Author: admin

पब्लिकयूवाच – रायपुर । नगर निगम में आठ जोन के बजाय अब दस जोन होंगे। प्रत्येक जोन में सात-सात वार्ड शामिल किए गए हैं। एमआइसी की अनुशंसा पर नगरीय प्रशासन की मुहर लगने के बाद आयुक्त सौरभ कुमार ने जोनों में वार्डों समितियों की रूपरेखा तय कर दी है। अब लोगों को अपने वार्ड से जोन कार्यालय तक जाने में लंबी दूरी नहीं तय करनी होगी। इससे वार्डवासियों को जरूरी प्रमाणपत्र समेत अन्य समस्याओं के निराकरण में आसानी होगी। 11 मई को एमआइसी ने आठ से 10 जोन करने की अनुशंसा शासन को भेजी थी। इसमें जोन का कार्यालय…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । कांग्रेस और भाजपा के बीच गुरुवार को सोशल मीडिया वार छिड़ा। कांग्रेस ने जहां प्रदेशभर में स्पिक अप इंडिया अभियान के जरिए लॉकडाउन बिगड़ी अर्थव्यवस्था के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कोरोना के कारण लोगों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। मजदूर, किसान, उद्योग, व्यापार के बारे में सोचे-समझे बिना लॉकडाउन लागू कर दिया गया। तीसरे लॉकडाउन के बाद लोगों के सब्र का बांध टूट गया है। खाने के पैसे नहीं थे, ऐसे में लाखों लोग अपने घरों के लिए सड़कों पर पैदल ही निकल गए। आर्थिक…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । झीरम नक्सल हत्याकांड के 7 साल गुजर चुके हैं. हाल ही में सातवीं बरसी मनाई गई थी. इस नक्सल हमले में बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा की निर्मम हत्या कर उनके पीएसओ से AK-47 हथियार लूट लिया गया था. जिसे राजनांदगांव जिले के मानपुर में बीते दिनों हुए मुठभेड़ में मारे गए चार हार्डकोर नक्सलियों के पास से बरामद किया गया है. इसकी पुष्टि एसपी जितेंद्र शुक्ला ने की है ।

Read More

पब्लिकयूवाच – महासमुंद। मुंबई से पश्चिम बंगाल जा रही श्रमिकों से भरी बस शुक्रवार को महासमुंद जिले के तुमगांव थाना क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गई. चलती बस में चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर बस सड़क किनारे पलट गई. इस हादसे में करीब दर्जन भर श्रमिकों को चोटें आई । जानकारी के मुताबिक यह हादसा नेशनल हाईवे-53 के छछान पहाड़ी के पास हुआ है. घटना की सूचना के बाद जिला प्रशासन की मदद से घायलों का तुमगांव अस्पताल में इलाज किया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर के लिए रवाना कर दिया गया…

Read More

पब्लिकयूवाच -रायपुर। राजधानी के गोबरा नवापारा थाना इलाके में गुरुवार को मामूली विवाद पर छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू मार हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि घटना नवापारा स्थित सीतलापारा की है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध IPC की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मृतक का नाम समीम खान (42) है। किसी बात को लेकर मो. सलीम (36) के साथ विवाद हो गया। जिसके बाद आक्रोश में आकर छोटे भाई ने चाकू से कई वार किए। जिससे समीम खान की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी…

Read More

नई दिल्ली। चीन से दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस का कहर भारत में भी जारी है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 7466 नए मामले सामने आए हैं। यह एक दिन में सामने आए अब तक के सबसे ज्यादा पॉजिटिव मामले हैं। कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1,65,799 हो गई है। इसके अलावा अभी तक 4706 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में इस समय कोरोना के 89987 सक्रिय मरीज हैं। इसके अलावा अब तक 71105 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 4706 लोगों ने जान गंवाई है। महाराष्ट्र में कोविड 19 मरीजों की…

Read More

पब्लिकयूवाच -बिलासपुर। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के बाद ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में लोगों को सस्ती बिजली मिलेगी। मंत्रालय ने पावर प्लांटों में धुले कोयले के उपयोग की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। इससे पहले धुले कोयले से ही बिजली बनाने की अनिवार्यता थी। नियमों में बदलाव करने के साथ ही पर्यावरण मंत्रालय ने भी यह स्वीकार किया है कि वॉश कोल के उपयोग से बिजली उत्पादन मंहगा हो जाता है। नई व्यवस्था के तहत अब कोयला खदानों से कोयला निकलकर सीधे पावर प्लांटों में पहुंचेगा और इसी कोयले से…

Read More

पब्लिकयूवाच- बिलासपुर। जिले में बड़ी संख्या में आरक्षक और प्रधान आरक्षक समेत 68 पुलिसकर्मियों के तबादले हुए हैं। तबादला आदेश एसपी प्रशांत अग्रवाल ने जारी किया है।

Read More

पब्लिकयूवाच-रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में शोभा टाह फाउण्डेशन बिलासपुर द्वारा अत्याधुनिक तकनीक से निर्मित ’रोबोट नर्स’ का शुभारंभ किया । सीएम बघेल ने सुरक्षात्मक दृष्टि से बेहतर उपयोग के लिए निर्मित इस ’रोबोट नर्स’ को एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) रायपुर के कोविड-19 वार्ड में उपयोग के लिए मौके पर ही सौंप दिया। मुख्यमंत्री बघेल ने अत्याधुनिक तकनीक से निर्मित रोबोट नर्स की खोज के लिए शोभा टाह फाउण्डेशन बिलासपुर की सराहना की और इसे कोविड-19 और विभिन्न संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए बहुत उपयोगी बताया । यह रोबोट…

Read More

पब्लिकयूवाच-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बलरामपुर-रामानुंजगंज जिले में तीन बच्चियों के डबरी के गहरे पानी में डूबने से हुई मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की जा रही है। उल्लेखनीय है कि बलरामपुर जिले के विकासखंड रामचन्द्रपुर के ग्राम सिलाजु के कलोरियापारा में आज दोपहर पांच बच्चियां गांव के डबरी में नहाने गई थी। जिसमें से तीन बहनें संगीता (13 वर्ष), निर्मला (10 वर्ष) और पूजा (12 वर्ष) के नहाते-नहाते गहरे पानी में जाने के फलस्वरूप मृत्यु…

Read More