पब्लिक वॉच – कोरोना महामारी का असर त्योहारों व परंपराओं पर दिख रहा है, कोरोनाकाल में तीज त्योहार मनाने के मायने ही बदल गए है आम लोगो से लेकर सरकारी संस्थाओ पर भी इसका असर दिख रहा है , तीज पर्व में सुहागिनों के लिए मायके की राह को कोरोना ने रोक दी है। अधिकांश महिलाएं अपने ससुराल में ही रहकर पर्व को मनाएंगी। हालांकि जिनके पास आवागन की सुविधाएं है वो महिलाएं अपने मायके पहुंच रही है । सुहागिने गुरूवार को करूभात खाकर आज बुधवार को चैबीस घंटे का निर्जला तीजा व्रत रखेगी।
गौरतलब हो कि तीजहरिन इस दिन शिव पार्वती की पूजा कर पति की स्वस्थ दीर्घायु व परिवार की सुख समृद्घि की कामना करती है। तिजहरिन बहनो ने बताया कि इस बार कोरोना संक्रमण के चलते तीज का उत्साह फिका लग रहा है। सुहाग की दीर्घायु की कामना लेकर महिलाओं द्वारा तीजा उपवास प्रतिवर्ष भादो माह के शुक्ल पक्ष तृतीया को रखा जाता है। पर्व की शुरूवात भादो शुक्ल पक्ष द्वितीया से शुरू हो जाती है। इस दिन सुहागिने करू भात अर्थात कड़वाहट युक्त सब्जी जैसे करेला के साथ भात खाकर दूसरे दिन उपवास रखेंगी। इस प्रयोजन का आशय यह कहा जा रहा है कि जीवन की कड़वाहट को पीकर सुखमय जीवन की ओर बढ़ने की सौगात मिलती है। यह एक ऐसा पर्व है जिसमें मायके जाने के लिए बेटियां उत्सुक रहती है। मायके पक्ष वाले विवाहित बेटियों को लिवा कर लाते हैं। बेटियों के लिए यह वह पर्व होता है जब अपने बचपन की सखी सहेलियों से मिल कर खुश होती हैं, गांव गलियों की रौनक बढ़ जाती है,लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते बेटियां अपने ससुराल में रहकर त्यौहार मना रही हैं। गांव गलियों की रौनक फिकी हो गयी हैं, माएँ बेटी के नही आने से उदास है।
कोरोना काल के आर्थिक तंगी का असर बाजार में दिखने लगा है। इसके बावजूद भी पर्व को देखते हुए होजियारी, ज्वेलरी, मनिहारी दुकानें में खरीदारी जारी है। ठेठरी खुरमी की मिठास हुई कम, जहां बेटिया पुजा पाठ में व्यस्थ होती है ,वहीं नन्हे मुन्नों नाती पोतों से नाना नानी के शब्दों से छत्तीसगढ़ के घर में किलकारी गुंजति रहती थी सभी के खुशियों में कोरोना रूपी संक्रमण ने डाका डाल तीज पर्व का उल्लास को फीका कर दिया।