Author: admin

रायपुर। बिलासपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा 5 करोड़ 4 लाख 15 हजार रुपए निकालकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इसमें एजेंट विश्वजीत भौमिक और अन्य के खिलाफ रायपुर ईओडब्ल्यू में धारा-420, 467, 468, 171 भादवि के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी एजेंट विश्वजीत भौमिक एवं अन्य के द्वारा धोखाधड़ी करने के लिए फर्जी फर्म रजिस्ट्रेशन करवाया गया है, जिसके माध्यम से वह लोगों को बैंक के जरिए लोन दिलाने का काम करता था। आरोपी लोनधारकों व जमानतदारों की जानकारी के बिना ही उनके प्रापर्टी को बैंक में बंधक रखते हुए…

Read More

बीजापुर/रायपुर। नक्सलियों के साथ पामेड़ इलाके में हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के दो जवान शहीद हो गए हैं। वहीं गोली बारी में 6 जवान घायल हुए हैं। मुठभेड़ में जो दो जवान शहीद हुए हैं उनमें कांस्टेबल विकास और पूनानंद साहू हैं। वहीं घायल होने वाले जवानों में डिप्टी कमांडेंट प्रशांत,अजित सिंह, पी पवन कुमार, गरीबर उरांव, बिभा बासु मेहता और पवार पांडुरंग शामिल हैं। डीजीपी डीएम अवस्थी ने इस मामले में कहा कि हमारे यहां जो कोबरा की टीम है उनका ऑपरेशन था। उन्होंने बहादुरी के साथ जाकर वहां ऑपरेशन किया। बाकी डिटेल पार्टीज के वापस…

Read More

रायपुर। राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी में सोमवार से पांच दिवसीय महिलाओं से संबंधित अपराध (क्राइम अगेंस्ट हुमन) विषय पर विशेष कार्यशाला का आयोजन बीपी आरएंडडी के सहयोग से किया जा रहा है। इस कार्यशाला द्वारा समस्त जिलों के कुल 60 सहायक उपनिरीक्षक से उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। कार्यशाला का उद्घाटन एडीजी ट्रेनिंग अशोक जुनेजा द्वारा 10 फरवरी को किया गया, जिन्होंने प्रतिभागियों को महिलाओं से संबंधित अपराधों की अन्वेषण के संबंध में भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम में किए गए नए संशोधनों के संबंध में जानकारी…

Read More

रायपुर। डीजीपी डीएम अवस्थी ने आज पुलिस ट्रांजिट मेस में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को इंद्रधनुष सम्मान से सम्मानित किया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी केसी अग्रवाल, अकबर राम कोर्राम और बलराम हिरवानी को पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अवस्थी ने कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारी सरगुजा आईजी केसी अग्रवाल, बलराम हिरवानी व डीआईजी कुर्राम का कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा है। पुलिस विभाग इनके स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। अवस्थी ने विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 26 पुलिसकर्मियों को इंद्रधनुष सम्मान से सम्मानित…

Read More

रायपुर। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से एक दुखद खबर आ रही है। पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की मां राजमाता देवेंन्द्र कुमारी सिंह देव का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम 7 बजकर 3 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। राजमाता के निधन का समाचार मिलते ही सरगुजा संभाग में शोक की लहर फैल गई है। मां के निधन की खबर मिलते ही टीएस सिंहदेव दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि उनका शव कल सरगुजा लाया जाएगा, जहां 11 फरवरी को पूरे राजकीय सम्मान के साथ…

Read More

कटघोरा । कोरबा जिले के कटघोरा में एक तेज रफ्तार बोलेरो और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में 4 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । मामला शनिवार दोपहर 3 बजे के आसपास का बताया जा रहा है. कटघोरा थाना क्षेत्र के अंर्तगत के बरपाली-लालघाट के पास तेज रफ्तार से आ रही एक बोलेरो जीप अनियंत्रित होकर एक बाइक को अपने चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक में बच्ची समेत सवार चारों लोग दूर फेंका गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई । इस दर्दनाक हादसे में दो पुरुष, एक महिला…

Read More

रायपुर । राजधानी रायपुर में शनिवार को मिलिए मंत्री से कार्यक्रम के तहत उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में उपस्थित हुए. उमेश पटेल दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनसामान्य से मुलाकात की. इस दौरान मंत्री ने अपने विभाग से संबंधित समस्याओं को सुना और निराकरण के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश भी दिए । आपको बता दें कि पहले मंत्रियों के पास विभाग से भी अलग समस्याएं आती थी, लेकिन अब जो भी मंत्री राजीव भवन में उपस्थित होता है, उनके पास उन्हीं के विभाग से संबंधित समस्याएं…

Read More

दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने चेन्नई में एक कार्यक्रम में बड़ा बयान देते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था बेहद मजबूत स्थिति में है। इसको लेकर किसी को फिक्र करने की जरूरत नहीं है। वित्त मंत्री ने चेन्नई में उद्योग जगत से जुड़े लोगों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था अपने सबसे मजबूत स्तर पर है और देश की मैक्रो इकॉनॉमिक्स अपने सर्वश्रेष्ठ स्तर पर है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार और एफडीआई निवेश अपने अधिकतम स्तर पर हैं। इसलिए देश की अर्थव्यवस्था को लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं है। सीतारमण ने जानकारी…

Read More

रायपुर ।माना कैंप के डूमरतराई स्थित विदेशी शराब दुकान में हुए लाखों के चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एसएसपी आरिफ शेख ने बताया कि आरोपी सचिन नेताम एवं लखन नेताम दोनों सगे भाई है. दोनों शातिर चोर है, जो पूर्व में रायपुर सहित कई जिलों में नकबजनी व चोरी की बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं. दोनों कई बार जेल जा चुके हैं । आरोपियों ने माना कैम्प के डूमरतराई स्थित विदेशी शराब दुकान में 2 फरवरी की दरम्यानी रात चोरी की घटना को…

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 8 फरवरी को नारायणपुर जिले के ओरछा विकासखंड स्थित ग्राम बासिंग और जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा के दौरे पर जाएंगे. भूपेश बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से पूर्वान्ह 10.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11.15 बजे नारायणपुर के ग्राम बासिंग पहुचेंगे और वहां ‘अबूझमाड़ मैराथन 2020’ के समापन समारोह में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे दंतेवाड़ा पहुंचकर वहां ‘पूना दंतेवाड़ा माड़ाकाल’ का शुभारम्भ करेंगे. मुख्यमंत्री अपरान्ह 3.10 बजे रायपुर लौट आएंगे ।

Read More