Author: admin

पब्लिकयूवाच – दुर्ग । रायपुर एम्स से भागा कोरोना पॉजिटिव युवक अपने गांव से निकलकर मर्रा गांव पहुंच गया था। यहां उसने 2-3 घंटे अपने साथियों के साथ पार्टी की थी। युवक ने अपने दोस्तों के साथ जमकर नशा किया था। सरपंच ये जानकारी पुलिस को दी है। उतई थाना पुलिस अब संपर्क में आए युवकों की तलाश में जुट गई है। वहीं उन्हें क्वारंटाइन रहने के निर्देश दिए गए हैं। आपको बता दें कोरोना पॉजिटिव युवक एम्स से फरार होकर अपने गांव पहुंच गया था। अचानक मरीज के गांव में वापस आने से सनसनी फैल गई थी। युवक…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । नेयिल्ला ट्रूनो बेहरा के निधन के बाद असहाय परिजन जब कंपनी की ओर मदद की आस लगाए हुए थे, उस दौरान कंपनी ने परिजनों की खुले हाथ से मदद करने की बजाए इलाज में खर्च हुई रकम तक को क्षतिपूर्ति राशि से काट लिया. कंपनी के द्वारा छले गए परिवार की मदद के लिए अब छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा ने सरकार से गुहार लगाई है । जानकारी के अनुसार, भिलाई के हथखोज इण्डस्ट्रीयल एरिया में स्थित सिसकॉल कंपनी में काम के दौरान कर्मी नेयिल्ला ट्रनो दुर्घटना का शिकार हो गया. उपचार के लिए उसे भिलाई…

Read More

पब्लिकयूवाच-मुंगेली । जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. यह किसी रील लाइफ की काल्पनिक कहानी नहीं, बल्कि रियल लाइफ की सच्चाई है. सुनने में थोड़ा अटपटा जरूर है, मगर हम जो बताने जा रहे हैं वह बिल्कुल सत्य घटना है. छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक गांव ऐसा भी है, जहां पूरा गांव अपराधिक गतिविधियों में पिछले कई सालों से संलिप्त रहा है. यह परंपरा वर्षो से चली आ रही थी कि आपराधिक गतिविधियों को यहां के लोग रोजी रोटी और परंपरा के रूप में निर्वहन करते आ रहे थे. ऐसे लोगों को समाज की मुख्यधारा में लौटाना पुलिस…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । राज्यसभा चुनाव को लेकर अन्य प्रदेशों के साथ राजस्थान में भी सियासी घमासान मचा है. राज्य की सियासी गतिविधियों का जायजा लेकर लौटे मंत्री टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत पर भरोसा जताया है. साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ में ऑपरेशन लोटस नहीं चलने की बात कही। राजस्थान से लौटने के बाद एयरपोर्ट पर मीडिया से रू-ब-रू होते हुए टीएस सिंहदेव ने कहा कि राजस्थान में स्थिति कांग्रेस के पक्ष में स्पष्ट दिखती है. राज्यसभा के लिए 3 सांसद चुने जाने हैं, 200 विधायकों में से 125 कांग्रेस पक्ष के हैं, इसमें कांग्रेस के 107…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना में चोरी का एक अजीब मामला सामने आया है. सिविल लाइन में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके एक साथी के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है । गुरतीरथ सिंह सेंडो नाम के इस व्यक्ति ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में बताया है कि 2007 में तरनप्रीत कौन से उसका विवाह हुआ था. शादी के 10 साल बाद साल 2017 से उसकी पत्नी के व्यवहार में अप्रत्याशित परिवर्तन आ गया है. उसकी पत्नी घर में बगैर किसी को बताए बाहर आऩा जाना करती है…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । कोरोना संकट के बीच नौजवानों को घर में रहने के बजाय पिकनिक मनाने की सूझ रही है. कोरोना वायरस से तो इन्हें कोई खतरा नहीं हुआ, लेकिन इनके लिए एक कहावत सटीक बैठ रही है कि ‘दुश्मन न करे, दोस्त ने जो काम किया है’. इसे पढ़कर आप समझ ही गए होंगे कि हम कहना क्या चाह रहे हैं। दरअसल आमानाका थाना इलाके में गुरुवार देर शाम उस वक्त चाकूबाजी की वारदात हुई, जब 6 जिगरी दोस्त खारुन नदी में पिकनिक मनाने गए थे. नदी में मछली पकड़कर सब्जी बनाया गया. जब बारी आई…

Read More

पब्लिकयूवाच- पेण्ड्रा । पूर्व मुख्यमंत्री और मरवाही विधायक अजीत जोगी के निधन के बाद उपचुनाव के लिए गतिविधियां तेज हो गई है. एक तरफ प्रशासन ने सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक दलों ने अपना प्रचार-प्रसार भी शुरू कर दिया है । भाजपा और कांग्रेस की सक्रियता जमीन पर नजर आने लगी है. वर्ष 2018 में बीजेपी की प्रत्याशी रहीं अर्चना पोर्ते ने कोरोना को हथियार बनाकर गांव-गांव मास्क और सैनिटाइजर मरवाही विधानसभा के गांव में ग्रामीणों को वितरित करने के साथ जनसंपर्क में जुट गई हैं. ग्रामीणों को वितरित किए जा रहे सैनिटाइजर…

Read More

पब्लिकयूवाच- दिल्ली । पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आने वाला है। उसने सीमा पर बिना वजह गोलीबारी जारी कर तनाव कायम कर रखा है। इसका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों को सुधारने के मूड में बिल्कुल नहीं लग रहा है। आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए परेशान पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। अब भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए पाकिस्तान की 10 चौकियों को तबाह कर दिया है। भारतीय सेना की कार्रवाई जारी है। इससे पाकिस्तान को तगड़ा नुकसान होने की बात कही जा रही…

Read More

पब्लिकयूवाच- नई दिल्ली । भारत में कोरोना वायरस की अब तक की सबसे बड़ी उछाल देखने को मिली है. जिससे देश में संक्रमण का खतरा और बढ़ता जा रहा है. पिछले एक दिन में सर्वाधिक करीब 11 हजार कोरोना मरीज मिले है, जबकि करीब 400 लोगों ने महामारी से दम तोड़ा है. यानी मौतें के आंकड़े में भी वृद्धि हुई है. इसके साथ ही देश में कोरोना मरीजों की संख्या 3 लाख के करीब पहुंच गई है. कोरोना केस के मामले में भारत दुनिया में चौथे नंबर पर आ गया है । केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की…

Read More

पब्लिकयूवाच – बिलासपुर । जिले में पिछले कुछ दिनों से एक खबर तेजी से फैल रही है कि बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने वाली महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. महिला के संक्रमित मिलने से बच्चों और परिजनों पर खतरा मंडरा रहा है. खबर में कितनी सच्चाई है इसकी पड़ताल की गई, तो बिलासपुर पुलिस का एक ट्वीट मिला. जिसमें इसे अफवाह करार दिया गया है । बिलासपुर पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि 4 जून को महिला झारखंड से लौटी थी. 8 जून को महिला की सैंपल रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उसे कोविड-19 अस्पताल में…

Read More