
पब्लिकयूवाच- नारायणपुर। जवान ने अपने साथी जवानों पर फायरिंग कर दो की जान ले ली, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घटना आमदई घाटी कैंप की है। घटना की पुष्टि एसपी मोहित गर्ग ने की है। मिली जानकारी के मुताबिक जवानों के बीच आपस में विवाद हुआ। विवाद के बाद घनश्याम कुमेटी ने अपने साथियों पर गोलिया बरसा दी।
इस घटना में पीसी बिंदेश्वर साहिनी और रामेश्वर साहू की मौत हो गई, जबकि लक्षराम प्रेमी घायल है। गंभीर रूप से घायल जवान को इलाज के लिए रायपुर भेज दिया गया है। आरोपी जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।