Author: admin

रायपुर । खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने मंगलवार को रायपुर जिले के ग्राम केन्द्री, अभनपुर और मानिकचौरी स्थित धान खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर खाद्य सचिव कमलप्रीत सिंह उपस्थित थे। खाद्य मंत्री भगत ने धान खरीदी केन्द्रों में उपस्थित किसानों से रू-ब-रू बातचीत की उनका हालचाल पूछा और खरीदी केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। भगत ने राज्य सरकार द्वारा घोषित 2500 रूपए प्रति क्विंटल की राशि किसानों को भुगतान करने के संबंध में आश्वस्त किया। उन्होंने किसानों को अंतर की राशि पृथक से देने के राज्य शासन के निर्णय से अवगत…

Read More

रायपुर । महिला और बच्चे की अधजली लाश की गुत्थी को सुलझाने में रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख ने मामले का खुलासा किया है. रायपुर माना के नकटी गांव में महिला और बच्चे की हत्या कर जलाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार है. आरोपी का नाम वेदप्रकाश साहू है. मृतका की शिनाखती निशा साहू के रूप में हुई है । मृतिका निशा साहू बलौदाबाजार जिले की रहने वाली थी. महिला शादी शुदा थी. लेकिन लगभग दो-तीन साल से पति से अलग रह रही थी. महिला का अपने प्रेमी वेदप्रकाश साहू के…

Read More

रायपुर । रायपुर केन्द्रीय जेल से एक बार फिर गैंगवार की खबरें सामने आ रही है. कई गंभीर मामलों में जेल में बंद रक्सेल गैंग के गुर्गों और रफीक गैंग के गुर्गों के बीच पुरानी रंजिश के चलते खूनी संघर्ष हुआ। सूत्रों के मुताबिक गिलास को काटकर चाकूनुमा हथियार बनाया गया था. इससे रक्सैल और उसके गुंडों ने रफीक और उसके गुर्गों के ऊपर हमला कर दिया. दोनों गुटों में हुई मारपीट में रफीक नाम के युवक को गंभीर चोंटें आई है. घायल बंदियों का अस्पताल के जेल वार्ड में इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि बैरक नंबर…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा के छठवें दिन सदन में पक्ष और विपक्ष के बीच बहुचर्चित नान घोटाला मामला को लेकर काफी हंगामा हुआ. विपक्ष लगातार कानून व्यवस्था, अध्यादेश को लेकर सदन में सरकार को घेर रही है. वहीं सोमवार सुबह सदन में सीएम भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बीच नान मामले पर तीखी नोकझोंक हुई. डॉ. रमन सिंह ने जहां सरकार पर सदन में गलत जानकारी देने का आरोप लगाया, तो वहीं सीएम भूपेश बघेल ने रमन सिंह से उनके 15 सालों का हिसाब मांगा. वहीं सदन में विधायक केशव चंद्रा ने कोरबा में छिन्दई…

Read More

कवर्धा। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष कन्हैया अग्रवाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। कन्हैया अग्रवाल को पार्टी से 6 साल के लिए बाहर का रास्ता दिखाया गया है। कन्हैया अग्रवाल पर अनुशासनहीनता के आरोप के बाद यह कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि कि कन्हैया अग्रवाल ने नगरीय निकाय प्रभारी चुरावन मंगेशकर के सामने अभद्र व्यवहार किया था, जिसकी शिकायत पार्टी में की गई थी। इसके बाद ही यह निष्कासन की कार्रवाई की गई है।

Read More

रायपुर। सीएसपी नसर सिद्दीकी को फोन कर जान से मारने की धमकी देने मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. आरोपी को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है. जिस नंबर से फोन कर धमकी देता था उसका मुम्बई में लोकेशन मिला था. लोकेशन के आधार पर टीम ने दबिश देकर देर रात आरोपी को पकड़ा है । दरअसल आरोपी के खिलाफ गंज थाने में भी मामला दर्ज है. सीएसपी को गोली मारने की धमकी देने से पहले 19 नवंबर को आरोपी ने केंद्रीय जेल अधीक्षक और उनके कार्यालय के स्टाफ के साथ भी लैंडलाइन में फोन कर…

Read More

गरियाबंद। देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिससे कार में सवार बीईओ ऑफिस के कम्यूटर ऑपरेटर की मौके पर मौत हो गई. जबकि दो अन्य गम्भीर रूप से घायल है, जिनका इलाज चल रहा है. हादसा नेशनल हाइवे के देवभोग धर्मगढ़ मार्ग के करचिया के पास की है. रविवार रात करीब 9 बजे धर्मागढ़ से देवभोग आते समय यह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है ।

Read More

रायपुर । नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा ने सिंगल नाम वाले पार्षद उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर दी है। पहली सूची प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी के गृह जिले कांकेर से आई है। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों में सिंगल नाम वाले उम्मीदवारों की सूची प्रदेश चुनाव समिति की अनुशंसा के बाद सोमवार को जारी हो सकती है। नगरीय निकाय के लिए भाजपा ने संभाग स्तरीय और जिला स्तरीय कमेटी गठित की है। कमेटियों की बैठक जिलों में पूरी हो गई है। इनकी रिपोर्ट रविवार को संभाग स्तरीय कमेटी को भेजी गई। सोमवार को संभाग…

Read More

रायपुर । डीजी जेल और होमगार्ड बीके सिंह आज शाम रिटायर हो जाएंगे। 87 बैच के आईपीएस सिंह को तीन महीने पहले ईओडब्लू से हटाकर जेल और होमगार्ड की कमान सौंपी गई थी। बीके सिंह सीनियरिटी में डीजीपी डीएम अवस्थी के बाद दूसरे नम्बर के आईपीएस हैं। लंबे समय सेंट्रल डेपुटेशन पर रहने के बाद इसी साल वे छत्तीसगढ़ वापस लौटे थे। जेल और होमगार्ड की पद वैसे तो डीजी लेवल का है, लेकिन बीके सिंह के रिटायर होने के बाद डीजीपी के अलावा पुलिस महकमे में डीजी लेवल का कोई अफसर नहीं है। 88 बैच के तीन आईपीएस अफसर…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा ने फिर गौरवशाली आयाम स्थापित किया है। बिलासपुर एयरपोर्ट के मसले को लेकर अशासकीय संकल्प पर सदन में सभी ने भाग लिया और सदन के नेता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चर्चा में भाग लेते हुए सदन में बिलासपुर एयरपोर्ट को लेकर घोषणा करते हुए 27 करोड़ दिए जाने की घोषणा की। बिलासपुर एयरपोर्ट को लेकर यह अशासकीय संकल्प धर्मजीत सिंह ने प्रस्तुत किया। उन्होने कहा-सदन केंद्र सरकार से अनुरोध करता है कि बिलासपुर में अविलंब हवाई सेवा शुरु की जाए. धर्मजीत सिंह ने कहा-बिलासपुर वह संभाग है जो देश के कोयला का पच्चीस प्रतिशत देता…

Read More