Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त
- प्रोजेक्ट दिनकर: बालोद के 15 गांव बनेंगे शत-प्रतिशत सौर ऊर्जीकृतजिला प्रशासन बालोद के ‘जीरो अंशदान मॉडल’ से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में लगेंगे 2 किलो वाॅट के सोलर पैनल
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- ’राज्य बकरी उद्यमिता विकास योजना से मंगेश पोटाई बने आत्मनिर्भर’,’बकरी पालन से परिवार की आर्थिक स्थिति को मिल रही मजबूती’
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के अमानक कार्य पर उप अभियंता को किया निलंबित, सड़क निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान
Author: admin
भाजपा वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर, विधानसभा और लोकसभास्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सभा आगामी 14 जून से 22 जून तक
पब्लिकयूवाच – रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा है कि भाजपा की प्रदेश इकाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर जिला, विधानसभा और लोकसभास्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सभा आगामी 14 जून से 22 जून तक रखेगी। प्रदेश भाजपा के इस पूरे अभियान के संयोजक श्री मूणत ने बताया कि माह के अन्त में पार्टी की ओर से वर्चुअल रैली भी रखी जाएगी जिसे पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। विदित रहे, श्री मूणत के साथ ही भाजपा…
पब्लिकयूवाच – रायपुर। चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस फिर से उसकी तलाश में जुटी हुई है। यह मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है, जहां आरोपी अभय मिर्चे को चोरी के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। अभय खम्हारडीह थाने के सिपाहियों को चकमा देकर फरार हो गया है।
पब्लिकयूवाच – नई दिल्ली । पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के 3, मोतीलाल नेहरु प्लेस स्थित आवास पर एक क्वारंटीन नोटिस लगाया गया है। पूर्व पीएम के आवास पर लगे इस नोटिस ने कई कांग्रेसी नेताओं में उत्सुकता है। इसी बीच पता चला है कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के आवास में काम करने वाली घरेलू सहायिका की बेटी कोरोना पॉजिटिव पायी गई है। चूंकि घरेलू सहायिका और उसका परिवार पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के आवास में बने सर्वेंट क्वार्टर में रहता है, यही वजह है कि मनमोहन सिंह के आवास पर क्वारंटीन का नोटिस चस्पा दिया गया है। बता…
भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश में हाथियों के लगातार हो रही मौतों पर गंभीर चिंता व्यक्त
पब्लिकयूवाच-रायपुर । पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश में हाथियों के लगातार हो रही मौतों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा, कि वनों से अच्छादित सुरम्य छत्तीसगढ़ अब हाथियों का कब्रगाह बनता जा रहा है। छत्तीसगढ़ में हाथियों का लगातार मौत शर्मनाक है। पूरा वन अमला सो रहा है व सिर्फ आर्थिक दोहन में ही लगा हुआ है। अग्रवाल ने प्रदेश में 48 घण्टे के अंदर शावक सहित तीन वयस्क हाथियों की मौत पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरगुजा संभाग में हाथियों के मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। 48 घण्टे के…
हाउसिंग बोर्ड ने क्रेता से पैसा लेकर मकान नहीं देने का मामला सामने आया, छत्तीसगढ़ भू संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) ने उपभोक्ता की शिकायत पर हाउसिंग बोर्ड के खिलाफ फैसला सुनाया
पब्लिकयूवाच – रायपुर । हाउसिंग बोर्ड अपने कारनामों से ही सुर्खियों में बना रहता है। घटिया मकान होना अलग बात है, लेकिन क्रेता से पैसा लेकर मकान नहीं देने का एक और मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ भू संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) ने उपभोक्ता की शिकायत पर हाउसिंग बोर्ड के खिलाफ फैसला सुनाया है। रेरा ने अपने फैसले में कहा है कि दो माह के भीतर हाउसिंग बोर्ड उपभोक्ता द्वारा भुगतान की गई राशि 850000 रुपये लौटाए। इसके साथ उसे ब्याज के 25000 रुपये भी देने होंगे। जानकारी के अनुसार सुंदर नगर निवासी वर्षा देवांगन ने रेरा में शिकायत…
