Author: admin

रायपुर । नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया कल सोमवार को देर शाम आरंग विकासखण्ड के ग्राम मंदिरहसौद में आयोजित तीन दिवसीय सस्वर मानस गान समारोह में शामिल हुए। डॉ. डहरिया ने इस मौके पर मानस भवन निर्माण के लिए 5 लाख रूपए और मानस मण्डली बाल समाज के लिए 40 हजार रूपए की घोषणा की। डॉ. डहरिया ने कहा कि समाज के निर्माण में ऐसे आयोजन बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं। राज्य सरकार भी सामाजिक समरसता के साथ प्रदेश का विकास कर रही है। उन्होंने मानस गान श्रोताओं को अच्छी बात ग्रहण कर अपने जीवन और…

Read More

रायपुर । उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि आगामी शिक्षा सत्र से प्रदेश के सभी कॉलेज विद्यार्थियों के लिए ई-लाईब्रेरी की सुविधा दी जाएगी, इसके लिए बजट में प्रावधान रखा गया है। मंत्री श्री उमेश पटेल आज दुर्गा महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में शिरकत करते हुए उक्त बातें कहीं। उच्च शिक्षा मंत्री पटेल ने कहा कि ई-लाईब्रेरी की सुविधा उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय पुस्तकों के अध्ययन की सुविधा मिलेगी। लाईब्रेरी में पढ़ाई के अलावा विद्यार्थी घर में भी मोबाईल के माध्यम से इन पुस्तकों का अध्ययन कर सकते हैं। इसके अलावा पुस्तकों के लाने ले…

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत और उनके साथ गए प्रतिनिधिमंडल ने यूनाइटेड नेशन के हेड क्वार्टर का भ्रमण किया। एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर यूनाइटेड नेशन न्यूयॉर्क श्री आनंद पांडेय ने इस अवसर पर उनका स्वागत करते हुए यूनाइटेड नेशन हेड क्वार्टर का भ्रमण करते हुए पूरी प्रकिया के संबंध में जानकारी प्रदान की । इसके तत्पश्चात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल परमानेंट मिशन ऑफ इंडिया टू द यूनाइटेड नेशन न्यूयॉर्क ( UNHQ ) के कार्यक्रम में भाग लिए। इस अवसर पर भारत के राजदूत और संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि श्री सैयद…

Read More

बिलासपुर । जिले की यातायात पुलिस ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सघन अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है. साथ ही आम जनता की समस्याओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने यातायात पुलिस का व्हाट्सअप नंबर 9479193015 भी जारी किया है. जिसमें जनता ट्रैफिक नियम का पालन नहीं करने वाले व्यक्तियों की फोटो खींचकर डिटेल के साथ वाट्सअप पर भेज सकते है. जिनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी । पुलिस महानिरीक्षक दीपांशु काबरा ने पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात बिलासपुर) रोहित कुमार बघेल एवं उप पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी (यातायात ) एवं…

Read More

नई दिल्ली । मोदी सरकार को घेरने के चक्कर में राहुल गांधी ने अपनी और कांग्रेस पार्टी की फजीहत करा दी. दरअसल सेना में महिलाओं को स्थाई कमीशन देने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश थी. दरअसल, दिल्ली हाईकोर्ट ने 2010 में ही भारतीय सेना महिलाओं को स्थाई कमीशन देने का निर्देश दिया था, लेकिन तत्कालीन यूपीए सरकार इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट चली गई थी. आज जब सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा तो राहुल गांधी को यह केंद्र सरकार को घेरने का अच्छा मौका…

Read More

दिल्ली। आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने एक कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर ऐसी टिप्पणी की है जिसको लेकर बवाल मचना तय है। आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने एक कार्यक्रम में कहा की हिंदुत्व हर भारतीय का विचार है। इसलिए कभी भी बापू को अपने हिंदू होने पर शर्म का एहसास नहीं हुआ। भागवत ने आगे कहा कि गांधी जी ने कई बार कहा था कि मैं कट्टर सनातनी हिंदू हूं और कट्टर सनातनी हिंदू होने के नाते मैं पूजा पाठ के अलग अलग तरीकों के भेद को मैं नहीं मानता हूं। मोहन भागवत ने एनसीईआरटी के पूर्व…

Read More

प्रियंका मंजूर, बाकी बाहरी दावेदारों का अंदरुनी तौर पर विरोध रायपुर । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद राज्यसभा की बारी आते ही छत्तीसगढिय़ां कांग्रेसियों के कान खड़े हो गए है। राज्यसभा के दो सांसदों मोतीलील वोरा और रणविजय सिंह जूदेव का कार्यकाल समाप्त होने वाला है। जबरदस्त संख्याबल के चलते दोनों सीटें कांग्रेस के पास जाना तय है। जिसको लेकर पिछले एक महीने से ताना-बाना बुना जा रहा है। लेकिन शनिवार को जो दिल्ली से हवा चली जिसमें प्रियंका गांधी वढेरा के अलावा प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, रणदीप सूरजेवाला के नाम सामने आते ही कांग्रेसियों के कान…

Read More

रायपुर । देश में लगातार बढ़ती महंगाई से लोगों का जीना दूभर हो गया है. इससे लोगों की जेब कट रही हैं. ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि एलपीजी गैस में मूल्य वृध्दि से गरीबों पर बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा, क्योंकि मूल्य जितना बढ़ाया गया है उतने सब्सिडी जोड़ दिए गए हैं। रमन सिंह ने कहा कि पूरे मार्केट में पेट्रोल, डीजल, गैस यह अंतर्राष्ट्रीय बाजार पर निर्भर रहता है, इसमें कुछ नहीं किया जा सकता है। बता दें कि दिल्ली चुनाव परिणाम के बाद एलपीसी गैस के दाम बढ़ा दिए गए. एक झटके…

Read More

राजिम । राजिम माघी पुन्नी मेला में शनिवार को आयोजित संत समागम में धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने वृन्दावन के महामंडलेश्वर योगी नवल गिरी जी महाराज सहित अनेक साधु-संतों का सम्मान किया और प्रदेश की खुशहाली के लिए उनका आशीर्वाद लिया। धर्मस्व मंत्र श्री साहू संत-समागम समारोह के मुख्य अतिथि थे। समारोह की अध्यक्षता सिहावा विधायक श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव ने की। इस अवसर पर धर्मस्व मंत्री ने कहा कि राजिम माघी पुन्नी मेला में पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी छत्तीसगढ. की संस्कृति, पारंपरिक खेल, तीज त्यौहार और व्यंजनों को समावेश कर मेले की मूल…

Read More

रायपुर । पेड़ की छाल जैसी स्किन की इलाज करा रही बच्ची आज मेकाहारा से डिस्चार्ज हो गई. बच्ची को स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने हर महीना सहायता राशि देने की घोषणा की है. डॉक्टरों ने बताया कि बीमारी की पहचान के बाद 50 फीसदी नियंत्रण में हैं. अब सावधानी बरतने की जरूरत है. उचित देखरेख होने पर ही बीमारी नियंत्रित होगा. जेनेटिक बीमारी होने के कारण इसका उपयुक्त इलाज नहीं है । पीड़ित बच्ची के परिजनों ने बताया कि पहले बहुत भयवाह था जब छाल जैसे चमड़ी निकल रहा था, वो लगभग ठीक हो गया है. अब…

Read More