Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त
- प्रोजेक्ट दिनकर: बालोद के 15 गांव बनेंगे शत-प्रतिशत सौर ऊर्जीकृतजिला प्रशासन बालोद के ‘जीरो अंशदान मॉडल’ से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में लगेंगे 2 किलो वाॅट के सोलर पैनल
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- ’राज्य बकरी उद्यमिता विकास योजना से मंगेश पोटाई बने आत्मनिर्भर’,’बकरी पालन से परिवार की आर्थिक स्थिति को मिल रही मजबूती’
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के अमानक कार्य पर उप अभियंता को किया निलंबित, सड़क निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान
Author: admin
छत्तीसगढ़ से हार्वर्ड में अध्ययनरत छात्रों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात K.W.N.S.- रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 15 फरवरी हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी में कॉस्ट एंड पॉलिटिक्स विषय पर व्याख्यान दिए। इस अवसर पर श्री बघेल ने उपस्थित हार्वर्ड के स्टूडेंट्स को विशेषकर नरवा, गरवा घुरवा और बाड़ी योजना के विषय में विस्तृत जानकारी दी। वहां के स्टूडेंट ने इस कॉन्सेप्ट को गंभीरता से सुना और इस नए यूनिक योजना की तारीफ की। कार्यक्रम के मॉडरेटर डॉ. सुरज एंगड़े रहे। उन्होंने कॉस्ट एंड पॉलिटिक्स पर विस्तार से चर्चा किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ से हार्वर्ड में पढ़ रहे…
कांग्रेस की धरना को भाजपा ने बताया फ्लॉप, राहुल गांधी के झूठ को सच बताने में लगे कांग्रेसी- भाजपा
K.W.N.S.- रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने ने कहा है कि आरक्षण के मुद्दे पर झूठ-फरेब की राजनीति करके कांग्रेस देश व प्रदेश में भ्रम फैलाने की नई सियासी नौटंकी कर रही है। श्री उपासने ने आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस के रविवार को आहूत धरना-प्रदर्शन को फिजूल की सियासी कवायद व फ्लॉप शो करार दिया और कहा कि प्रदेश सरकार की हर मोर्चे पर नाकामियों से प्रदेशवासियों का ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस अब सीएए-विरोध की तर्ज पर आरक्षण को लेकर लोगों को उकसाकर पूरे प्रदेश को शाहीन बाग बनाने के गर्हित एजेंडे पर काम…
K.W.N.S.- रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक श्रीचंद सुन्दरानी ने प्रदेशभर में शराब माफियाओं द्वारा तस्करी की शराब के रोजाना करोड़ों रुपए के चलाए जा रहे कारोबार के खुलासे को प्रदेश सरकार के लिए शर्मनाक बताया है। श्री सुन्दरानी ने कहा कि पूर्ण शराबबंदी का नारा देकर सत्ता पर काबिज कांग्रेस की सरकार प्रदेश में शराब तस्करी के इस गोरखधंधे से आंखें मूंदे बैठी है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री सुन्दरानी ने कहा कि इस खुलासे का सबसे हैरतभरा तथ्य यह है कि अकेले बस्तर जिले में यह गोरखधंधा एक लाख रुपए के रोजाना कारोबार के…
K.W.N.S.- रायपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संदीप शर्मा ने धान खरीदी की सरकारी व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। श्री शर्मा ने कहा कि अभी सरकार के निर्धारित लक्ष्य में से ही लाखों क्विंटल धान की खरीदी होनी बाकी है, और दूसरी तरफ प्रदेश सरकार तथा अधिकारी धान खरीदी को लेकर झूठे दावे कर रहे हैं। महासमुंद जिले के एक किसान मोईनुद्दीन द्वारा अपना धान नहीं बिकने पर कल 17 फरवरी से आमरण अनशन के एलान से सरकार के झूठे दावों और किसानों के साथ किए जा रहे छल की पोल…
बरमकेला । गांजा तस्कर इस समय तस्करी के नए-नए तरकीब निकाल रहे है. इनके इस तरह के तरकीब को देखकर पुलिस भी हैरान है. दरअसल रायगढ़ जिले के सरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वाहन से 1 क्विंटल 35 किग्रा गांजा जब्त किया है. जिसकी कीमत 6 लाख 75 हजार रुपए आंकी गई है। सीरिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार दोपहर करीब 2 बजे उड़ीसा की तरफ से आ रही टाटा सुपर एक्समिन्ट क्रमांक यूपी 50 बीटी 2329 वाहन को घेराबंदी कर रोका गया. जब पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, तो देखा कि…
