Author: admin

पब्लिकयूवाच – रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गर्मियों में प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के तालाबों में निस्तार के लिए पानी की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के लिए जलाशयों से निस्तारी तालाबों को भरने के लिए पानी छोड़ने की प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं । सीएम बघेल ने इसके लिए जल संसाधन विभाग को निर्देशित करते हुए कहा है कि वर्तमान में दिन-प्रतिदिन तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है, कई ग्रामीण क्षेत्रों में निस्तार के लिए तालाबों में पानी की कमी हो रही है. प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रामीण क्षेत्र में निस्तारी की…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । देश में लॉकडाउन 3 मई तक के लिए बढ़ गया है. पिछली बार की अपेक्षा इस बार लॉकडाउन का ज्यादा सख्ती से पालन कराने की बात प्रधानमंत्री ने जरूर कही है, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है. राजधानी रायपुर में सरकार और प्रशासन के सामने ही सड़कों पर लोगों की आवाजाही अधिक हो गई है. लॉकडाउन का खुलेआम उल्लंघन और सोशल डिस्टेसिंग का भी रत्तीभर पालन नहीं हो रहा है. ऐसे में इसे अधिकारियों की लापरवाही न कहें, तो और क्या कहें हालांकि ट्रैफिक पुलिस वाहनों की चालानी कार्रवाई…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर। देश में लॉकडाउन बढ़ने के कारण राज्य सरकार के राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की पेशी की तारीख 21 अप्रैल या उसके आगे की तिथि निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं । कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को ध्यान में रखते हुए पूर्व में राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की पेशी की तारीख 15 अप्रैल या उसके आगे की तिथि निर्धारित करने के निर्देश दिए गए थे, जिसे अब बढ़ा कर 21 अप्रैल या उसके बाद की तिथि निर्धारित करने को कहा गया है । राजस्व एवं आपदा…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । कोरोना लॉकडाउन के दौरान प्रदेश के सभी गरीब परिवारों को दो माह का एकमुश्त निःशुल्क खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी कलेक्टरों को सभी लोगों को खाद्यान्न समय पर उपलब्ध कराने को कहा है. ऐसे में खाद्य विभाग युद्ध स्तर पर पात्र हितग्राहियों के नए राशन कार्ड बनाने के साथ परिवार के छूटे सदस्यों के राशन कार्ड में नाम जोड़ने में जुटा है । खाद्य विभाग द्वारा लॉकडाउन प्रारंभ होने के बाद से अब तक प्रदेश में कुल 29,683 नए राशनकार्ड बनाए जा चुके हैं, और पूर्व से बने राशनकार्डों…

Read More

पब्लिकयूवाच – कोटा । ग्राम खरगहनी के चांदा पारा में शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करने गए बिलासपुर आबकारी विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया । घटना में दो लोगों को गंभीर तो अन्य को मामूली चोट आई है. घटना के बाद टीम कोटा थाना में मामला पंजीबद्ध कराने पहुंची है । जानकारी के अनुसार, अवैध शराब बिक्री की खबर पर आबकारी विभाग की 13 सदस्यीय टीम कोटा थाने अंतर्गत ग्राम खरगहनी के चांदा पारा में पहुंची थी. गाड़ी में आबकारी विभाग की टीम को देखते ही मोहल्ले के लोग आक्रोशित हो गए और…

Read More

कोरबा l कोरोना वायरस के चलते देश में तीन मई तक बढ़ाए गए लॉकडाउन के बाद सरकार ने बुधवार को नए दिशा निर्देश जारी कर दिए। यह दिशा निर्देश तीन मई तक के लिए जारी किए गए हैं, जब तक लॉकडाउन चलेगा। संशोधित दिशा निर्देशों के अनुसार, हवाई, रेल और सड़क मार्ग से यात्रा करना, शैक्षणिक और प्रशिक्षण संस्थानों का संचालन, औद्योगिक और वाणिज्यिक गतिविधियां, सिनेमा हॉल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर जारी रोक लागू रहेगी। सभी सामाजिक, राजनीतिक और अन्य आयोजनों पर भी रोक जारी रहेगी। इसके अलावा जब तक देश में लॉकडाउन लागू है, तब तक सभी धार्मिक स्थलों…

Read More

कोरबा। कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम व बचाव के लिए हो रहे प्रयासों के मध्य संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें, छत्तीसगढ़ के विभागाध्यक्ष कार्यालय, ब्लॉक ए, तृतीय तल, इन्द्रावती भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के द्वारा 12 अप्रैल को छ.ग. मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक को पत्र जारी कर जिला वार हाइड्रो क्लोरोक्विन सल्फेट दवा आबंटन का भंडारण सुनिश्चित करने कहा गया है। कोरबा जिले के लिये 25 हजार टेबलेट का आबंटन भारत सरकार ने किया है। इतनी ही मात्रा में दवा दुर्ग जिले के लिए भी जारी की गई है। छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में कोविड-19 के नियंत्रण एवं…

Read More

पब्लिकयूवाच – नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश में कोरोना की वजह से लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया है. बुधवार को गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर नई विस्तृत गाइडलाइन जारी की है. इसमें सभी मंत्रालयों/ विभागों, भारत सरकार, राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश सरकारों और राज्य/केन्द्रशासित प्रदेशों के अधिकारियों द्वारा किए जाने वाले उपायों पर समेकित संशोधित दिशानिर्देश जारी किया गया है। 3 मई तक बंद जारी गाइडलाइन के अनुसार बस, रेल, हवाई सफर पर रोक जारी रहेगी. स्कूल, कॉलेज, कोचिंग, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, व्यायामशाला, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, स्विमिंग पूल, फैक्ट्रियां और मॉल सभी बंद रहेंगे. सभी मंदिर और…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने रायपुर के दक्षिण विधानसभा के ब्राह्मण पारा वार्ड स्थित राशन दुकान पहुंचकर राशन हितग्राहियों से रूबरू होकर राशन वितरण की वस्तुस्थिति की जानकारी ली. खाद्य मंत्री ने अमरजीत भगत ने महिलाओं से पूछा कि उन्हें राशन पूरा प्राप्त हो रहा है कि नहीं हो रहा है. संचालकों से भी जानकारी प्राप्त की, किसी प्रकार की कोई कमी या असुविधा तो नहीं हो रही है. यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विकास तिवारी ने दी है । प्रवक्ता विकास तिवारी ने बताया कि खाद्य मंत्री अमरजीत भगत राशन दुकान में…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बयान का स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने पटलवार किया है. सिंहदेव ने कहा कि वे 15 साल तक मुख्यमंत्री रहे वो हमें सलाह दे सकते हैं कि हम कैसे काम करें. वो मीडिया, सोशल मीडिया में हमसे बात करके हमें बता सकते हैं। उन्हें सुझाव देने के लिए किसी ने मना नहीं किया. दूसरी बात यह है कि वे अपने दल के नेता या दिल्ली के सम्पर्क में अगर होते तो उन्हें मालूम होता कि स्थिति क्या है. हम उन्हीं के दल के नेताओं से ही बात करके यहां पर…

Read More