Author: admin

पब्लिकयूवाच-रायपुर । मंत्रालय और इंद्रावती भवन के अधिकारियों-कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए शासन ने बड़ा फैसला लिया है. इसके लिए अब केवल एक तिहाई अधिकारी-कर्मचारी ही काम करेंगे। सरकारी कामकाज सुचारू रूप से चलाने के लिए रोटेशन प्रणालीबनाई गई है. सरकार द्वारा तय की गई व्यवस्था के अनुसार, एक व्यक्ति एक हफ्ते काम करने के बाद 14 दिन तक होम आइसोलेशन में रहेगा. राजपत्रित अधिकारियों की भी ड्यूटी अब एक-तिहाई रोटेशन अनुसार लगेगी. इसके अलावा इंद्रावती भवन के पीछे 10 बिस्तर अस्पताल में स्थाई कोरोना टेस्ट की व्यवस्था की गई है. इसके साथ 11 सितंबर की…

Read More

पब्लिकयूवाच – बगीचा। जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के तटकेला गांव में बुधवार को भूमि विवाद को लेकर दो सगे भाइयो में खूनी संघर्ष हो गया. सगे भाई ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने ही भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दोनों पैर और एक हाथ को काट डाला. घटना में घायल भाई की ईलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी भाई और बेटे को हिरासत में लेकर जांच में जुट गई है । जानकारी के अनुसार, जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में बुधवार की दोपहर दो भाइयों खिरोधर यादव और गणेश यादव के बीच…

Read More

पब्लिकयूवाच-नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने छत्तीसगढ़ के जाली नोट मामले में नौ लोगों को नामजद करते हुए एक पूरक आरोप पत्र दाखिल किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बिलासपुर की एनआईए अदालत में यह पूरक आरोप पत्र मंगलवार को दाखिल किया गया। यह मामला सात लोगों के पास से 7,39,300 रुपये मूल्य के जाली नोट जब्त होने से संबंधित है। उनके नाम देवेंद्र चंद्र, मनोज साहू, रोहित भारद्वाज, ज्ञानदास कुर्रे, दिलीप कुमार माहिलंगे, दोमन मिरी और नोहर सिन्हा हैं। वे सभी छत्तीसढ़ के निवासी हैं। राज्य पुलिस ने सातों आरोपियों के खिलाफ पिछले साल भारतीय…

Read More

पब्लिकयूवाच-जांजगीर-चांपा। जिले में एक महिला की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है, कि प्रेमी ने ही अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी. इसके बाद शव को घर में ही छोड़ पुलिस स्टेशन चला आया. आरोपी का नाम संदीप चौधरी बताया जा रहा है. जबकि मृतका का नाम मीना बघेल है. पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर महिला का शव बरामद कर लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है । शुरुआती जानकारी के मुताबिक महिला शादी शुदा थी. आरोपी संदीप चौधरी…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में कैम्पा शासी निकाय की प्रथम बैठक आयोजित की गई। वनमंत्री मोहम्मद अकबर, मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी, वन विभाग के प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ बैठक में उपस्थित थे । अपर मुख्य सचिव अमिताभ जैन और प्रमुख सचिव पंचायत गौरव द्विवेदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक में जुड़े।

Read More

पब्लिकयूवाच- बस्तर/जगलदपुर। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व लोहण्डीगुड़ा के अन्तर्गत विकासखण्ड लोहण्डीगुड़ा में नवीन ग्राम पंचायतों बोदली और धर्माबेड़ा का गठन किया गया है। इन नवीन पंचायत में उचित मूल्य की दुकान का आंबटन किया जाना है। उचित मूल्य दुकान संचालन करने हेतु इच्छुक ग्राम पंचायत, स्व सहायता समूह वन विकास समिति के आवेदन कर सकते हैं। दुकान आंबटन के लिए विधिवत प्रारूप तथा आवश्यक दस्तावेज के साथ 30 सितम्बर 2020 तक अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय लोहण्डीगुड़ा में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समयावधि के पश्चात प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

Read More

पब्लिकयूवाच- दिल्ली । स्थित राष्ट्रपति भवन (Rashtrapati Bhavan) में सुरक्षाकर्मियों की बैरक में सेना के एक जवान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. आज (बुधवार) सुबह 4 बजे साउथ एवेन्यू थाना पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली. साउथ एवेन्यू पुलिस स्टेशन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जवान को अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक जवान का नाम तेज बहादुर थापा है। जानकारी के मुताबिक तेज बहादुर के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. फिलहाल खुदकुशी की वजह साफ नहीं हो पाई है. बताया जा रहा है कि…

Read More

पब्लिकयूवाच-रायपुर ।कोरोना संक्रमण ने छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं और सूचनाओं का प्रचार-प्रसार संभालने वाले जनसंपर्क विभाग में कामकाज पूरी तरह से ठप्प कर दिया है. संभवतः यह पहला ऐसा विभाग होगा, जहां संचालक से लेकर चपरासी तक कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं. अब तक विभाग से 25 अधिकारी-कर्मचारी कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि संक्रमण ने उनके परिवारिक सदस्यों को भी अपने घेरे में ले लिया है. विभाग में संक्रमण के आंकड़ें दिनोंदिन बढ़ते जा रहे हैं. शासन के समस्त विभागों की सूचनाओं को प्रचारित करने की जिम्मेदारी जनसंपर्क की ही है,…

Read More

पब्लिकयूवाच – वाड्रफनगर (बलरामपुर)। स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉक्टर आलोक शुक्ला अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान वाड्रफनगर पहुंचे. इस दौरान विद्या मितान संघ की ओर नियमितीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया । विद्या मितान संघ के प्रतिनिधिमंडल बताया कि विद्यामितान पिछले 4 वर्षों से कार्यरत हैं, और दूरस्थ क्षेत्रों में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं. यही कारण है, जिससे शासकीय स्कूलों का रिजल्ट भी बेहतर आता रहा है. ज्ञापन सौपने के दौरान आशीष यादव, श्रवण पाण्डे, संदीप जायसवाल, अभय गुप्ता, लालबहादुर यादव, जवाहर बंजारे, वेद प्रकाश यादव, सतानंद गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे…

Read More

पब्लिकयूवाच- बिलासपुर । कोरोना से संक्रमित किसी भी व्यक्ति की मौत होने पर उनका ससम्मान कफन-दफन करने में मदद की मुस्लिम समाज ने जिला प्रशासन से पेशकश की है. इस संबंध में मुस्लिम समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने बिलासपुर एसडीएम देवेंद्र पटेल के जरिए जिला प्रशासन ज्ञापन सौंपा है । मुस्लिम समाज के लोगों ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि कोरोना से संक्रमित व्यक्ति की मौत होने पर अगर उन्हें सूचना दी जाती है, तो वे उनका मगरपारा के खामोश कब्रिस्तान में समाज के रीति-रिवाज के अनुसार बिना किसी शुल्क के ससम्मान कफन-दफन करने में प्रशासन…

Read More