Author: admin

पब्लिकयूवाच- रायपुर । गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कोरोना बीमारी की संक्रमण की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करने को कहा है। उन्होंने इस बीमारी से बचने के लिए सावधानी बरतने तथा देश के अन्य राज्यों से आए श्रमिकों एवं अन्य लोग जिन्हें क्वारेंटाईन सेंटरों में रखा गया हैं वे बाहर नहीं जाएं इसके लिए सरपंच, सचिव एवं पटवारी की जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने क्वारेंटाईन सेंटरों में चाय, नाश्ता, भोजन-पानी और समुचित सुरक्षा व्यवस्था के भी निर्देश दिए हैं। श्री साहू ने आज अपने रायपुर निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गरियाबंद जिले…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत बस्तर जिले में जल, मृदा संवर्द्धन के साथ-साथ वृक्षारोपण किया जा रहा है। जिले के 106 ग्राम पंचायतों में स्थित छोटी-छोटी पहाड़ियों में स्टैगर्ड कंटूर ट्रेंच विधि का उपयोग कर जल, मृदा सम्वर्धन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण करने का प्रयास किया जा रहा है। इनमें से 64 ग्राम पंचायत में कार्य पूर्ण कर लिया गया है और 52 ग्राम पंचायतों में कार्य प्रगति पर है। इस कार्य में 8 हजार से अधिक लोगों को मनरेगा के तहत् रोजगार का अवसर मिला है। इस विधि से जल एवं मृदा…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने बुधवार को आरंग विकासखंड के चार गांव में 60 लाख 32 हजार रूपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। उन्होंने इस मौके पर ग्रामीणों की मांग पर सामुदायिक भवन, आंगनबाड़ी भवन और कांक्रीट रोड़ सहित अन्य कार्यों के लिए लगभग 70 लाख रूपए के विकास कार्यों की घोषणा की। इन कार्यों स्वीकृति पर क्षेत्र वासियों ने मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। मंत्री डॉ. डहरिया ने भंडारपुरी के धान खरीदी केन्द्र में चबुतरा निर्माण के लिए 17…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने प्रभार जिलों सरगुजा और कोरिया के अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। डॉ. डहरिया ने नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए की जा रही तैयारियों का भी जायजा लिया। उन्होंने क्वारेंटाईन सेंटर में प्रवासी श्रमिकों के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी गाईड लाईन के अनुरूप व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। डॉ. डहरिया ने मनरेगा के तहत प्रवासी…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में अखिल भारतीय वन सेवा (2018 बैच) के प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की। राज्यपाल ने कहा कि आदिवासियों की आजीविका वनों से जुड़ी हुई है और वे वनों के संरक्षक भी हैं। अतः उनके साथ अत्यंत संवेदशीलता और सकारात्मक सोच के साथ व्यवहार किया जाना आवश्यक है। छत्तीसगढ़ आदिवासी बहुल क्षेत्र होने के साथ ही अत्यधिक वनाच्छादित प्रदेश भी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुछ क्षेत्र पांचवी अनुसूची के तहत भी आते हैं। अतः अधिकारियों के समक्ष वनवासियों का जीवन बेहतर करने एवं वनों को…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष भवानी सिंह मरकाम ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल से बूढ़ा तालाब में आराध्य श्री बूढ़ादेव की मूर्ति स्थापित करने का आग्रह किया। राज्यपाल सुश्री उइके ने इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। भवानी सिंह ने बताया कि 600 साल पहले बूढ़ा तालाब का निर्माण आदिवासी राजा रायसिंह द्वारा किया गया था और उनके द्वारा आराध्य श्री बूढ़ा देव जी के नाम बूढ़ा तालाब का नाम रखा गया था। बूढ़ा तालाब में स्वामी विवेकानन्द…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राकेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में अखिल भारतीय वन सेवा-2018 बैच के चार प्रशिक्षु अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने भारतीय वन सेवा में चयन उपरांत उन्हें वनांचल तथा आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ राज्य में सेवा का अवसर मिलने पर अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ का लगभग 44 प्रतिशत भू-भाग वनों से आच्छादित है। साथ ही प्रदेश…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । राजधानी में नगर निगम के 10 जोन में आज अध्यक्ष चुना जाएगा. जिसके लिए निर्वाचन की प्रक्रिया होगी. जोन अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अपने-अपने जोनल कार्यालय में नामांकन दाखिल करेंगे. सभी प्रक्रिया होने के बाद दोपहर को मतदान, उसके तत्काल बाद मतगणना और परिणाम की घोषणा की जाएगी । ये होगी प्रक्रिया जोन अध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया गुरुवार 11 जून को दोपहर 12 बजे शुरू होगी. जहां जोन अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अपने-अपने जोनल कार्यालय में नामांकन दाखिल करेंगे. आयुक्त सौरभ कुमार के अनुसार दोपहर 12.10 मिनट से 12.15 मिनट तक प्रथम सम्मिलन वार्ड…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । राजकुमार कालेज के एसबीआई स्थित बैंक अकाउंट से साढ़े 49 लाख रुपए निकालने की कोशिश की गई. अज्ञात ठगों द्वारा चेक का क्लोन तैयार कर ठगी की इस वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया गया था. लेकिन बैंक अकाउंट में बैलेंस कम होने की वजह से वो अपने मकसद पर कामयाब नहीं हो पाए. राजकुमार कॉलेज के ऑफिस अधीक्षक की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि जिस चेक का क्लोन तैयार किया गया था वह स्कूल की एक शिक्षिका के नाम पर 5…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर मे नगर पालिक निगम अन्तर्गत टाटीबंध और गुरुद्वारा के पीछे टाटीबंध में01-01 नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है।अपर कलेक्टर ने टाटीबंध में पूर्व में मोहन सिंह एवं रंजीत सिंह के मकान के पास,उत्तर-पश्चिम में शासकीय माध्यमिक स्कूल टाटीबंध एवं आर.के.प्रोविजन,उत्तर मे हरभजन सिंह का मकान के बगल से गली और दक्षिण में आर.के.प्रोविजन स्टोर का मकान को कंटेंटमेंट जोन घोषित किया है। इसी तरह गुरुद्वारा के पीछे टाटीबंध…

Read More