Author: admin

पब्लिकयूवाच- सूरजपुर । छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां अपने बच्चे को गेम खेलने से मना करना एक पिता को भारी पड़ गया. सूरजपुर के तिलसिंवा में एक 17 वर्षीय लड़के ने पिता के PUBG खेलने से मना करने पर खुदकुशी कर ली. इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है. वहीं कोतवाली पुलिस इस मामले की जांच मे जुट गई है । मृतक के पिता प्रेमसिंह का कहना है कि रितेश ने इसी साल 12वीं कक्षा पास की थी. प्रेमसिंह ने बताया कि रितेश को पिछले एक साल से PUBG…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से कोरोना वायरस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक आज रायपुर में 27 नए कोरोना मरीजो की पहचान की गई है। जिसमे शांति नगर में एक ही परिवार के 18 पॉजिटिव, नगर निगम के पूर्व अधिकारी समेत 2 पत्रकार भी संक्रमित हुए है। वहीं मंत्रालय में पदस्थ श्रम विभाग के 1 कर्मचारी की मौत हो गई है ।

Read More

पब्लिकयूवाच – बिलासपुर । जिले में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए कलेक्टर सारांश मित्तर ने शुक्रवार को फ्लैग मार्च निकाला. इस मार्च में उनके साथ मातहत अधिकारी व पुलिस बल शामिल हुए. इस दौरान कलेक्टर ने लोगों को कोरोना वायरस से बचने की सीख दी. उन्होंने लोगों को मास्क लगाने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की समझाइश दी ।

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने शुक्रवार को एक प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रदेश की राज्यपाल अनुसूइया उईके से राजभवन में मुलाक़ात की और उन्हें प्रदेशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं को राजनीतिक प्रतिशोधवश दी जा रही प्रताड़ना से अवगत कराया । नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने मुलाक़ात के दौरान राज्यपाल उईके के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की जा रही दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई के संबध में चर्चा की और पूरे मामले की उचित जांच की मांग की है। कौशिक ने पखांजूर में भाजपा कार्यकर्ता के घर में हुई तोड़फोड़ के…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । सरकार ने तीन आईएएस अफसरों के प्रभार में बदलाव किये गए हैं. आईएएस अवनीश शरण को राज्य कौशल विकास अभिकरण के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. अवनीश अब संचालक तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण के साथ-साथ राज्य कौशल विकास अभिकरण की जिम्मेदारी दी गई है । 2003 बैच के आईएएस नीलेश क्षीरसागर को छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. आईएएस नीलेश संचालक, कृषि के साथ-साथ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (SLRM) के मिशन संचालक के साथ-साथ भंडार गृह निगम का काम देखेंगे । आईएएस एलेक्स पॉल मेनन को छत्तीसगढ़ राज्य…

Read More

पब्लिकयूवाच-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और छत्तीसगढ़ में किसान सत्याग्रह के प्रणेता बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव की 18 जुलाई को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव के योगदान को याद करते हुए बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जनमानस को जागृत करने में ‘बाबू साहब‘ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में शोषण और अन्याय के विरूद्ध किसानों ने ‘ कंडेल नहर सत्याग्रह’ किया। प्रदेश में स्वतंत्रता आंदोलन की अलख जगाने में उनकी अहम भूमिका रही है। बघेल ने कहा कि माटीपुत्र बाबू साहब के विचार हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमण विकाल रूप लेता जा रहा है. हर दिन नए संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं. जिसे देखते हुए राजभवन में 31 जुलाई तक सभी सौजन्य भेंट स्थगित कर दी गई है. आवश्यक होने पर नागरिक राजभवन सचिवालय में पत्र भेजकर या दूरभाष पर विषय से अवगत करा सकते हैं. साथ ही ईमेल भी किया जा सकता है. राज्यपाल अनुसुईया उईके ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है । राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कहा है कि अभी पिछले कुछ दिनों से पूरे प्रदेश सहित राजधानी रायपुर में संक्रमित मरीजों की…

Read More

पब्लिकयूवाच- जशपुरनगर। कलेक्टर महादेव कावरे ने जिले में कोरोना महामारी के संक्रमण से आम नागरिकों के बचाव के लिए पूर्व में जारी आदेषों को यथावत रखते हुए दिनांक 18 एवं 19 जुलाई 2020 को जशपुर जिले के संपूर्ण सीमा क्षेत्र में लॉकडाउन किया जाता है। इस दौरान जशपुर जिले में उक्त दिवस को केवल शासकीय प्रतिष्ठान कार्यालय निर्धारित समयावधि में संचालित होंगे। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान अस्पताल, मेडिकल दुकानंे, पेट्रोल पंप, दुग्ध डेयरी एवं गैस एजेंसियों खुल सकेंगी। कलेक्टर श्री कावरे ने आदेष का कड़ाई से पालन सुनिष्चित किये जाने के निर्देष दिए है।

Read More

पब्लिकयूवाच-बलौदाबाजार। जिले के ग्राम पहंदा में बड़ी संख्या में गायों की मौत हो गई है. इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. इस घटना की सूचना के बाद पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टर गांव पहुंच गए हैं. चिकित्सकों ने इलाज शुरू कर दिया है । लोगों ने बताया कि गांव में 11 गाय व 1 साड़ की मौत हुई है. ग्रामीणों का आरोप है कि जानवरों को जहर देकर मारा गया है. फिलहाल डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया है । इस मामले में पशुचिकित्सक एलएन जायसवाल ने कहा कि गांव में कुल 16 पशु प्रभावित हुए हैं,…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । राजधानी के मौदहापारा थाना क्षेत्र में एक व्यापारी ठगी का शिकार हुआ है. कैमरा रिपेयरिंग कराने के लिए व्यापारी ने इंटरनेट से कोरियर सेंटर का नंबर निकालकर कॉल किया. सेंटर में कॉल करने पर 5 रुपए का टोकन मनी लगाने की बीत कही गई और व्यापारी ने ऑनलाइन पेमेंट कर दिया. इतना ही नहीं फोन पर आए ओटीपी भी सर्विस सेंटर को दे दिया. जिसके बाद व्यापारी के बैंक खाते से 1 लाख 10 हजार रूपए पार हो गया । मौदहापारा पुलिस के मुताबिक आरडीए बिल्डिंग में इलेक्ट्रॉनिक दुकान का संचालन करने वाले राजेश खेमानी…

Read More