कबीरधाम जिले में 140 करोड़ के लागत से बनेंगी 18 सड़कें, सांसद संतोष पांडे का प्रयास हुआ सार्थक…
कवर्धा। प्रधानमत्री ग्राम सड़क योजना के मद से जिले में 200 किलोमीटर लंबी 18 सड़कें बनाई जाएंगी. सांसद संतोष पांडे के प्रयास से केंद्र सरकार से लगभग 140 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है। क्षेत्र वासियों के विशेष मांग पर सांसद संतोष पांडे ने विकासखंड बोडला के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग से मोहगांव 5.1 किलोमीटर, मेनरोड से पांडातराई 7.1 किलोमीटर, सरोधा लालपुर रोड से रामचुवा भोरमदेव रोड 6.8 किमी, पांडातराई से बैजलपुर रोड 12.36 किमी, राज्यमार्ग से मादाघाट 5.5 किमी, बोडला से भोरमदेव रोड 12.39 किमी, कवर्धा विकासखंड अंतर्गत घुघरिकला से से पिपरिया 5.7 किमी, ग्राम बीजई से…
50 लाख की लूट मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस ने चलती ट्रेन से वारदात में शामिल पांचो आरोपी को गिरफ्तार किया
रायपुर। राजधानी के देवेंद्र नगर थाना इलाके के पंडरी स्थित छितिज अपार्टमेंट में हुई 50 लाख की डकैती मामले में पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है. रायपुर से नागपुर होते हुए दिल्ली जा रहे पांच आरोपियों को पुलिस ने चलती ट्रेन से गिरफ्तार किया है. इस डकैती का मास्टरमाइंट घर का पुराना कर्मचारी ही निकला है. इसी ने बीकानेर के प्रोफेसनल डकैतो के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था, जो कि अभी फरार है. आईटीएमएस के कैमरे में डकैतो का पुलिस को क्लू मिला था. पुलिस ने आरोपियों के पास 49 लाख 10 हजार नगद बरामद…
रायपुर । रायपुर ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के पांचवे दिन 1850 वाहन चालक ट्रैफिक नियमों का उल्लघंन करते पकड़े गए। सभी चालकों का मौके पर ही चालान काटकर जुर्माना वसूला गया। इस दौरान कई चालकों ने बहाने बनाकर बचने की कोशिश की लेकिन पुलिस के जवान बहानेबाजी को अनसुना कर चालान काटने से नहीं चूके। जांच अभियान में शामिल पुलिस अफसरों ने बताया कि 80 फीसद से अधिक वाहन चालको के सिर पर हेलमेट दिखने लगा है। वहीं चौक-चौराहों पर रेड सिग्नल होने पर वाहन चालक स्टॉपलाइट का पालन भी करने लगे हैं। शहर…
रायपुर । राजिम माघी पुन्नी मेला में संत-समागम का शुभारंभ 15 फरवरी को शाम 7 बजे श्री राजीव लोचन मंदिर के पास स्थित मुख्य मंच पर होगा। इस अवसर पर धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू के मुख्य आतिथ्य एवं साधु-संतों के सानिध्य में सम्पन्न होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार करेंगे। शुभारंभ समारोह में पूज्य महामंडलेश्वर योगी नवल गिरी जी महाराज-वृन्दावन, योगीराज स्वामी ज्ञानस्वरूपानंद (अक्रिय) जी महाराज-जोधपुर, महंत जालेश्वर जी महाराज- अयोध्या, महंत रामसुन्दरदास जी महाराज अध्यक्ष श्रीराजीव लोचन मंदिर, संस्कृताचार्य पंडित रामहेतु गर्ग शास्त्री, सतना (म.प्र.), महंत साध्वी प्रज्ञा भारती जी, संरक्षक वेदरतन सेवा प्रकल्प…
रायपुर । छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी द्वारा प्रदेष के करीब 57 लाख विभिन्न श्रेणी के उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली देने लेटेस्ट टेक्नालाजी को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके साथ ही सस्ती बिजली की सहज उपलब्धता भी सुनिष्चित करने विषेष ध्यान केन्द्रित किया गया है। इस दिषा में आगे बढ़ते हुये विद्युत चोरी, एवं दुरूपयोग को रोकने के लिये प्रदेषभर में आकस्मिक जॉच अभियान चलाया जा रहा है। इसके अन्तर्गत कंपनी के सतर्कता विभाग की टीम ने प्रदेषभर में 28 हजार से अधिक विद्युत कनेक्षन की जॉच की। जिसमें 1720 विद्युत कनेक्षनों में बिजली चोरी का प्रकरण बनाया गया। ऐसे मामलों…