Author: admin

पब्लिकयूवाच – लोरमी । कोरोना लॉकडाउन में भी शराब की अवैध तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है. शराब को लेकर एक के बाद एक कई बड़े खुलासे हो रहे हैं. इसी बीच मुंगेली जिले में शराब की तस्करी करते पुलिस ने कांग्रेस नेता और आरक्षक समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जबकि दो आरक्षक फरार है. मध्यप्रदेश के डिन्डौरी जिले से यह शराब लाई गई थी । मिली जानकारी के मुताबिक मुंगेली जिले के लोरमी इलाके के मौहामाचा गांव के पास नाकाबंदी कर पुलिस ने एक बोलेरो क्र. सीजी 28 जे 3073 को रोका. जिसकी…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । कोरोना वायरस से निपटने के लिए छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को 72 घंटे तक बंद रखने के एलान के बाद शहरवासी सड़कों और बाजारों में उतर आए है. तीन दिन तक सामान नहीं मिलने से घबराए लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है. इस भीड़ के चलते सोशल डिस्टनसिंग की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है. किराना सामान और सब्जी खरीदने के लिए गोल बाजार में भी भारी भीड़ लग गई है. पुलिस प्रशासन ने बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने को लेकर फ्लैग मार्च कर समझाइस दी । गोलबाजार के दुकानदारों का कहना है कि…

Read More

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर राहत की खबर है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हुई है, जिससे पिछले 24 घंटे में 447 केस और 22 मौतें दर्ज की गई हैं। नए आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 12380 हो गई है। वहीं, इस खतरनाक कोविड-19 महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 414 पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस के कुल 12380 मामलों में से 10477 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा, 1488 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए…

Read More

पब्लिकयूवाच – बिलासपुर – बिलासपुर जिले के नगर पंचायत बिल्हा के भाजपा पार्षद देवव्रत साहू और उनके साथियों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में अपराध दर्ज किया गया है। देवव्रत साहू और उनके पांच साथियों के खिलाफ धारा 188 के तहत बिल्हा थाने में अपराध दर्ज किया गया है । पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 13 अप्रैल को पार्षद देवव्रत साहू ने एक मकान में मुर्गा पार्टी का आयोजन किया और इस पार्टी में अपने कुछ खास मित्रों को आमंत्रित किया। पार्टी के दौरान सभी ने मुर्गा के साथ साथ शराब का सेवन किया। इस दौरान…

Read More

पब्लिकयूवाच – नई दिल्ली । देश में कोरोना वायरस की वजह से सभी कामकाज ठप पड़े हैं, बहुत सारी बातें पहली बार हो रही है, उनमें से एक तथ्य यह भी है कि 167 साल के इतिहास में पहली बार भारतीय सवारी ट्रेनों के पहिए थमे हैं. जी हां, आज ही के दिन सन 1853 को पहली बार मुंबई से ठाणे के बीच सवारी ट्रेन सेवा शुरू हुई थी । इतिहास के पन्नों को पलटे तो बता चलता है कि 16 अप्रैल 1853 को चलने वाली पहली सवारी ट्रेन ने बंबई के बोरीबंदर से ठाणे के बीच 34…

Read More

पब्लिकयूवाच – बीजापुर । कोरोना महामारी और जारी लॉकडाउन के बीच भी नक्सलियों का उत्पात कम होने का नाम नहीं ले रहा है. नक्सलियों ने फिर कायराना हरकत दिखाते हुए सहायक आरक्षक की बेरहमी से हत्या कर दी है. घटना बीजापुर जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र का है । मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात सहायक आरक्षक कुरसम रमेश की धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया. नक्सलियों ने जवान पर ग्रामीणों का पैसा, बकरा और मुर्गा लूटने के साथ मारपीट का भी आरोप लगाया है. नक्सलियों के नेशनल पार्क एरिया कमिटी ने इस हत्या की…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । कोरोना लॉकडाउन के समय में जनता के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. अब उन लोगों को भी राशन मिलेंगे जिनके राशन कार्ड नहीं बने है. राहुल गांधी के PDS वाले बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बिना राशन कार्ड वालों के लिए भी राशन की व्यवस्था की गई है. हम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के साथ खड़े हैं। दरअसल राहुल गांधी ने कल ट्वीट कर कहा था कि हम सरकार से अपील करते हैं कि इस संकट में आपातकाल राशन कार्ड जारी किए जाएँ. ये उन सभी के लिए हो, जो…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ सरकार पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के इस मौके पर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ प्रदेश को हर संभव सहायता कर रही है, लेकिन राज्य सरकार की अपने जनता के प्रति उदासीन है. इस संकटकाल में डीएमएफ फंड की 30 प्रतिशत राशि लगभग 600 करोड़ का उपयोग करने की अनुमति केंद्र सरकार ने बहुत पहले दे दी है. बावजूद इस राशि को ये जनहित के कार्यों में ये खर्च नही कर पा रहे. केंद्र…

Read More

पब्लिकयूवाच – सुकमा । मंत्री कवासी लखमा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा है। मंत्री ने बस्तर संभाग में वनोपज की खरीदी सहित प्रदेश के उद्योग जगत को लॉकडाउन में विशेष राहत पैकेज देने का अनुरोध किया है। अपने पत्र में मंत्री लखमा ने महिला समूहों के साथ स्थानीय व्यापारियों से भी खरीदी करने, आदिवासियों को महुआ इमली समेत अन्य वनोपज में उचित मूल्य दिलाने का अनुरोध किया है। वहीं बस्तर आदिवासियों की आर्थिक स्थितियों पर भी चिंता जताते हुए मदद करने की बात पत्र के ​जरिए किया है।

Read More

पब्लिकयूवाच – धमतरी । कोरोना वायरस से बचाव के लिए पूरा देश लॉकडाउन है. पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करने का आग्रह किया था. ऐसे में कुछ शरारती लोग अभी भी बेखौफ घूमकर अपने अवैध कारोबार को अंजाम देने में लगे हुए है. गुटखा, तम्बाकू और सिगरेट का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है. एक जिले से दूसरे जिले में जाकर नशे के सामान की खरीद फरोख्त कर रहे हैं. लेकिन पुलिस की टीम भी ऐसे अवैध कारोबारियों पर नकेल कसने में जुटी हुई है । धमतरी जिले के नगरी…

Read More