Author: admin

पब्लिकयूवाच – रायपुर । छत्तीसगढ़ में कोरबा जिले का कटघोरा इलाका कोरोना वायरस के संक्रमण का हॉट स्पॉट बन गया है. यहां से कोविड-19 के तीन नए पॉजिटिव केस बीते गुरुवार की देर रात सामने आए। रात करीब साढ़े 11 बजे इनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें 2 महिलाएं और एक पुरुष है। रायपुर के एम्स प्रबंधन ने नए मरीजों के मिलने की पुष्टि की। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद देर रात उन्हें रायपुर के एम्स में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। कटघोरा में ही अब तक 27 मामले सामने आ चुके हैं। छत्तीसगढ़ में…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । शहर में 72 घंटे का टोटल लॉकडाउन जारी है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती बरती जा रही है। राजधानी के भगत सिंह चौक में तफरी कर रहे लोगों को पुलिस ने सड़क पर बैठा दिया । एसएसपी आरिफ शेख के निर्देश पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान इसका उल्लंघन करने पर 103 मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय ने जिलों के अनुसार अपराध के आंकड़े जारी किए हैं।

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । राजधानी में आवारा घूमने वाले मवेशीयो के लिए यह लॉकडाउन सुखभरा साबित होता हुआ नजऱ आ रहा है। दरअसल , कोविड -19 (कोरोना ) के संक्रमण से बचाव के लिए लॉकडाउन 19 दिनों के लिए और आगे बढ़ा दिया गया है। ऐसे स्थिति में आमजनो को घरो में ही रहने की सलाह दी गयी है । आमजन घरो में बंद होकर जहाँ इस लॉकडाउन को सब्र रखकर बिता रहे है तो वही मवेशियों के बल्ले-बल्ले है। शहर में आये दिन ट्रैफिक जाम के सबब बनने वाले यह मवेशी इन दिनों खाली सड़को पर राज…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । कोरोना रोकथाम सुरक्षा के तहत आज मेकाहारा परिसर, देवेंद्र नगर सेक्टर-4, ऑफिसर्स कॉलोनी व समता कॉलोनी क्षेत्र को हेक्सा कॉप्टर ड्रोन द्वारा सेनेटाइज किया गया। 10 लीटर सेनेटाइजर मारक क्षमता बाला यह ड्रोन मेकाहारा परिसर के छत से उड़ाया गया और करीब आधे घंटे में इसकी मदद से पूरे मेकाहारा परिसर को सेनेटाइज कर दिया गया। ज्ञात हो रायपुर महापौर श्री एजाज ढेबर की पहल व नगर निगम कमिश्नर सौरभ कुमार के निर्देशन पर शहर के विभिन्न जोनों में सेनेटाइज किए जाने का कार्य निरंतरता से किया जा रहा है। इसके पहले भी रायपुर…

Read More

पब्लिकयूवाच – बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शुक्रवार तड़के सुबह 4 बजे पुलिस नक्सली मुठभेड़ होने की खबर निकलकर सामने आई है. जो कि शुरु से ही सवालों के घेरे में है. वो इसलिए कि घायल व्यक्ति का कहना है कि पुलिस वालों ने ग्रामीणों पर फायरिंग की है, उस समय वहां कोई माओवादी नहीं था. जबकि एसपी ने दावा किया है कि इंटेलिजेंस की सूचना के आधार पर जवानों ने कार्रवाई की है. यह मुठभेड़ मोदकपाल थाना क्षेत्र के ओतकलपाड़ा के जंगलों में हुआ है। मुठभेड़ में घायल यालम धरमैय्या ने मीडिया से बातचीत करते…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर/दिल्ली । कोरोना संकट के बीच रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ने बिगड़ी वित्तीय स्थिति के बीच बड़ी राहत देने की कोशिश की है. आरबीआई ने कुछ ऐसे बड़े ऐलान किए जिससे की बैंकिंग सेक्टर और बाज़ार को स्थिति को संभाला जा सके. प्रेसवार्ता में गवर्नर शशिकांत दास ने ऐलान किया कि रिवर्स रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती कर दी गई. इस कटौती के साथ अब रेपो रेट 3.75 फीसदी हो गई है । इसी के साथ ही बाज़ार में नकदी संकट ना आए इसके लिए भी 50 हजार करोड़ रुपये की अतिरिक्त मदद की बात…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने प्रदेश को तीन जोन में बांट दिया है. जोन के हिसाब से लॉकडॉउन के दौरान सेक्टर वाइस सामाजिक गतिविधियों में सशर्त छूट दी जाएगी । प्रदेश को जिन तीन हिस्सों में बांटा गया है, उसमें रेड जोन में हॉटस्पॉट वाले जोन को शामिल किया गया है. ऑरेंज जोन में पिछले 14 दिन से कोई मरीज नहीं आने वाले जिले को शामिल किया गया है, वहीं ग्रीन जोन में बीते 28 दिनों से पॉजिटिव केस नहीं आने वाले जिले को शामिल किया गया है ।…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । 16 अप्रेल 2020 भाजपा नेता धरमलाल कौशिक और दिगर भाजपा नेताओं द्वारा किसानों को धान के मूल्य की अंतर राशि दिए जाने की मांग पर कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि 2500 और धान के समर्थन मूल्य के बीच के अंतर की राशि का प्रावधान किसानों को देने का प्रावधान छत्तीसगढ़ सरकार के बजट में किया जा चुका है और यह राशि जल्दी से जल्दी किसानों को दी जाएगी। धान की खरीदी के समय ही यह राशि किसानों को मिल जानी थी लेकिन इसलिए नहीं दी जा सकी क्योंकि…

Read More

पब्लिकयूवाच – दिल्ली । पहले से ही सुस्त पड़ी अमेरिकी इकानमी की कोरोना वायरस ने कमर तोड़ दी है। अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसको पटरी पर लाने के लिए भारतीयों से मदद मांगी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने छह भारतीयों को इसको दुरुस्त करने की जिम्मेदारी दी है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था को फिर पटरी पर लाने के लिए गठित समूह में गूगल के सुंदर पिचई और माइक्रोसॉफ्ट के सत्य नडेला को शामिल किया गया है। ये दिग्गज भारतीय अमेरिकी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का सुझाव राष्ट्रपति को देंगे। ट्रंप ने विभिन्न उद्योगोंं के 200 से अधिक दिग्गजों…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । राज्यसभा सांसद छाया वर्मा ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर CBSE द्वारा 7 अप्रैल को जारी आदेश में संशोधन करते हुए संस्कृत भाषा को कक्षा 9वीं और 10वीं में अनिवार्य बनाए जाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि संस्कृत के कारण ही भारत कभी विश्व गुरू था । सांसद छाया वर्मा ने कहा कि संस्कृत भाषा के संवर्द्धन, संरक्षण हेतु केंद्रीय विश्वविद्यालय विधेयक 2019 गत बजट सत्र में पास हुआ है, जिसमें दोनों सदनों के सांसदों ने अपने विचार रखे थे. कांग्रेस की ओर से मुझे इस विधेयक पर राज्यसभा में बोलने का…

Read More