Author: admin

पब्लिकयूवाच-रायपुर । कोरोना को भगाने के लिए अलग-अलग स्थानों से विभिन्न तरीकों के अपनाए जाने के समाचार मिल रहे है. कुछ दिनों पहले ओडिशा के कटक के एक मंदिर में एक युवक की बलि देने, बिहार में कोरोना को कोरोना मईया मान कर उसे खुश करने का सामूहिक अनुष्ठान करने और अब झारखंड के कोडरमा से कोरोना भगाने के लिए अंधविश्वास में पड़कर 400 बकरों की बलि दिए जाने का मामला सामने आया है । Dr. Dinesh Mishra बकरों की बलि देने के दौरान ग्रामीणों ने किसी सुरक्षा, मास्क नहीं लगाया, नाक व मुंह नहीं ढंका, भीड़ जमा…

Read More

पब्लिकयूवाच-रायपुर । जांजगीर जिले के सक्ती की रहने वाली मजदूर महिला लॉकडाउन में अपने परिवार के साथ पंजाब में फंसी हुई थी. इस दौरान पति की बीमारी की वजह से मौत हो गई. उसका अंतिम संस्कार करने के बाद घर आने की चाहत थी, लेकिन नहीं आ पा रही थी. तब बिलासपुर आईजी दीपांशु काबरा ने उनकी मदद की. आईजी की विशेष पहल से 5 सदस्यीय परिवार अपनी मिट्टी में कदम रख पाया। सक्ती निवासी कैलाश रात्रे अपने परिवार के साथ रोजी रोटी कमाने पंजाब के व्यास जिला गया हुआ था. लॉकडाउन के दौरान गंभीर बीमारी के चलते उसकी…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस का संक्रमण दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है. कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ ही कुल मरीजों का आंकड़ा भी 1400 के करीब पहुंच गया है. कई जिलों में कोरोना का विस्फोट हुआ, जिससे एकाएक मरीजों में इजाफा हुआ है । स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार की रात 97 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है. जिनमें से बिलासपुर 40, कोरबा 25, रायगढ़-महासमुन्द 7-7, रायपुर 5, दुर्ग-राजनांदगांव 3-3, कवर्धा-मुंगेली 2-2, सरगुजा-सुरजपुर-बेमेतरा में 1-1 मरीज मिले हैं । बिलासपुर जिले में मिले 40 मरीजों में बिल्हा से 2 और मस्तुरी से…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को बिलासपुर हाईकोर्ट ने राहत देते हुए रायपुर पुलिस को नो कोरेसिव एक्शन का आदेश दिया है. बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और राजीव गांधी पर टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस ने 10 मई को पात्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. रायपुर पुलिस ने संबित पात्रा को तीन बार नोटिस जारी कर बयान दर्ज कराने बुलाया था, लेकिन कोरोना संक्रमण की चपेट में आने की दलील देकर बयान देने वह नहीं पहुंचे । संबित पात्रा की ओर से वकील शरद मिश्रा ने हाईकोर्ट में याचिका…

Read More

पब्लिकयूवाच – छत्तीसगढ़ । बिलासपुर में एक युवती को बंधक बनाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ, जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने छापामारी शुरू कर युवती का रेस्क्यू किया। दरअसल मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है जहां, बंधक युवती ने सोशल मीडिया में अपना एक वीडियो वायरल किया था। वीडियो में युवती ने पिता और भाई द्वारा प्रताड़ित करने और घर में कैद कर रखने का जिक्र किया था। युवती वीडियो में मदद की गुहार लगा रही थी। युवती के बताए पते के मुताबिक जब ये वीडियो तोरवा पुलिस के हाथ लगा, पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू कर…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन होने के कारण खाने कमाने बाहर गये श्रमिकों में से छत्तीसगढ़ वापस लौटे श्रमिकों और व्यक्तियों को जिनके पास राशनकार्ड नहीं हैं या किसी भी राशनकार्ड में नाम दर्ज नहीं है, उनको माह मई एवं जून के लिए 05 किलो चावल प्रति व्यक्ति और 01 किलो चना प्रति परिवार प्रति माह की दर से निःशुल्क प्रदाय किया जाना है। ऐसे प्रवासी श्रमिकों की पहचान कर ऑनलाईन एंट्री की जा रही है। योजना का लाभ केवल ऐसे प्रवासी श्रमिकों को दिया जाना है, जिनका…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए बाहर से आये प्रवासी श्रमिकों को कोरबा जिले के बड़मार क्वॉरेंटाईन सेंटर में हरियाणा, राजस्थान एवं ओड़िसा से आये 84 प्रवासी श्रमिकों को ठहराया गया है। सभी प्रवासी श्रमिक करतला ब्लॉक के अलग-अलग गांव उमरेली, पहाड़गांव, बुंदेली, टुण्डा आदि के मूल निवासी हैं। जिले में वापस आए प्रवासी श्रमिकों को शासन के द्वारा 14 दिन की क्वॉरेंटाईन अवधि में कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत बड़मार क्वारेंटाइन सेंटर में ठहराया गया है। इस क्वॉरेंटाईन सेंटर में ठहरे हुए श्रमिकों को घर जैसा माहौल मुहैया कराया गया है। क्वॉरेंटाईन सेंटर…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी ग्रामीण दुर्गम और वन क्षेत्रों में भी पेयजल की सुचारू व्यवस्था की जा रही है। इसी कड़ी में जशपुर जिले के दूरस्थ अंचल क्षेत्र में जहां विद्युत आपूर्ति की समस्या है। उन क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ शासन की ओर से किसानों को सौर-सुजला योजना की सुविधा देकर लाभ पहुंचाया जा रहा है। साथ ही जशपुर जिले के आश्रम छात्रावासों में सोलर हैण्डपंप स्थापित करके बच्चों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। बालक आश्रम कलिया, गीधा, गजमा एवं कन्या आश्रम दनगरी में एक-एक नग सोलर हैण्डपंप…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में कलेक्टर काॅन्फ्रेंस के पहले मुख्यमंत्री दर्पण वेबसाईट और मोबाइल एप का लोकार्पण किया। इस वेबसाईट के जरिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल राज्य सरकार की सुराजी गांव योजना सहित अन्य फ्लैगशिप योजनाओं की नियमित माॅनिटरिंग कर सकेंगे वहीं इस वेबसाईट और मोबाइल एप के जरिए आमजन इन योजनाओं की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। इस वेबसाईट और मोबाइल एप का निर्माण चिप्स द्वारा किया गया है। भूपेश बघेल ने चिप्स के अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री दर्पण पोर्टल और मोबाइल एप के…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित कलेक्टर काॅन्फ्रेंस को संबंधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ कोरोना से लड़ाई में जरूर जीतेगा। हमें थकना नहीं है, निराश नहीं होना है, बल्कि और तत्परता से इस लड़ाई को लड़ना है। कोरोना महामारी के दौरान सभी जिलों का कार्य प्रशंसनीय रहा। रविवार, शनिवार सहित सभी त्यौहारों के दिन भी अधिकारियों और कर्मचारियों ने काम किया है, इसके लिए सभी को धन्यवाद। अभी आंकड़े थोड़े बढ़े है, लेकिन मुझे विश्वास है, जैसे आपने अभी तक नियंत्रण किया है, आगे…

Read More