Author: admin

पब्लिकयूवाच-रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल सुश्री उइके ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भगवान श्री गणेश विघ्न-विनाशक तथा ज्ञान एवं बुद्धि के देवता है। किसी भी कार्य का शुभारंभ गणपति की पूजा के साथ की जाती है। राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रदेश के नागरिकों के सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना की है।

Read More

पब्लिकयूवाच-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विघ्नहर्ता भगवान गणेश से इस अवसर पर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि पूरे देश के साथ छत्तीसगढ़ में भी भगवान गणेश की आराधना का यह पर्व पूरी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाता है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री बाल गंगाधर तिलक द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के दौरान राष्ट्रीय चेतना जागृत करने और लोगों को एकता के सूत्र में बांधने के लिए शुरू किया गया सार्वजनिक गणेश उत्सव अब सामाजिक समरसता…

Read More

Public watch – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय मंे देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारतरत्न और 21 वीं सदी के आधुनिक भारत के स्वप्न दृृष्टा स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयंती पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने राष्ट्र के नवनिर्माण में राजीव गांधी जी के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि समावेशी विकास की दूरदर्शिता, पंचायती राज, संचार क्रांति एवं युवाओं को मतदान का अधिकार जैसी पहल आज 21 वीं सदी में आकार लेकर देश को राजीव जी की याद दिलाती हैं। श्री राजीव गांधी ने भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री…

Read More

पब्लिक वॉच – अखंड सौभाग्यवती का पर्व हरतालिका तीज 21अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए 24 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं। मान्यताओं के अनुसार, अखंड सौभाग्य और मनचाहे वर के लिए तीजा व्रत यानि हरतालिका तीज का व्रत किया जाता है। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की हस्त नक्षत्र युक्त तृतीया तिथि को हरितालिका तीज का व्रत किया जाता है। इस व्रत को कुंवारी कन्याएं अपने लिए मनचाहा पति पाने और विवाहित महिलाएं अखंड (पति की लम्बी आयु के लिये) सौभाग्य पाने के लिए करती है। इस व्रत में सायं के…

Read More

पब्लिक वॉच – कोरोना महामारी का असर त्योहारों व परंपराओं पर दिख रहा है, कोरोनाकाल में तीज त्योहार मनाने के मायने ही बदल गए है आम लोगो से लेकर सरकारी संस्थाओ पर भी इसका असर दिख रहा है , तीज पर्व में सुहागिनों के लिए मायके की राह को कोरोना ने रोक दी है। अधिकांश महिलाएं अपने ससुराल में ही रहकर पर्व को मनाएंगी। हालांकि जिनके पास आवागन की सुविधाएं है वो महिलाएं अपने मायके पहुंच रही है । सुहागिने गुरूवार को करूभात खाकर आज बुधवार को चैबीस घंटे का निर्जला तीजा व्रत रखेगी। गौरतलब हो कि तीजहरिन इस दिन…

Read More

पब्लिक वॉच – छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस रोजाना नए-नए रिकॉर्ड बना रहा है। गुरुवार को कोरोना के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। देर शाम तक 916 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है, जबकि 4 लोगों की इलाज के दौरान मौत हुई है। राहत की बात यह है कि आज सबसे ज्यादा 544 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज भी किए गए है। राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 18 हजार 501 पहुंच गई है। जिसमें से 11 हजार 739 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए गए है। जबकि अभी 6 हजार 594 मरीज सक्रिय है। वहीं प्रदेश में अब…

Read More

Public watch – Raipur। छत्तीसगढ़ में आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित मंत्रिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में सद्भावना दिवस की शपथ ली. इसके पहले उन्होंने स्वर्गीय राजीव गांधी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की l मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष सहित मंत्रिमंडल के सदस्यों ने शपथ ली कि वे जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म या भाषा का भेदभाव किए बिना देश के सभी नागरिकों में भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए…

Read More

पब्लिकयूवाच-रायपुर । विधायक विकास उपाध्याय की मौजूदगी में आज फाफाडीह से पंडरी तक सर्विस रोड की शुरुआत की गई. शहर के लोगों की परेशानी को कम करने सर्विस रोड खोला गया है. पहली ओर से सर्विस रोड खोला गया है. दूसरी ओर से सुधार करने में अभी समय लगेगा । मामले में विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि विभाग से संबंधित इंचार्ज, ठेकेदार से बात कर कहा कि सर्विस रोड को पंडरी बस स्टैंड तक शुरू करना है. एक्सप्रेस-वे के टेंट का काम बरसात तक पेंडिंग होगा, क्योंकि बरसात में दिक्कत है. अभी रेलवे स्टेशन, फाफाडीह चौक, देवेंद्र नगर,…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर। मौसम विभाग ने आज बीजापुर जिले में भारी से अति बारिश की चेतावनी जारी की है. विभाग ने राहत एवं बचाव कार्य के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क रहने कहा गया है । दरअसल बस्तर संभाग में एक सप्ताह से लगातार बारिश हो रही है. सुकमा और बीजापुर में नदी नाले उफान पर है. दोनों जिले में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. यहां आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गई है. जिला प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में लगा हुआ है ।

Read More

पब्लिकयूवाच-कवर्धा । प्रदेश के हाई प्रोफाइल जिले में से एक कवर्धा में मंगलवार को दो गुटों के बीच हुई झड़प में गोली चलने से पूरे इलाके में दहशत है। इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। मामला सिग्नल चौक में पेट्रोल पंप के पास का है। बताया जा रहा है कि दो बाइक में सवार युवकों के बीच किसी बात को लेकर आपस में झड़प हो गई। दोनों गुट के बीच विवाद इतना बढ़ा कि बंदूकें बाहर निकल आई और एक गुट के युवाओं ने फायर कर दिया। घटना स्थल विवाद में एक व्यक्ति घायल…

Read More