Author: admin

पब्लिकयूवाच- रायपुर । क्रिकेट सट्टा से जुड़े लोगों के लिए बुरी खबर है। इंटरनेशनल क्रिकेट खाईवाल सटोरिया संजीव चावला ने दिल्ली पुलिस को बयान दिए है उसके बाद से राजधानी रायपुर के सटोरियों में हड़कंप मचा हुआ है। मुबंई के बाद सात महानगरों में होने वाले क्रिकेट सट्टा से बुकी और खाईवालों ने राजधानी में भी अड्डा बना रखा था। समय-समय पर होने वाले नेशनल, इंटरनेशनल क्रिकेट में अंडरवल्र्ड का सीधा-सीधा हस्तक्षेप होने के संजीव चावला के बयान के बाद आनलाइन क्रि केट सटोरियों के कान खड़े हो गए है। वर्ष 2000 में हुए मैच फिक्सिंग के मुख्य…

Read More

पब्लिकयूवाच- छत्तीसगढ़ । केरल में मॉनसून के आगमन के साथ ही अगले 24 घंटों के लक्षद्वीप में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। केरल में भी अच्छी बारिश कई स्थानों पर देखने को मिलेगी। कर्नाटक, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज़ वर्षा के आसार हैं। असम, मेघालय, त्रिपुरा और छत्तीसगढ़ के कई इलाके में ऐसी ही बारिश की उम्मीद है। शेष पूर्वोत्तर भारत, पश्चिमी हिमालयी राज्यों, उत्तर प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल, झारखंड, विदर्भ, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश के पूर्वी और…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर ।धरसीवा । ट्रक और बैलगाड़ी में भीषण टक्कर हो गई। इस टक्कर में 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। यह घटना धरसीवा थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी की है। रायपुर-बिलासपुर हाइवे पर बैलगाड़ी से खेत जा रहे बुजुर्ग दंपति को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में पति व पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में दोनों बैल की भी जान चली गई। दर्दनाक हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई…

Read More

पब्लिकयूवाच- छत्तीसगढ़ । राजनांदगांव में कल रात बस पलट जाने से 7 लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक प्रवासी श्रमिकों सहित लगभग 37 यात्रियों को ले जाने वाली बस कोलकाता से मुंबई के लिए रवाना हुई थी ।

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज माहेश्वरी समाज की उत्पति दिवस एवं प्रभु शिव की उपासना के पर्व महेश नवमी की प्रदेशवासियों सहित देश-विदेश में रह रहे माहेश्वरी समाज के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। सीएम बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि यह दिन हम सबको जरूरतमंदों के कल्याण के लिए सदैव समर्पित होने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित करता है। सीएम बघेल ने कोरोना महामारी के इस संकट में जरूरतमंदों की मदद के लिए भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन के द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना की है ।

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भाजपाई नेतृत्व नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह एक वर्ष उपलब्धियों से भरा रहा है। इस एक वर्ष में मोदी सरकार ने जहा भारत को खंडित करने वाली धारा 370 और 35्र जम्मू कश्मीर-लद्दाख से हटाकर वहा के नागरिकों को राष्ट्र की मुख्यधारा से जोडऩे का मार्ग दिया है वही 3 तलाक जैसी कुरीतियों को समाप्त कर मुस्लिम बहनों के सम्मान की रक्षा भी की है। रामजन्मभूमि विवाद का पटाक्षेप और वहा प्रभुराम मंदिर निर्माण प्रारंभ होना भी मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि है।…

Read More

पब्लिकयूवाच – धमतरी। गरीब और आदिवासियों के उत्थान के लिए हमेशा तत्पर रहें बहुप्रतिभा के धनी छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. अब केवल उनसे जुड़ी हुई यादें ही लोगों के जेहन में सिमट कर रह गई है. धमतरी से भी अजीत जोगी का गहरा नाता रहा है. यहां उनके नाम से पूरा एक गांव ही बस चुका है. जिसे आज जोगीडीह के नाम से जाना जाता है. डूबान प्रभावित सैकड़ों परिवार यहां आशियाना बना कर जीवन यापन कर रहे हैं । दरअसल करीब साढे चार दशक पहले गंगरेल बांध…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ड ने सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई. छत्तीसगढ़ में भी भाजपा नेताओं ने जेपी नड्डा का उद्बोधन सुना। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने नड्डा की स्पीच सुनते हुए एक वीडियो ट्वीट किया है. वीडियो ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों से गर्व का अनुभव किया। उन्होंने ट्वीट किया, “आज #1YearofModi2 के अवसर पर @BJP4India अध्यक्ष श्री@JPNadda जी के उद्बोधन को ध्यानपूर्वक सुना एवं प्रधानमंत्री श्री@narendramodi जी…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर। कोरोना संकट काल में भूपेश सरकार ने विद्युत दर में बड़ी राहत दी है. आम उपभोक्ताओं के साथ औद्योगिक घरानों को इस संकट के बीच राहत सरकार ने दी है. वहीं अस्पतालों को 5 प्रतिशत तक की विशेष छूट प्रदान की गई है. सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कोरोना के चलते जिस तरह के हालात बने वैसी स्थिति में आर्थिक बोझ को कम करने इस वर्ष विद्युत दर में किसी भी तरह वृद्धि नहीं की जा रही है. जो दरें वर्ष-2019-20 में तय थे वही दर इस वर्ष 2020-21 के…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर– नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण द्वारा जारी किये गये टेंडर में गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है. प्राधिकरण द्वारा मंत्रालय में उद्यानिकी के एक काम के लिये और नवा रायपुर के सेक्टर 17 में वृक्षारोपण के काम के लिये टेंडर निकाला गया था, जिसमें कथित रुप से फर्जी दस्तावेज जमा कर नेचर टच लैंडस्केप प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी ने करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये का दो टेंडर हासिल कर लिया. इस कंपनी को वर्कआर्डर जारी होने के बाद प्रतिद्वंदी कंपनियों ने इस पर आपत्ति की और उच्च अधिकारियों से शिकायत की कि इस कंपनी…

Read More