Author: admin

पब्लिकयूवाच-पेंड्रा। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन के बाद आज उनकी अंत्येष्टि गौरेला के पावर हाउस स्थित कब्रिस्तान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। जोगी के पार्थिव देह को रायपुर से पहले बिलासपुर स्थित मरवाही सदन में आम लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। उसके बाद शव को सड़क मार्ग से जोगी के पैतृक गांव जोगीसार लाया जाएगा। जिसकी तैयारियां प्रशासन ने पूरी कर ली है। जोगी निवास सहित हेलीपैड मैदान में पुलिस ने बैरिकेट्स लगा रखा है। उनके अंत्येष्टि में कई वीवीआईपी शामिल होंगे, जिसके लिए स्थानीय प्रशासन तैयारियां एवं सुरक्षा को लेकर…

Read More

पब्लिकयूवाच- नारायणपुर। जवान ने अपने साथी जवानों पर फायरिंग कर दो की जान ले ली, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घटना आमदई घाटी कैंप की है। घटना की पुष्टि एसपी मोहित गर्ग ने की है। मिली जानकारी के मुताबिक जवानों के बीच आपस में विवाद हुआ। विवाद के बाद घनश्याम कुमेटी ने अपने साथियों पर गोलिया बरसा दी। इस घटना में पीसी बिंदेश्वर साहिनी और रामेश्वर साहू की मौत हो गई, जबकि लक्षराम प्रेमी घायल है। गंभीर रूप से घायल जवान को इलाज के लिए रायपुर भेज दिया गया है। आरोपी जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया…

Read More

पब्लिकयूवाच-रायपुर । भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के दु:खद निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। भाजपा ने स्व. जोगी की आत्मा की चिर शांति की प्रार्थना करते हुए जोगी-परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह ने कहा कि एक योग्य प्रशासक, मुखर वक्ता और कुशल राजनीतिज्ञ के तौर पर स्व. अजीत जोगी ने छत्तीसगढ़ को एक नई पहचान दी। प्रदेश उनकी सेवाओं को सदैव याद रखेगा। प्रदेश की नब्ज पर उनकी गहरी पकड़ थी। वे आजन्म प्रदेश के हित में समर्पित रहे।…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी का तिरंगे से लिपटा पार्थिव शरीर श्री नारायणा अस्पताल से उनके निजी आवास सागौन बंगला ले जाया गया. इस दौरान उनके समर्थकों ने अजीत जोगी अमर रहे के नारे लगाए. जोगी का पार्थिव देह कटोरा तालाब स्थित निवास में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा । इसके बाद शनिवार सुबह बिलासपुर होते हुए गौरेला ले जाएगा. जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. वहीं आबकारी मंत्री कवासी लखमा अंतिम दर्शन करने सौगान बंगले पहुंचे हुए हैं ।

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । अजीत जोगी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लेकिन वो छत्तीसगढ़ के लोगों के दिलों में आज भी राज करते है. उनके कलेक्टर से राजनीति में आने के कई किस्से काफी मशहूर है. चलिए हम आपको बताते है उनके कलेक्टर से कांग्रेस ज्वाईन करने और मुख्यमंत्री बनने तक का पूरा सफर । वर्ष था 1985 जब अजीत जोगी इंदौर के कलेक्टर थे. तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पीए वी जॉर्ज ने कलेक्टर बंगले में देर रात फोन किया. जब फोन आया तब तक कलेक्टर जोगी सो गए थे. लेकिन वी जॉर्ज ने…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन पर शोक जताया। ट्वीट कर कहा- छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए एक बड़ी राजनीतिक क्षति है। हम सभी प्रदेशवासियों की यादों में वो सदैव जीवित रहेंगे। विनम्र श्रद्धांजलि। ॐ शांति:

Read More

पब्लिकयूवाच -रायपुर । छत्तीसगढ़ से कोरोना को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक आज 5 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज़ों की पहचान की गई. जिसमे जिला बिलासपुर से 2 व जगदलपुर,महासमुंद व दुर्ग से 1-1,कल रात्रि मुंगेली जिले से 1 कोरोना मरीज़ की पहचान की गई थी। राज्य में एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 321 हो गई। बता दें कि देश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा डेढ़ लाख के पार पर पहुंच गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोनावायरस मरीज़ों की कुल संख्या 1,58,333 हो गई…

Read More

पब्लिकयूवाच – जांजगीर । छत्तीसगढ़ जिले के जांजगीर में क्वारंटाइन सेंटर में आज एक और मजदूर ने दम तोड़ दिया । जांजगीर में सामने आए मजूदर के मौत के मामले में परिजनों ने आरोप लगाया है। कि कोराना का सही टेस्ट नहीं होने से मजदूर की मौत हो गई। मजदूर हसौद क्वारंटाइन सेंटर में रह रहा था। वहीं अचानक आज उसकी मौत हो गई। वहीं कहा यह भी जा रहा है कि मजदूर जलोदर नामक बीमारी से ग्रसित था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Read More

पब्लिकयूवाच -रायपुर ।कोरोना संकट के बीच कर्मचारियों की वेतन वृद्धि पर रोक लगाए जाने के बाद एक और बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि छत्तीसगढ़ के अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन में 25 प्रतिशत तक कटौती की जा सकती है। इस संबंध में वित्ता विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लॉ विभाग के पास एनओसी के लिए भेजा है। बता दें कि प्रदेश में साढ़े चार लाख से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी कार्यरत हैं। हालांकि अभी आदेश जारी नहीं किया गया है। बता दें कि कल छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरोना संकट के दौरान आर्थिक स्थि​ति को देखते हुए खर्चे में…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । श्री नारायणा हॉस्पिटल ने पूर्व सीएम अजीत जोगी की सेहत को लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. मेडिकल बुलेटिन के अनुसार कल शाम चीफ इंटेन सिविस्ट डॉ पंकज और न्यूरोलॉजिस्ट डॉ छत्रपाल सिंह साहू ने जोगी परिवार की सदस्य डॉक्टर सोनल राजीव जोगी के माध्यम से भोपाल के वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ सूर्य प्रताप सिंह तोमर से अजीत जोगी की चिकित्सकीय स्थिति और उनकी मेडिकल रिपोर्ट्स पर विस्तार से चर्चा की. चर्चा उपरांत डॉ तोमर का मत रहा कि अजीत जोगी का अब तक सर्वोत्तम पद्धति से ईलाज किया गया है. और सभी उपलब्ध चिकित्सकीयविकल्पों…

Read More