Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- महंगी बिजली, स्मार्ट मीटर और नशे के कारोबार पर दीपक बैज का सरकार पर हमला, बोले- जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी कांग्रेस
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- बारिश की संभावना को देखते हुए धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें – कलेक्टर विनय लंगेह
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सक्ती जिले के ठठारी में यूनियन बैंक की नवीन शाखा का किया वर्चुअल शुभारंभ
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 178 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और 97 कार्यों का लोकार्पण
- 1857 के वीर जननायक मोहन बैगा के नाम पर हुआ चौक का नामकरण
- मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए रानी लक्ष्मीबाई का अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा : वित्त मंत्री चौधरी
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश का नया अध्याय, इंडस्ट्री डायलॉग में 1.07 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव
Author: admin
विभागीय पदोन्नति समिति ने तीन एडीजी के डीजीपी पर लगाई मुहर,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को फाइल भेजा
पब्लिकयूवाच-रायपुर। आखिरकार प्रदेश को एक साथ तीन डीजीपी मिलने का मुहूर्त बन गया है. विभागीय पदोन्नति समिति ने इस संबंध में फैसला लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को फाइल भेज दिया है, उनके हस्ताक्षर होते ही एडीजी संजय पिल्लै, आरके विज और अशोक जुनेजा डीजीपी रैंक के अधिकारी बन जाएंगे । जानकारी के अनुसार, संजय पिल्लै और आरके विज का डीजीपी बनना तय था, केवल अशोक जुनेजा को लेकर कश्मकश वाली स्थिति थी, क्योंकि जुनेजा से सीनियर रहे एडीजी मुकेश गुप्ता के निबंलन की वजह से उनकी पदोन्नति का फैसला लिफाफे में बंद हो गया था, लेकिन अब वह…
पब्लिकयूवाच – भारत में पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने ऑक्सफोर्ड की कोरोना वायरस की वैक्सीन का ट्रायल फिलहाल रोक दिया है. ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया से अगला निर्देश आने तक ट्रायल पर रोक रहेगी. सुरक्षा कारणों की वजह से ये ट्रायल रोका गया है । ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका पीएलसी की ओर से विकसित की जा रही कोरोना वैक्सीन के ट्रायल के शुरुआती नतीजे काफी उत्साहजनक रहे हैं. हालांकि, ब्रिटेन में एक वॉलन्टियर के बीमार पड़ने के बाद ब्रिटेन और अमेरिका में ट्रायल रोक दिया गया. सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ अदर पूनावाला ने कहा…
सीएम भूपेश बघेल की अध्यक्षता में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की
पब्लिकयूवाच- रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद की बैठक आयोजित की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वनमंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल, अपर मुख्य सचिव अमिताभ जैन और सुब्रत साहू, पंचायत एवं…
लोकवाणी की आगामी कड़ी का प्रसारण 13 सितंबर को…सीएम भूपेश बघेल समावेशी विकास, आपकी आस विषय पर आम जनता से करेंगे संवाद
पब्लिकयूवाच- रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 10वीं कड़ी का प्रसारण आगामी 13 सितंबर रविवार को होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार समावेशी विकास आपकी आस विषय पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।
पब्लिकयूवाच – रायपुर। प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है. और राजधानी रायपुर में रोजाना कोरोना संक्रमितों की संख्या में वृद्धि हो रही है. वहीं आज जनसम्पर्क विभाग के आयुक्त तारण प्रकाश सिन्हा ने कोरोना से जंग जीती है. उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी है. कहा- ईश्वर की कृपा और आप सबकी शुभकामनाओं से स्वस्थ होकर घर लौट आया हूँ ,कोरोना से डरें और घबराएं नहीं। सावधानी बरतें और सकारात्मकता बनाए रखें ।बता दें कि 31 अगस्त को जनसम्पर्क विभाग के आयुक्त तारण प्रकाश सिन्हा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी ।
