Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- ’राज्य बकरी उद्यमिता विकास योजना से मंगेश पोटाई बने आत्मनिर्भर’,’बकरी पालन से परिवार की आर्थिक स्थिति को मिल रही मजबूती’
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के अमानक कार्य पर उप अभियंता को किया निलंबित, सड़क निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान
- CM योगी की माता का निधन, मुख्यमंत्री साय समेत छत्तीसगढ़ के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
- दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति की दिखेगी भव्य झलक
- चक्रवात अकवान से फसल नुकसान पर किसानों को CM साय का भरोसा, सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
- महंगी बिजली, स्मार्ट मीटर और नशे के कारोबार पर दीपक बैज का सरकार पर हमला, बोले- जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी कांग्रेस
Author: admin
पब्लिकयूवाच- रायपुर । राजधानी के सबसे पुराने बाजारों में से एक गोलबाजार के दिन बहुरने वाले हैं। पूरी तरह से अव्यवस्थित इस बाजार को व्यवस्थित करने की कवायद निगम ने शुरु कर दी है। इस बाजार की सड़कों को चौड़ीकरण किया जाएगा, जिससे की लोगों को असुविधा न हो और जाम की स्थिति न बने। ड्रेनेज सिस्टम, लाइटिंग की भी व्यवस्था की जाएगी, ताकि बारिश का पानी आसानी से ड्रेन हो सके। इसके साथ ही यहां वर्षों से जमे व्यापारियों को उनकी दुकानों का मालिकाना हक भी दिया जाएगा । गोलबाजार के 968 व्यापारियों में से सभी की बैठक…
पब्लिकयूवाच-रायपुर । छत्तीसगढ़ में शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत गुरुवार को 13 जिलों में दूसरी ऑनलाइन लॉटरी निकाली गई. इससे एक दिन पहले 14 जिलों में लॉटरी निकली थी. एक जिला पेंड्रा-गौरेला-मरवाही के पालकों को अभी इसका इंतजार करना पड़ेगा. यहां आज लॉटरी निकाली जाएगी. जिनका चयन नहीं हुआ है, वो दोबारा आवेदन कर सकते हैं । शिक्षा विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार प्रदेश भर के 27 जिलों में 6 हजार 194 स्कूल है, जिनके लिए 77 हजार 832 आवेदन भरे गए हैं. इन स्कूलों में कुल 78 हजार 478 आरटीई सीट है. जिसमें से 52…
आरक्षक तिलकराम 14 दिन होम क्वॉरेंटाइन में रहने के बाद ड्यूटी पर लौटा, पुलिस अधीक्षक और अन्य स्टाफ ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया
पब्लिकयूवाच- रायपुर। कोरोना वायरस की चपेट में आने से समाज का कोई वर्ग नहीं बचा है. सबसे ज्यादा खतरा अग्रिम मोर्चा में तैनात स्वास्थ्य कर्मी और पुलिस वाले हैं. भनपुरी यातायात थाना में तैनात तिलक राम भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिनके स्वस्थ होकर काम में वापस लौटने पर यातायात पुलिस अधीक्षक सतीश ठाकुर और अन्य स्टाफ ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। भनपुरी यातायात थाना में तैनात आरक्षक तिलकराम ने 24 जून को सर्दी-खांसी की शिकायत पर एम्स में कोरोना टेस्ट कराया था. 26 जून को कोरोना पॉजिटिव आने पर इलाज के लिए एम्स में भर्ती…
रायपुर में बीती देर रात उरला के कन्हेरा रोड पर एक ट्रक ड्राइवर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
पब्लिकयूवाच – रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है. आए दिन यहां अपराधिक घटनाएं घट रही है. बीती देर रात उरला के कन्हेरा रोड पर एक ट्रक ड्राइवर की हत्या कर दी गई है. मृतक के माथे और नाक के बीच में चोट के निशान मिले है. ऐसा लग रहा है कि किसी धारदार हथियार से हमला किया गया है. उरला पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मृतक ड्राइवर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । एडिशनल एसपी तारकेश्वर पाटेल के मुताबिक उरला थाना क्षेत्र के कन्हेरा रोड पर ट्रक…
आमानाका थाना इलाके से कुछ दिन पहले चोरी हुई ट्रक जगदलपुर में मिला, आरोपी के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध दर्ज
