Author: admin

रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश के पहले सीएम हैं, जिन्हें हार्वर्ड विश्वविद्यालय से भारत सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। आदिवासी बहुल और कृषि प्रधान राज्य होने के नाते मुख्यमंत्री बघेल का हार्वर्ड से निमंत्रण देश और राज्य के लिए गर्व का विषय है। हालांकि बघेल को ‘लोकतान्त्रिक भारत में जाति और राजनीति’ विषय पर आयोजित चर्चा में आमंत्रित किया गया है, लेकिन वे यहाँ हाल ही में छत्तीसगढ़ में कृषि व उससे संबन्धित क्षेत्र में हुये अभिनवकारी पहल पर अपने अनुभवों को वहाँ उपस्थित नीति निर्माताओं और शोधकर्ताओं के समक्ष…

Read More

डौंडी। बालोद जिले के डौंडी थाना इलाके में दो वाहनों की जोरदार टक्कर हुई है, जिसमें बैंगलोर के दंपत्ति की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि अन्य लोग घायल है. हादसा उस वक्त हुआ जब यह दंपत्ति शादी समारोह से वापस बैंगलोर जाने के लिए रायपुर एयरपोर्ट की तरफ निकले थे. टक्कर इतनी जबरदस्त थी की दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए हैं । डौंडी एएसआई अरविंद साहू के मुताबिक गुरुवार देर शाम वेन दल्लीराजहरा अस्पताल में गर्भवती महिला को छोड़कर वापस कुसुमटोला (डौंडी) की तरफ आ रही थी. वही डिजायर कार में तातेड़ परिवार के सदस्य…

Read More

रायपुर । रायपुर, छत्तीसगढ़। जनपद पंचायत की तरह जिला पंचायत चुनाव में भी कांग्रेस का दबदबा कायम है । प्रदेश के 27 जिलों में जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए आज चुनाव संपन्न हुए । जिसमें से ज्यादातर स्थानों पर कांग्रेस के अध्यक्ष बने है । मिली जानकारी के मुताबिक 27 जिलों में से 20 पर कांग्रेस का कब्जा हुआ है तो वहीं 7 जिलों में भाजपा के अध्यक्ष जीत कर आए हैं । संभागवार अगर बात करें तो रायपुर संभाग के 5 जिलों में कांग्रेस, बिलासपुर संभाग के 5 जिलो में कांग्रेस, सरगुजा संभाग के 5 जिलों…

Read More

बिलासपुर । ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को 15 से 27 फरवरी तक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के लाइन विस्तार कार्य के चलते एक साथ दर्जनभर ट्रेनें प्रभावित हुई है। दरअसल बिलासपुर मंडल के जामगा, दगोरा, हिमगीर और बेलपहाड़ स्टेशनों में तीसरी लाइन कनेक्टीविटी का काम किया जाना है। जिसके कारण 15 फरवरी से 27 फरवरी 2020 तक प्री नान-इंटरलाकिंग/नान इंटरलाकिंग का काम किया जाएगा। इसके कारण दर्जन भर यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा, कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। प्रभावित होने वाली गाड़ियां- – गाड़ी संख्या 58113 टाटानगर-बिलासपुर पैसेंजर 14 फरवरी…

