Author: admin

पब्लिकयूवाच-रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज शाम मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति, रोकथाम और बचाव के कार्यों की गहन समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने और कोरोना संक्रमण के उपचार के लिए बेडो की संख्या बढ़ाने तथा टेक्निशियन, एएनएम आदि रिक्त पदों को शीघ्र भरने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए आवश्यक होने पर जिला कलेक्टरों को अपने जिले…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत बाम्बरा ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने बाम्बरा को उनके नवीन दायित्व के लिए बधाई तथा शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर स्कूली शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम तथा खाद्य एवँ संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत भी उपस्थित थे ।

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । राजधानी में नगर निगम और जिला प्रशासन द्वारा कोरोना महामारी के बढ़ते स्तर को देखते हुए रायपुर में एक बार फिर सख़्ती बढ़ाई गई और आम दुकानों को 7 बजे और ढाबों को 9 बजे बंद कराने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। मगर शहर के अंदर और शहर के बाहर दोनों ही जगहों में देर रात तक ढाबे खुले रहते हैं। और कोरोना गाइडलाइन का उंल्लघन करते हुए पार्सल की जगह टेबलों में बिठाकर खाना परोसा जाता हैं। जिस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो रही हैं। 9 बजे के बाद भी ढाबों…

Read More

पब्लिकयूवाच-रायपुर । विधायक विकास उपाध्याय ने संसदीय सचिव बनाए जाने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार की उपलब्धियां गिनाई. मीडिया से रूबरू होते हुए उपाध्याय ने कहा कि अब जाकर सपनों का छत्तीसगढ़ बना है. सरकार गांव, गरीब व किसान के लिए कार्य कर रही है. आज चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में भी सरकार बेहतर कार्य कर रही है. कोरोना के मामले में हमारी सरकार ने हर संभव प्रयास किया है । लॉकडाउन के समय प्रवासी मजदूरों की सहायता की गई. विकास उपाध्याय ने कहा कि कोरोना के मामले में छत्तीसगढ़ जागरूक है. कोरोना के मामले जिस प्रकार बढ़ रहे हैं,…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । पूर्व मंत्री व विधायक अजय चंद्राकर ने प्रदेश सरकार पर कोरोना संक्रमण के रोकथाम में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. चंद्राकर ने ट्वीट कर कहा कि छत्तीसगढ़ में कोरोना से ज्यादा मृत्यु क्वारंटाइन सेंटर में हुई है. इनके कारणों की न्यायिक जांच होनी चाहिए, क्योंकि छग में तेजी से कोरोना फैलने का प्रमुख कारण क्वारंटाइन सेंटरों की अव्यवस्थाएं हैं, जिसके लिए राज्य सरकार सीधे जिम्मेदार है । अजय चंद्राकर के इस आरोप पर विधायक विकास उपाध्याय ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि अजय चंद्राकर भाजपा के अनुभवी नेता है. मैं उनसे पूछना चाहता हूं…

Read More

पब्लिकयूवाच-भिलाई । पिछले दस जुलाई को नगर निगम में होने वाली सामान्य सभा निगम के नेता प्रतिपक्ष के कोरोना पॉजेटिव होने की आशंका के कारण निरस्त होने के बाद आज नगर निगम भिलाई की सामान्य सभा हुई। सामान्य सभा शुरू होते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर काफी देर तक तीखी नोकझोंक होता रहा। विपक्ष के सीनियर पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा ने सर्वप्रथम पानी का मुद्दा उठाते हुए सभापति से पूछा कि 90 प्रतिशत पानी दुर्ग ग्रामीण को मिलेगा और 10 परसेंट भिलाई नगर निगम क्षेत्र के रहवासियों को मिलेगा । इस संबंध में प्रशासनिक पत्राचार आखिरकार…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । राजधानी में कोरोना संक्रमण खतरनाक स्टेज पर पहुंच गया है। रोज 100 के करीब मिल रहे हैं। बावजूद लोगों की लापरवाहियां कम नहीं हो रही हैं। चंद दिनों पहले कलेक्टोरेट के पास आक्सीजोन का लोकार्पण हुआ है, जिसके बाहर बोर्ड लगाया गया है कि मास्क पहनकर ही अंदर जाना है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना है लेकिन इस पर अमल कराने के लिए ऑक्सीजोन के बाहर गार्ड तैनात नहीं है। लोग मास्क पहनना तो दूर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का भी पालन नहीं कर रहे हैं आक्सीजोन में मार्निंग वॉक करने वाले बिना मास्क उद्यान…

Read More

पब्लिकयूवाच-रायपुर । नगर निगम का गार्डन नशेडिय़ों का अड्डा बनता जा रहा है। पिछले एक महीने के भीतर यहां से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेचते तीन लोगों को पक?ा जा चुका है। शुक्रवार को फिर मुखबिर की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने 500 नग नशीली टेबलेट के साथ न्यू चंगोराभाठा के राजेश साहू (32) को घेराबंदी कर दबोचा। आरोपित से टेबलेट की खरीद-बिक्री के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस अफसरों का दावा है कि आने वाले दिनों में शहर में नशीली दवा खपाने वाले बड़ा रैकेट का पर्दाफाश होगा। कोतवाली सीएसपी देवचरण पटेल ने बताया…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार लॉकडाउन के बाद छत्तीसगढ़ वापस लौटे प्रवासी श्रमिकों को उनके कौशल के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में रोजगार कैम्प आयोजित किए जाएंगे। लॉक डॉउन से उत्पन्न परिस्थितियों से जिलों में स्थित विभिन्न उद्योगों, फर्मों और संस्थानों में काम करने वाले कुशल और अकुशल श्रमिकों की संख्या में कमी की जानकारी एकत्रित की जा रही है। राज्य सरकार के उद्योग एवं श्रम विभाग तथा व्यावसायिक संगठनों से समन्वय कर विभिन्न उद्योगों और संस्थानों से मिली जानकारी के आधार पर जिलों में प्रवासी श्रमिकों के लिए रोजगार…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । छत्तीसगढ शासन के पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग के आदेश के परिपालन में नगर निगम स्वास्थ्य विभाग ने सभी 70 वार्डों के सभी पशुवध गृहों, मांस-मटन विक्रय केन्द्रों को पूरी तरह से बंद रखने का निर्देश दिया है। महापौर एजाज ढेबर ने बताया कि पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग के आदेश के परिपालन में नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग ने राजधानी रायपुर निगम क्षेत्र के समस्त 70 वार्डो में स्थित सभी पशुवध गृहों, समस्त मांस-मटन विक्रय केन्द्रों को शत प्रतिशत बंद रखने का निर्देश है। कृष्ण जन्माष्टमी 12 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, पर्युषण…

Read More