
पब्लिकयूवाच -रायपुर। राजधानी के गोबरा नवापारा थाना इलाके में गुरुवार को मामूली विवाद पर छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू मार हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि घटना नवापारा स्थित सीतलापारा की है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध IPC की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मृतक का नाम समीम खान (42) है। किसी बात को लेकर मो. सलीम (36) के साथ विवाद हो गया। जिसके बाद आक्रोश में आकर छोटे भाई ने चाकू से कई वार किए। जिससे समीम खान की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर तफ्तीश में जुट गई है।