतुर्वेदी बीजेपी के काफी चहेते अधिकारी रहे है ।

Read More

कोरबा । सरकारी गाड़ी का उपयोग निजी काम के लिए करना पूरी तरह गैर कानूनी माना गया है. लेकिन नियम कायदों को दरकिनार पर कोरबा जिला जेल में सरकारी वाहनों का दुरुपयोग का मामला सामने आया है. जिला जेल के कार्यवाहक प्रभारी और कर्मचारी पिकनिक मनाने के लिए सरकारी वाहन का उपयोग करते देखे गए हैं । रविवार को जेल में कार्यालीन कामकाज करने वाले कर्मियों का सप्ताहिक अवकाश होता है. उन्होंने अवकाश पर पिकनिक जाने की योजना बनाई थी जिसकी जानकारी कार्यवाहक प्रभारी जिला जेल को भी दी गई. कार्यवाहक जेल प्रभारी सुरक्षा व्यवस्था को ताक पर रख पिकनिक…

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार प्रदेश महामंत्री गिरिश देवांगन व शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गिरिश दुबे के नेतृत्व औऱ गुरु गोविंद सिंह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कामरान अंसारी की अध्यक्षता में रविवार को तेलीबांधा तालाब से केंद्र सरकार द्वारा राज्य के किसानों का धान 1815 रु में ही खरीदने और राज्य सरकार द्वारा 2500 प्रति क्विंटल में धान खरीदने की स्थिति में केन्द्रीय पुल से छत्तीसगढ़ का चावल नहीं खरीदने की धमकी के विरोध में रविवार को मौन जुलूस निकाल कर विरोध दर्ज कराया गया। मौन जुलूस में पंडित…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सीएम भूपेश बघेल ने चालू वित्तीय वर्ष का अनुपूरक बजट पेश किया। भूपेश बघेल ने 5 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया। बता दें कि यह इस कार्यकाल का दूसरा अनुपूरक बजट होगा। अनुपूरक बजट पर सदन में कल पक्ष और विपक्ष दोनों चर्चा करेंगे।इससे पहले शीतकालीन सत्र के पहले दिन पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के सवाल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने​ लिखित में जवाब दिया। उन्होंने बताया कि कि प्रदेश पर 53 हजार 523 करोड़ का कर्ज है।

Read More

रायपुर । कृषि मंत्री रविंद्र चौबे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने अचानक सीएम हाउस पहुंचे है। आपको बता दें कि रविंद्र चौबे भूपेश कैबिनेट में सबसे विश्वसनीय मंत्री माने जाते है।

Read More

रायपुर । नगर निगम के जोन क्रमांक 7 की टीम द्वारा शनिवार को गोलबाजार के दुकानों की जांच की गई। यहां 16 दुकानदार प्रतिबंधित पॉलीथीन और डिस्पोजल गिलास का उपयोग करते पाए गए। इनसे साढ़़े छ: हजार रूपए का जुर्माना वसूला गया। साथ ही निगम अमले द्वारा गोलबाजार में कूड़ा को डस्टबीन में डालो का नारा लगाकर दुकानदारों को दुकानों के बाहर डस्टबीन रखने के लिए समझाइश दी गई। जोन क्रमांक 7 के कार्यपालन अभियंता विनोद चतुर्वेदी ने बताया कि कार्यवाही जोन के स्वास्थ्य अमले की मदद से की गई। दुकानों की जांच में पाया गया कि दुकानदार बड़ी…

Read More

रायपुर । रायपुर- छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से शुरू हो रहा है. 6 दिसंबर तक चलने वाले इस सत्र में कुल दस बैठकें होंगी. सत्र में धान खरीदी समेत दर्जनभर मुद्दों को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की है । सत्र की बैठक के पहले दिन ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वितीय अनुपूरक बजट पेश करेंगे. बताया जा रहा है कि करीब पांच हजार करोड़ रूपए का यह अनुपूरक बजट होगा. पिछले दिनों हुई कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में यह तय किया गया था कि 26 नवंबर को संविधान दिवस के मौके…

Read More

दंतेवाड़ा । दंतेवाड़ा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. नक्सलियों ने NMDC के एसपी 3 स्क्रीनिंग प्लांट के निर्माण में लगी 1 दर्जन से ज्यादा गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है । बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में हथियार बंद नक्सली एसपी थ्री स्क्रीनिंग प्लांट के निर्माण स्थल पर पहुंचे. उस दौरान वहां निर्माण कार्य में लगी 10 टिप्पर, 2 हाईवा, 1 जेसीबी को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया. घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है ।

Read More

बलरामपुर । शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर दो पटवारियों पर निलंबन की कार्रवाई हुई है. वाड्रफनगर के दो पटवारी भोला राम हल्का न. 06 और मोहन राम हल्का न. 29 के पटवारी को अनुविभागीय अधिकारी बालेश्वर राम ने निलंबित कर दिया गया है । जानकारी के अनुसार इन दोनों पटवारियों को अतरिक्त प्रभार में धान खरीदी वर्ष 2019 -20 में किसानों का रकबा सत्यापन पूर्ण कर समिति प्रबंधक को किसानों की सूची उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया था. जो आज दिनाँक तक सत्यापन कार्य पूर्ण कर समिति प्रबंधक को नहीं दिया गया । इसके अलावा बिना…

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के परंपरागत वैद्यों के ज्ञान को लिपिबद्ध करने और जड़ी बूटियों के संरक्षण- संवर्धन तथा वैद्यों के ज्ञान के ज्ञान का लाभ पूरे समाज तक पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ में ट्रेडीशनल मेडिसिन बोर्ड का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के सभागार में ‘राज्य स्तरीय परम्परागत वैद्य सम्मेलन सह प्रशिक्षण‘ कार्यक्रम का शुभारम्भ करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. यह आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग, राज्य औषधि पादप बोर्ड, लघु वनोपज संघ तथा वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान…

Read More