पब्लिकयूवाच – रायपुर । राजधानी के आमानाका थाना इलाके से कुछ दिन पहले चोरी हुई ट्रक को पुलिस ने बरामद करने के साथ ही एक अंतर्राज्यीय चोर को गिरफ्तार किया है. रायपुर से चोरी हुआ ट्रक जगदलपुर में मिला है. आरोपी वहां अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता था और ट्रक की पहचान उजागर न हो सके, इसलिए ट्रक को दूसरे रंग से पेंट करा दिया था। आमानाका पुलिस के मुताबिक तीन दिन पहले टाटीबंध चौक के पास ड्राइवर खाली ट्रक खड़ा कर अपने घर चला गया था. दूसरे दिन वापस आकर देखा, तो ट्रक गायब…
पीसीसी चीफ मरकाम ने कहा कि दूसरी सूची के लिए मुख्यमंत्री के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा
पब्लिकयूवाच-रायपुर । निगम-मंडलों की सूची को लेकर पहले ही कहा था कि पार्टी के लिए जिन्होंने 15 सालों से संघर्ष किया है, हम उन बड़े चेहरों को मौका देंगे, और उन्ही चेहरों को भी हाईकमान ने स्वीकृति दी है. दूसरी सूची के जरिए हम क्षेत्रीय और जातिगत संतुलन बनाने का प्रयास करेंगे. यह बात निगम-मंडल की सूची को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कही । पीसीसी चीफ मरकाम ने कहा कि दूसरी सूची के लिए भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की जाएगी. वहीं पार्टी में असंतुष्ट लोगों को मनाने को…
पब्लिकयूवाच- रायपुर, 16 जुलाई 2020 । केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीबीएसई) के दसवीं परीक्षा परिणाम में ओपी जिन्दल स्कूल, रायगढ़ के छात्रों ने अपनी श्रेष्ठता बरकरार रखी और एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस वर्ष 401 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 103 विद्यार्थियों ने 90 एवं 255 विद्यार्थियों ने 80 से अधिक अंक प्राप्त किए। 45 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 100 में से 100 अंक अर्जित किए। स्कूल के शानदार परिणाम पर जेएसपीएल के चेयरमैन श्री नवीन जिन्दल और जेएसपीएल फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती शालू जिन्दल ने छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन को बधाई दी है…
अजीत जोगी जाति मामले में छानबीन समिति की रिपोर्ट को वापस लिए जाने पर नंद कुमार साय और संत कुमार नेताम की याचिका खारिज
पब्लिकयूवाच- रायपुर । उच्च न्यायालय ने अजीत जोगी जाति मामले में छानबीन समिति की रिपोर्ट को वापस लिए जाने पर नंद कुमार साय और संत कुमार नेताम की याचिका खारिज कर दिया है. न्यायालय के निर्णय पर अमित जोगी ने संतुष्टि जताते हुए ‘सत्यमेव जयते!’ ट्वीट किया है । JCCJ अध्यक्ष अमित अजीत जोगी और कोटा विधायक डॉ. रेणु जोगी ने उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि अजीत जोगी के आदिवासी होने के गौरव और अस्मिता के ऊपर कभी भी कोई आंच नहीं आ सकती है । JCCJ प्रवक्ता…
पब्लिकयूवाच-रायपुर । संसदीय सचिवों की नियुक्ति के बाद अब निगम मंडलों की सूची भी राज्य सरकार ने जारी कर दिया है, क्योंकि कल ही हमने संभावित नामों को लेकर खबर प्रकाशित किया था. उन्हीं नामों को सरकार ने सूची में शामिल किया है. इस सूची में 32 नेताओं को जगह मिली है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी है । पहली सूची में संगठन के बड़े नेताओं को तरजीह दी गई है. सत्ता और संगठन में समन्वय स्थापित करते हुए कई विधायकों को भी इसमें स्थान दिया गया है. छत्तीसगढ़ सरकार ने आयोग, निगम, मंडलों…
पब्लिकयूवाच- रायपुर । कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह कल रात एक दिवसीय प्रवास पर अचानक रायपुर पहुँचते, फिर रायपुर एयरपोर्ट से वे सीधे मुख्यमंत्री निवास जाते हैं. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से एकांत में एक घण्टे से अधिक समय तक चर्चा करते हैं. बघेल से मिलने के बाद वे मुख्यमंत्री निवास निकलकर से विधानसभा अध्यक्ष के बंगले पहुँचते हैं. यहाँ वे डॉ. चरणदास महंत से भी एक घण्टे तक चर्चा करते हैं । स्पीकर हाउस से निकलने के बाद दिग्विजय सिंह सीधे मंत्री टीएस सिंहदेव के पास जाते हैं. सिंहदेव से भी करीब एक घण्टे तक गुफ़्तुगू करते हैं. उनके साथ…