Author: admin

झारखण्ड। खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत 24 नवम्बर को झारखण्ड राज्य के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भगत 23 नवम्बर को शाम 6.30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से नियमित विमान द्वारा रांची जाएंगे। वे 24 नवम्बर को लोहारदगा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित आमसभा को सम्बोधित करेंगे और अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Read More

कवर्धा । भोरमदेव थाना अंतर्गत ग्राम बमईटोला में खून से लथपथ नविवाहित की लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई है। मृत महिला की पति अपने निजी काम से बाहर गया हुआ था। देर शाम घर पहंचे तो उनकी पत्नी कौशिल्या की लाश खून से लथपथ घर के पास पड़ी हुई थी। आनन फानन में घटना की जानकरी ग्रामीणों दी। जब तक भारी संख्या ग्रामीणों की भीड़ लग गई फिर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस मामले की जांच कर शव का पंचनामा कर पीएम के लिए जिला मुख्याालय कवर्धा भेज दिया।

Read More

बेमेतरा । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 24 नवम्बर को अपरान्ह 2.45 बजे बेमेतरा जिले के ग्राम बहेरा (लिमाही चौक बेरला) में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के धमधा राज के 74वें अधिवेशन में शामिल होंगे। बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से 2.20 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 2.40 बजे ग्राम बहेरा पहुंचेंगे और कार्यक्रम के बाद शाम 4.20 बजे रायपुर लौट आएंगे ।

Read More

रायपुर । राज्य सरकार ने राजधानी के डंगनिया स्थित छत्तीसगढ़ विद्युत मण्डल के मुख्यालय में बीते 13 नवंबर को आग लगने की घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय अंतर्विभागीय जांच समिति गठित की है। प्रमुख सचिव गृह तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास सुब्रत साहू इस जांच समिति के अध्यक्ष बनाए गए है। इसके साथ ही महानिदेशक अग्निशमन छत्तीसगढ़ व्ही.के.सिंह तथा छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी के प्रबंध संचालक अब्दुल कैशर हक समिति के सदस्य बनाए गए है। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में समिति को आग की घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच कर…

Read More

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में नक्सलियों की एक बार फिर कायरना हरकत सामने आई है। नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम ब्लास्ट की चपेट में आने से तीन मजदूर घायल हो गए हैं। दोनों मजदूरों को इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। दोनों मजदूरों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। मामला बोदली गांव के पास का है। घटना के बाद सीआरपीएफ के जवानों ने मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि मजदूर सड़क निर्माण कार्य में लगे थे।

Read More

बिलासपुर। ट्रेन के टॉयलेट में लाश मिलने की खबर मिली है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में यह लाश मिली है। सफाई के दौरान कर्माचारियों ने लाश को देखा जिसके बाद जीआरपी को सूचना दी गई। यात्री के शव की पहचान नहीं हो पायी है। यात्री की मौत बीमारी की वजह से हुई है ऐसी आशंका जाहिर की जा रही है। घटना छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस की बोगी नबंर 6 की है। फिलहाल जीआरपी मामले की जांच कर रही है।

Read More

गरियाबंद। जिला पुलिस ने जुआरियों के अड्डे पर दबिश देकर 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मौके से 15 जुआरी फरार हो गए। पुलिस ने घटना स्थल से 10 बाइक और 11 मोबाइल सहित 1 लाख से ज्यादा नगद जब्त किया है। फडछुरा पुलिस मामले की कार्रवाई कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार मुखबीर से पुलिस को सूचना मिली थी कि जुनवानी के जंगल में लाखों का जुआ चल रहा है। सूचना के बाद दबिश देने पहुंची पुलिस ने 15 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, 15 लोग भागने में सफल हो गए। पुलिस ने घटना स्थल…

Read More

रायपुर । राशन दुकानों को तिरंगे से रंगने के मसले को लेकर प्रदेश के दो दिग्गज फिर आमने सामने आ गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने इस तिरंगे से रंगने को योजना का राजनैतिकरण बताया है तो वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डॉ रमन सिंह की आपत्ति को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे से जोड़ दिया है। राज्य सरकार राशन दुकानों को तिरंगे से रंग रही है। भाजपा की ओर से इस तिरंगे को कांग्रेस के ध्वज का प्रतीक बताते हुए आपत्ति की है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा योजनाओं का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए.. लेकिन ये…

Read More

रायपुर/बिलासपुर । रायपुर-बिलासपुर फोर लेन का काम धीमी गति से होने के कारण उसकी लागत 1300 करोड़ से बढ़कर 1478 करोड़ हो गई है। यही नहीं, अभी इसे पूरी तरह कंप्लीट होने में एक साल का वक्त और लगेगा। बिलासपुर के सांसद अरुण साव ने बिलासपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण की धीमी गति के कारण क्षेत्रवासियों को आवागमन में हो रही परेशानियों से अवगत कराते हुए सवाल किया कि इस मार्ग का निर्माण कब तक पूर्ण होगा। इस पर केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आवश्वत किया कि इस मार्ग का निर्माण आगामी एक वर्ष के…

Read More

रायपुर । प्रदेश की राशन दुकानें अब बदले कलेवर में नजर आएंगी. छत्तीसगढ़ की सभी राशन दुकानें तिरंगे के रंग में होंगी. साथ ही सभी दुकानों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे, ताकि गड़बड़ी रोकी जा सके. इसको लेकर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के निर्देश के बाद सभी कलेक्टरों को मॉडल का प्रारुप भेजा गया है । इस मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली की व्यवस्था को कांग्रेसीकरण करने का ये प्रयास है. इससे गलत संदेश जाता है पार्टी के साथ इसे नहीं जोड़ा जाना चाहिए ये उचित नहीं है. इसका हर…

Read More