पब्लिकयूवाच – रायपुर । प्रदेश में शुक्रवार देर रात 16 नए कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ों की पहचान की गई. जिनमें जांजगीर से 13, बलरामपुर 2,जशपुर से 1 मरीज शामिल हैं. इससे पहले रात में 31 नए मरीजों की पहचान की गई है. नए मरीज कोरबा से 15, रायपुर 9, दुर्ग 8, बलौदाबाजार 2, राजनांदगांव व धमतरी से 1-1 पाए गए हैं । वहीं 79 कोरोना मरीज़ स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं, जिनमें बलौदाबाजार जिला से 41, जशपुर से 15, बेमेतरा से 5, कोरबा व मुंगेली से 4-4, बालोद से 3, धमतरी से 2, गरियाबंद, महासमुंद, सरगुजा, राजनांदगांव…
नगरीय क्षेत्रों में आवास और व्यवसाय के लिए अब सहजता से मिल सकेगी शासकीय जमीन – सीएम भूपेश बघेल
पब्लिकयूवाच – रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगरीय क्षेत्रों में शासकीय भूमि पर काबिज लोगों के साथ ही अन्य लोगों को आवासीय अथवा व्यावसायिक या अन्य प्रयोजन के लिए शासकीय भूमि सहजता से आवंटित हो सके इसके लिए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए है. जिसके तहत शासकीय भूमि के आवंटन एवं व्यवस्थापन के संबंध में राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ राजस्व पुस्तक परिपत्र के खण्ड चार-एक एवं खण्ड चार-2 के प्रावधानों में आंशिक संशोधन करते हुए इसे अब और सरल करते हुए कलेक्टर को अधिकार प्रत्यायोजित किए गये है. इससे जिला स्तर पर भूमि आवंटन एवं व्यवस्थापन के मामलों को…
स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने किया रक्तदान के लिए प्रेरित करने वाली वीडियो का विमोचन : 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस
पब्लिकयूवाच-रायपुर । स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज अपने निवास कार्यालय में रक्तदान के लिए प्रेरित करने वाली वीडियो का विमोचन किया। आगामी 14 जून को मनाए जाने वाले विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर के पैथोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अरविन्द नेरल द्वारा तैयार किए गए इस वीडियो में लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए इस बारे में फैली भ्रांतियों को दूर किया गया है। रायपुर मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ. विष्णु दत्त भी इस अवसर पर उपस्थित थे। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने वीडियो में…
पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की जयंती 20 अगस्त को राज्य के 19 लाख किसानों को मिलेगी न्याय योजना की दूसरी किश्त : स्कूल-कालेजों में जुलाई से शुरू होगी प्रवेश प्रकिया
पब्लिकयूवाच-रायपुर ।/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में एक उच्च स्तरीय बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयंती 20 अगस्त को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की दूसरी किश्त किसानों को देने, स्कूलों एवं कालेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू करने, कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए मास्क की अनिवार्यता सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में मंत्री परिषद के सभी सदस्य, मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं अन्य विभागों के सचिव उपस्थित थे। कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे और वन मंत्री…
रेल्वे कर्मचारी के घर हुई चोरी मामले में बड़ा खुलासा, अपचारी बालक समेत 2 युवक गिरफ्तार चोरी के मामले में रिमांड पर भेजा
पब्लिकयूवाच- रायगढ़ । रेल्वे कर्मचारी के घर हुई चोरी के मामले में जुटमिल पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. जुटमिल टीआई अमित शुक्ला के नेतृत्व में इसी माह 2 जून को छातामुड़ा में रहने वाले दवा विक्रेता ऋषि कुमार पटेल के घर हुई बड़ी चोरी का खुलासा किया गया था । जुटमिल टी.आई के सक्रिय सूचनातंत्र से एक दफा फिर एक बड़ी चोरी की घटना के बाद दूसरे ही दिन चोरी की माल मशरूका के साथ आरोपियों को पकड़ा गया है । जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी जुटमिल अन्तर्गत राजीवगांधी नगर भजनडीपा में रहने वाले राम विलास…