Author: admin

पब्लिकयूवाच – तखतपुर । बिलासपुर जिले में लगातार भारी बारिश से मंगलवार को तखतपुर ब्लाक पानी-पानी हो गया. इससे तखतपुर मुख्यालय समेत दर्जनभर गांव डूब गया. मनियारी और नर्मदा नदी सहित घोंघा और रक्सा सहायक नदियां का कहर देखने को मिला. नदी का पानी पुल से तीन से चार फीट तक ऊपर तेज बहाव से बहा. जिसके चलते गांवों में पानी घुस गया और घरों में फंसे लोगों को बचाने का टास्क प्रशासन को सताने लगा । ऐसे में तखतपुर थाना प्रभारी पारस पटेल ने एसडीआरएफ की टीम के मौके पर पहुंचने के पहले ही ( चितावर, घोघरा,…

Read More

पब्लिकयूवाच-पथरिया । मुंगेली जिले में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से पथरिया ब्लॉक स्थित आगर और मनियारी नदी उफान पर है. नदियों के उफान से क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. जिससे अमोरा रावनभाटा में 23 लोग फंस गए थे. शाम होने के कारण इन लोगों को निकाला नहीं जा सका. सभी लोग रात भर बाढ़ में फंसे थे. जिला प्रशासन ने आज सुबह 7 बजे सभी का सुरक्षित रेस्क्यू किया । गौरतलब है कि अमोरा इलाके के रावणभाटा में लोग फंसे हुए थे, जो मनियारी नदी से चारो ओर से घिरा…

Read More

पब्लिकयूवाच-रायपुर। चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में आज राजधानी में एक और केस दर्ज हुआ है. पुलिस ने आरोपी कैलाशपुरी निवासी आकाश सेंन्द्रे को गिरफ्तार कर लिया है. आकाश के खिलाफ बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री नेट पर डालने का आरोप है. कोतवाली पुलिस ने युवक के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा में केस दर्ज कर जेल भेज दिया है । जानकारी के मुताबिक, आरोपी आकाश ने जनवरी 2020 में चाइल्ड पोर्नोग्राफी वेबसाइट पर वीडियो अपलोड की थी. कुछ महीने पहले एनसीआरबी की निगरानी संस्था नई दिल्ली द्वारा 80 नम्बरों से छत्तीसगढ़ के अलग-अलग स्थानों से कई साइट पर अपलोड करने…

Read More

पब्लिकयूवाच-रायपुर। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने बिलासपुर के ‘अपना घर’ में रह रही 14 एचआईवी संक्रमित नाबालिग बच्चियों को जिला प्रशासन द्वारा बेघर किए जाने, बेघर करने के लिए इन मासूम बच्चियों को निर्ममता पूर्वक पीटने और प्रशासन के बेदखली के आदेश के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रही अधिवक्ता प्रियंका शुक्ला को गिरफ्तार किए जाने और घटना के दौरान उनकी नारी-गरिमा पर हमला किये जाने की कड़ी निंदा की है. माकपा ने मांग की है कि बिलासपुर में घटी इस घटना का हाई कोर्ट स्वतः संज्ञान लें। माकपा राज्य सचिव मंडल ने बयान जारी कर कहा है कि इस घटना…

Read More

पब्लिकयूवाच – अंबिकापुर । सरगुजा जिले में यूरिया की भारी किल्लत हो रही है. आज परेशान किसानों के सब्र का बांध टूट गया. सैकड़ों किसानों ने शहर के भारत माता चौक से बिलासपुर चौक पर चक्काजाम कर दिया. प्रदर्शन की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने किसानों को किसी तरह समझा कर सड़कों से हटाया । दरअसल, जिले के किसानों में खाद खरीदने की होड़ मच गई है. आज काफी संख्या में किसान शासकीय खाद्य सोसाइटी पर आ धमके. किसानों की बढ़ती भीड़ और चक्काजाम की स्थिति की जानकारी लगते ही अंबिकापुर एसडीएम अजय त्रिपाठी…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने मंत्री मण्डल के सहयोगियों के साथ पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती 20 अगस्त को अपने निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रदेश के 19 लाख किसानों को 1500 करोड़ रूपए की दूसरी किश्त की राशि का ऑनलाईन अंतरण करेंगे. मुख्यमंत्री इस अवसर पर तेंदूपत्ता संग्राहकों को वर्ष 2018 के प्रोत्साहन पारिश्रमिक के रूप में 232.81 करोड़ की राशि उनके खातों में अंतरित करेंगे. साथ ही गोधन न्याय योजना के तहत गोबर विक्रेताओं को दूसरे पखवाड़े…

Read More

पब्लिकयूवाच-रायपुर । मुख्यमंत्री निवास में आज तीजा-पोरा तिहार बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया है. इस मौके पर जसगीत गायक दिलीप षडंगी छत्तीसगढ़ी गीतों की प्रस्तुति दी. दिलीप षडंगी ने बेहद लोकप्रिय गीत आमा पान के पतरी गाकर लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया है. वहीं खुद मुख्यमंत्री ढोलक बजाते हुए नज़र आए । मुख्यमंत्री जिस तरह से ढोलक बजा रहे थे लगा जैसे वे एक इसके भी एक मंजे हुए कलाकार हैं. उन्होंने लगातार करीब 3 से 4 मिनट तक ढोलक बजाई. इस दौरान उनका साथ दे रहे तीजा मनाने मुख्यमंत्री निवास पहुँची तिजहारिन । वहीं वीडियों…

Read More

पब्लिकयूवाच- पेंड्रा । जल्द ही मरवाही विधानसभा में उप चुनाव होने है जिसके लिए प्रमुख पार्टियों के पदाधिकारी अब लगातार पेण्ड्रा गौरेला मरवाही जिले का दौरा कर रहे है । इसी बीच भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय आज अपने एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत जिले के दौरे में पहुंचे. उन्होंने पेण्ड्रा और मरवाही में बूथ और सेक्टर बैठक में कार्यकर्ताओं को आगामी होने वाले उप चुनाव के लिए बातचीत की ।विष्णु देव साय पहले पेण्ड्रा के मल्टी परपज हाई सेकडरी स्कूल में आयोजित कार्यकर्ताओ की बैठक में शामिल हुए और उसके बाद तय कार्यक्रम के अनुसार उन्हें प्रेसवार्ता करनी…

Read More

पब्लिकयूवाच – तिल्दा-नेवरा । नहर के तेज बहाव में लापता हुए युवक की लाश सिमगा थाना क्षेत्र के ग्राम कामता में मिली है. सोमवार की दोपहर से परिवार और पुलिस के द्वारा देर रात तक युवक की तलाश की जा रही थी. स्थानीय लोगों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने नहर में अज्ञात युवक का शव देखा, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई. घटना की सूचना संबंधित थाने में दी गई. युवक के शरीर पर चोट…

Read More

पब्लिकयूवाच – तखतपुर । प्रदेश में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर है. नदी के आस-पास के गांवों में बाढ़ की स्थिति है. ऐसा ही एक मामला बिलासपुर जिले से आया है. तखतपुर ब्लाक के ग्राम अचानकपुर में बाढ़ आ गई है. घरों में नदी का पानी भर गया है. ग्रामीणों की सूचना के बाद जिला प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है । एसडीएम आनंद रूप तिवारी के मुताबिक, मनयारी और छोटी नर्मदा नदी के टापू में अचानकपुर गांव बसा है. दो दिन की भारी बारिश की वजह से गांव में बाढ़ आ गई है. पूरा गांव…

Read More