पब्लिकयूवाच-रायपुर। राज्य सरकार की पहल पर जगदलपुर से हवाई यात्रा शुरू हो रही है। एयर एलायंस जगदलपुर से रायपुर और हैदराबाद के लिए हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी कर रही है। जगदलपुर के एयरपोर्ट की आपत्तियों का निराकरण एयरपोर्ट प्रबंधन व जिला प्रशासन ने डीजीसीए के द्वारा करवा लिया गया था। अब नियमित विमान सेवा के लिए सेड्यूल भी जारी हो गया है। 21 सितंबर से हैदराबाद और रायपुर के लिए विमान यहां से उड़ान भरेंगे। इससे पहले 5 अगस्त से विमान सेवा शुरू होनी थी, लेकिन तकनीकि वजहों से इसमें देरी हुई। इस साल मार्च में जगदलपुर…
श्री सत्य साई संजीवनी हॉस्पिटल के जीवन उपहार उत्सव में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए मुख्यमंत्री पब्लिकयूवाच – रायपुर । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साई संजीवनी हॉस्पिटल प्रबंधन के काम-काज की सराहना की है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस हॉस्पिटल ने मानव सेवा का उच्चतम मापदण्ड स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि संजीवनी हॉस्पिटल प्रबंधन में हृदयरोग से पीड़ित नन्हे-मुन्हे बच्चों को नया जीवनदान देकर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। राज्य को एक नई पहचान दी है। उन्होंने इस मौके पर श्री सत्य साई बाबा को…
इनकम टैक्स विभाग के वरिष्ठ अधिकारी आलोक जौहरी की कोरोना से मौत, 25 अगस्त से रामकृष्ण अस्पताल में चल रहा था इलाज…
पब्लिकयूवाच- रायपुर। आयकर विभाग के अन्वेषण विंग के प्रिंसिपल डायरेक्टर आलोक जौहरी की कोरोना से गुरुवार सुबह मौत हो गई. 58 वर्षीय आलोक जौहरी का बीते 25 अगस्त से रामकृष्ण अस्पताल में इलाज चल रहा था । पीडीआईडी आलोक जौहरी के निधन पर आईटी बार एसोसिएशन की ओर से शोक व्यक्त किया गया है. एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए संजय बिल्थारे ने उनके आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए दुख की घड़ी में भगवान से दिवंगत के परिवार को शक्ति प्रदान की कामना की है ।
इंडियन काउंसलिंग फॉर मेडिकल रिसर्च के नेतृत्व में, कोरोना के लेकर हर्ड इम्यूनिटी जानने, 10 जिलों में सीरो सर्वे
पब्लिकयूवाच-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के लेकर हर्ड इम्यूनिटी जानने के लिए 10 जिलों में सीरो सर्वे होगा. इंडियन काउंसलिंग फॉर मेडिकल रिसर्च के नेतृत्व में ओडिशा और छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीरो सर्विलेंस कराया जाएगा । जानकारी के अनुसार, रायपुर समेत 10 जिलों में 16 सितंबर से सर्वे का काम शुरू होगा. 16 सितंबर से 18 सितंबर तक रायपुर जिले के दो ब्लॉक रायपुर और तिल्दा क्षेत्र के रेंडमली लोगों के खून के सैंपल लिए जाएंगे. इस तरह से हर जिले से 500 सैंपल लिए जाएंगे. सीरो सर्वे प्रति दस लाख जनसंख्या में कोविड 19 से संक्रमित मरीजों…
कॉन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग कार्य में लापरवाही बरतने वाले 12 कर्मचारियों को जिला प्रशासन ने 3 दिन में कारण बताओ जवाब मांगा
पब्लिकयूवाच-रायपुर। कॉन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग कार्य में लापरवाही बरतने वाले 12 कर्मचारियों को जिला प्रशासन ने कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिन में जवाब मांगा है . कर्मचारियों ने न्यू सर्किट हाउस में न उपस्थिति दर्ज कराई और न ही सौंपे गये दायित्व का निर्वहन किया. कलेक्टर ने सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 का उल्लंघन करने, अनुशासनहीनता एवं आपदा प्रबंधन कार्य में बाधा उत्पन्न करने के लिए जारी किया कारण बताओ नोटिस जारी किया है ।