Author: admin

पब्लिकयूवाच – रायपुर । कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रहे प्रदेश में वंचितों की मदद के लिए लोग अपने-अपने सामर्थ्य के अनुसार दान दे रहे हैं. इनमें से एक सात साल का ईशान भी है, जिसने अपना गुल्लक तोड़कर जमा राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में दान की । अंबिकापुर के इशान अग्रवाल ने स्वस्फूर्त अपने गुल्लक में जमा 911 रुपए कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम व जरूरतमंदों की सहायता के लिए दान की है. ईशान का यह सहयोग इस बात का हौंसला देता है कि ’देश का भविष्य’ वर्तमान के संकट से लड़ने के लिए अभी से…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । लॉकडाउन की अवधि बढ़ने के बाद राजधानी में पुलिस की सख्ती शुरू कर दी है. बेवजह घूमने वालों पर कार्रवाई करते हुए तमाम चौक-चौराहों पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है, चालान काटा जा रहा है । ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि बेवजह घूम रहे लोगों को घर पर रहने की सलाह दी जा रही है. वहीं बिना मास्क पहने घूम रहे लोगों को सीधे थाने भेजकर धारा 188 तहत की कार्रवाई जा रही । उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति छोटे-छोटे काम के लिए निकल रहे हैं, उन्हें अपना काम एक ही…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर/इंदौर । कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच आज की ताजा अपडेट ये है कि डो डॉक्टर और एक पत्रकार कोरोना पॉजिटिव निकला है. यही नहीं 74 नए मामले भी आज ही एक दिन में सामने आए हैं. मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में सामने आए इन केसों के बाद से हड़कंप मचा हुआ है. इन 74 नए संक्रमित केसों के साथ इंदौर में कोरोना पॉजिटिव का आँकड़ा 400 से पार हो गया है । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज सुबहे महात्मा गाँधी मेडिकल कॉलेज ने 91 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सूची जारी की. हालांकि सूची…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । कोरोना लॉकडाउन के बीच रेलवे में विशेष पार्सल और माल ढुलाई का संचालन जारी रहेगा. खाद्य सामग्री, दवाएं, चिकित्सा आपूर्ति, चिकित्सा उपकरण, खाद्य तेल जैसी आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा चलाई जा रही पार्सल स्पेशल को सम्बन्धितों की सुविधा और मांग को ध्यान में रखते हुए समय सारणी में परिवर्तन कर परिचालन अवधि में विस्तार किया गया हैं । पार्सल ट्रेन के माध्यम से वस्तुओं के परिवहन के लिए इच्छुक पार्टियां इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं. आवश्यक सामग्री की अग्रिम बुकिंग के लिए मुख्य वाणिज्य…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । शराब दुकानों के लिए कमेटी गठित किए जाने पर आए हाईकोर्ट के फैसले को लेकर डॉ रमन सिंह ने भूपेश बघेल सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के बाद मद्य प्रेमियों को शराब कैसे बांटा जाए इसके लिए कमेटी बन गई, लेकिन आम लोगों की जरूरी व्यवस्थाओं के लिए कमेटी नहीं बनाई । डॉ. रमन सिंह ने कहा कि सरकार को यह ध्यान देना चाहिए कि मेडिकल कॉलेजों को कोरोना के इलाज के लिए कैसे तैयार किया जा सकता हैं. टेंडर-टेंडर का गेम चल रहा है. टेंडर की प्रक्रिया नहीं हो रही…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाने जाने के फैसले के बाद डॉ. रमन सिंह ने रोजी-मजदूरी करने वालों के भोजन की व्यवस्था की बात कही है. साथ ही छत्तीसगढ़ में फंसे प्रवासी मजदूरों को हजार रुपए देने की वकालत की है। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि लॉकडाउन पर छत्तीसगढ़ के परिपेक्ष्य में मुझे दो बात की चिंता है. एक स्थानीय स्तर में रोज कमाने-खाने वाले गरीब मजदूरों के लिए भोजन की व्यवस्था करनी चाहिए. इसके लिए उन्होंने सामाजिक संगठन, धार्मिक संगठन, राजनीतिक दलों को साथ लेकर चलने की बात कही। उन्होंने…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । भारतीय संविधान के निर्माता भीमराव अंबेडकर की जयंती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर स्थित सेन्ट्रल हॉल में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कर विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर विधान सभा के प्रमुख सचिव चन्द्रशेखर गंगराड़े और सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे । विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर भारत गणराज्य और स्वतंत्र भारत के संविधान के प्रमुख वास्तुकार थे. उन्होंने कई आंदोलनों का नेतृत्व किया, जिसका उद्देश्य देश के दलित सदस्यों पर अत्याचारों के खिलाफ समाज के प्रत्येक व्यक्ति…

Read More

पब्लिकयूवाच – खरसिया । कोरोना वायरस की वजह से देशव्यापी लॉकडाउन में लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने खरसिया पुलिस ने अनोखा तरीका अपनाया है. कोरोना वायरस का वेश धरे हुए पुलिस के दो जवानों ने शहर में घूम-घूम कर लॉकडाउन का पालन नहीं करने वाले, बिना कारण घर से बाहर घूम रहे लोगों को संदेश दे रहे हैं। कोरोना वायरस का रूप धरे दोनों जवान बता रहे हैं कि कोरोना आपसे व आपके घर से तब तक दूर रहेगा, जब तक आप उसे खुद लेने घर से बाहर नही निकलेंगे. घर के बाहर निकलने…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने जबान ए उर्दू में कोरोना तबलीग करने की तोहमत तब्लीगी जमात पर लगाते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कटघरे में खड़ा किया। उर्दू अल्फाज़ो के साथ ट्वीट करते हुए चन्द्राकर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपने इल्म का जौहर दिखाने को कहा । तो इस पर काँग्रेस नेता अजय साहू ने असदुद्दीन ओवेसी के साथ फ़ोटो शेयर कर करके लिख दिया कि ये उर्दू की कहाँ से दीक्षा हुई, ये पता चल गया। अजय साहू ने चंद्राकर के कुछ पुराने फोटो शेयर कर दिए। जिसमें…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । भारत में 3 मई तक लॉकडाउन रहेगा. अब पहले से भी ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत होगी. बुजुर्गों का खास ख्याल रखें. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें. आयुष विभाग का निर्देश माने. आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप डाउनलोड करें. गरीब परिवारों की देखरेख करें. कंपनियां किसी को नौकरी से ना निकाले. कोरोना सेनानियों का सम्मान करें. इस बार लॉकडाउन में और सख्ती बरती जाएगी. केंद्र राज्य के साथ कोशिश कर रहे हैं कि किसानों को कम दिक्कत हो. 600 से ज्यादा अस्पताल कोरोना के लिए काम कर रहे हैं. भारत में आज एक लाख से ज्यादा…

Read More