Read More

K.W.N.S.- मुंगेली। जनपद पंचायत मुंगेली में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने पर कांग्रेस नेता राकेश पात्रे के खिलाफ पीठासीन अधिकारी चित्रकान्त सिंह ने सिटी कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराया है । पीठासीन अधिकारी का आरोप है कि राकेश पात्रे ने शासकीय कार्य में बाधा, ड्यूटी में तैनात पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को गाली गलौच और अधिकारियों को बस्तर ट्रांसफर करा देने की धमकी दी थी. पुलिस ने कांग्रेस नेता पात्रे के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधि.1951 की धारा 127, 294, 186, 353 के तहत एफआईआर दर्ज किया है । ये है शिकायत के मुख्य…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ संयुक्त प्रगतिशील कर्मचारी महासंघ ने आज (14 फरवरी) को महासम्मेलन का आयोजन कर धरना देगी. प्रदेशभर से हजारों अनियमित कर्मचारी इस महासम्मेलन में नियमितीकरण और छंटनी न करने की मांग समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर बूढ़ापारा स्थित धरना स्थल में 12 बजे से आंदोलन करेंगे. मांगों और परेशानियों को देखते हुए संघ मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौपेगा। अनियमित कर्मचारी महासंघ का कहना है कि महासम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वचन दिए की इस वर्ष किसानों लिए है, आगामी वर्ष कर्मचारियों का होगा. मुख्यमंत्री के वचन से हम काफी आशान्वित है, लेकिन अनियमित…

Read More

रायपुर । राज्यपाल अनुसुईया उइके 14 फरवरी से 17 फरवरी तक नागपुर और छिन्दवाड़ा प्रवास पर रहेंगी. उइके 14 फरवरी को अपरान्ह 3 बजे पुलिस परेड ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर से रवाना होंगी और शाम 4 बजे नागपुर पहुंचेंगी. वहां शाम 5 बजे सीनियर भोंसले पैलेस में आयोजित ‘राजरत्न अवार्ड-2020’ कार्यक्रम में शामिल होंगी। राज्यपाल उइके नागपुर से रात्रि 7 बजे प्रस्थान कर रात्रि 9 बजे छिन्दवाड़ा पहुंचेंगी. राज्यपाल छिंदवाड़ा में 15 फरवरी को दोपहर 12 बजे राजमाता सिंधिया शासकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल होंगी. वे 16 फरवरी को अपरान्ह 3 बजे छिंदवाड़ा जिले…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमेरिका प्रवास के दूसरे दिन सेन फ्रांसिस्को के इंडिया कम्युनिटी सेंटर, सेनजोस में टाई (द इंडयूस आन्ट्रप्रनर) सिलिकॉन वैली द्वारा आयोजित सम्मेलन में भारतीय समुदाय के लोगों के साथ चर्चा की। यहाँ भारतीय-अमेरिकी निवेशकों ने मुख्यमंत्री बघेल से बातचीत के दौरान छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में निवेश करने में गहरी दिलचस्पी दिखाई है। बघेल ने यहाँ लगभग 250 निवेशकों को संबोधित करते हुये प्रदेश में निवेश की संभावनाओं और अवसरों की जानकारी देते हुये उन्हें आमंत्रित किया। इन दौरान उन्होंने चाना (छत्तीसगढ़ एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका) के सदस्यों से भी मुलाकात…

Read More

राजनांदगांव । जिले के छुईखदान स्थित शराब दुकान से 24 लाख रुपए से ज्यादा की चोरी में पुलिस को सफलता मिली है. मामले में शराब दुकान के ही चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे चोरी की रकम भी बरामद की गई. सभी आरोपी छुईखदान क्षेत्र के निवासी हैं. सभी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है । बता दें कि 9-10 फरवरी की दरमियानी रात छुईखदान के देसी और अंग्रेजी शराब दुकान में शराब की बिक्री से आए 24 लाख 31 हजार 750 रुपए की अज्ञात चोरों ने चोरी की थी. शराब दुकान के…

Read More

रायपुर। चीन से लौटे रायपुर के पांच कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है. भीमराव अंबेडकर हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. अनिल जैन ने निगेटिव रिपोर्ट आने की पुष्टि की है । मेकाहारा हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. अनिल जैन ने बताया कि रायपुर के पांच अलग-अलग परिवार के सदस्य हाल ही में चाइना से वापस लौटे थे, जो यहां आकर अपनी जांच कराई थी. जांच के लिए भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है. उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्पेशल वार्ड तैयार है. हमारे पास तमाम तैयारियां हो गई हैं. विभिन्न…

Read More