Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश का नया अध्याय, इंडस्ट्री डायलॉग में 1.07 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और महानायकों को दिलाई नई पहचान: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, 26-27 नवंबर को रायपुर में जुटेंगे देशभर के किसान और कृषि विशेषज्ञ
- बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए दिनेश कुमार को 4-5 दिनों में मिले आय और जाति प्रमाण पत्र, सेवा सेतु बना मददगार
- कोरिया के जय कुमार साहू को मुख्यमंत्री की पाती, सौर ऊर्जा अपनाने के फैसले को सराहा
- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ का एक दिवसीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह आयोजित
- चिरायु योजना से जन्मजात टेढ़े पैरों से पीडि़त दो माह की बच्ची को मिला संबल
- कोड़ा उपार्जन केंद्र में 44 क्विंटल धान लेकर पहुंचे ग्राम धौलपुर के किसान, पर्याप्त बारदाने और तौल की सुविधाओं पर जताया संतोष
Author: admin
मरवाही उपचुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक, दिल्ली भेजा गया कांग्रेस ने चार नामों का पैनल
पब्लिकयूवाच-रायपुर। मरवाही विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस से डॉ.कृष्ण कुमार ध्रुव और अजीत सिंह श्याम में से कोई एक प्रत्याशी होगा जबकि भाजपा की ओर से डॉ. गंभीर सिंह और रामदयाल उइके में से पार्टी किसी एक को टिकट दे सकती है। हालांकि दोनों ही दलों की ओर से चार-चार नामों का पैनल दिल्ली भेजा गया है। जहां से एक-दो दिन में दोनों ही दलों के प्रत्याशियों के नाम घोषित हो जाएंगे। मरवाही विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में 10 नाम चर्चा के लिए रखे गए थे। लेकिन अधिकांश नामों पर…
धनोरा में सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में, भाजपा का राजधानी में प्रदर्शन,बृजमोहन सहित वरिष्ठ नेता शामिल
पब्लिकयूवाच – रायपुर। कोंडागांव के धनोरा में सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में भाजपा ने शुक्रवार को कोंडागांव में धरना दिया। इस घटना को लेकर अनुसूचित जनजाति मोर्चा और महिला मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान शनिवार को राजधानी में विरोध प्रदर्शन होगा। इसमें पार्टी के बड़े नेता भी शामिल होंगे। धरना के बाद अपराह्न चार बजे भाजपा का प्रतिनिधिमंडल राजभवन जाकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगा। भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम व महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने धनोरा की घटना को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से इस्तीफा की मांग की है। प्रदेश भाजपा कार्यालय से…
पब्लिकयूवाच-बिलासपुर। लापता व्यक्ति की हत्या कर शव को बाड़ी में दफना दिया गया था। लापता पिता को बेटे ने खोज निकाला। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और जल्द ही खुलासा कर सकती है। मिली जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम टेकर में रहने वाला क्षतु वर्मा 7 माह पहले लापता हो गया था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके पुत्र लालू वर्मा ने थाने में दर्ज कराई थी। उसकी तलाश पुलिस कर रही थी। वही परिजन भी उनकी तलाश में थे, जिन्हें पता चला कि क्षतु वर्मा…
कांग्रेस के कद्दावर युवा विधायक देवेन्द्र यादव,आज बाबा सैय्यद इंसान अली शाह लुतरा शरीफ के दरगाह में फूलों की चादर चढ़ाई
पब्लिकयूवाच-भिलाई । भिलाई विधानसभा कांग्रेस के कद्दावर युवा विधायक देवेन्द्र यादव आज बाबा सैय्यद इंसान अली शाह लुतरा शरीफ के दरगाह में फूलों की चादर चढ़ाई गई और बाबा साहब के दरबार मत्था ठेका जंहा कोरोना संक्रमण से निजात दिलाने व राज्य एंव देश में अमन चैन खुशहाली की दुआ मांगी गई है इस मौके पर दरगाह कमेटी के चेयरमैन सैय्यद अकबर बक्शी साहब एंव प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री सैकेटरी शेख़ हमीद,नूर मोहम्मद,अब्दुल करीम बेग अब्दुल वहाब अशरफी इदरीस खान दरगाह कमेटी के प्रवक्ता मोहम्मद नजीर हुसैन,कासीम अंसारी आदि मौजूद रहे ।
केंद्र सरकार की किसान कानूनों के खिलाफ, आज कांग्रेस की वर्चुअल रैली, सीएम सहित बड़े नेता किसानों से जुड़ेंगे
पब्लिकयूवाच- रायपुर। केंद्र सरकार की किसान कानूनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 36 जिला संगठन और 307 ब्लाक संगठन मुख्यालयों में शनिवार को एक साथ आनलाइन किसान सम्मेलन होगा। दोपहर 12 बजे राजीव भवन स्थित कांग्रेस मुख्यालय से एआइसीसी के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण किसान सम्मेलन में आनलाइन जुड़कर किसानों को संबोधित करेंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। वर्चुवल किसान सम्मेलन के लिए सभी जिला व ब्लाक मुख्यालयों में लैपटॉप, मोबाइल, टीवी स्क्रीन के माध्यम से किसान जुड़ेंगे। कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा…
लेमरू हाथी प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध, कांग्रेस ने प्रोजेक्ट को फिलहाल स्थगित रखने की मांग की
पब्लिकयूवाच – अंबिकापुर। सरगुजा जिले के लेमरू हाथी प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों ने विरोध करना प्रारंभ कर दिया है. विरोध को देखते हुए कांग्रेस ने भी अब प्रोजेक्ट को फिलहाल स्थगित रखने की मांग की है. कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कलेक्टर सरगुजा को पत्र प्रेषित कर लेमरू हाथी प्रोजेक्ट से जुड़ी गतिविधियों को फिलहाल स्थगित रखने की मांग की है. और साथी ही जिला अध्यक्ष ने कहा है कि बावजूद इसके लेमरू प्रोजेक्ट लाया जाता है तो वह ग्रामीणों के साथ हैं । गौरतलब है…
ग्रामीण पटवारी के रवैये से परेशान, रिश्वत लेने का लगाया आरोप, कलेक्टर-एसपी से उचित कार्रवार्ई की मांग की
पब्लिकयूवाच-पिथौरा। ग्राम लहरौद के ग्रामीण पटवारी के रवैये से परेशान है. इससे त्रस्त होकर ग्रामीण व सरपंच पटवारी की शिकायत करने कलेक्टोरेट पहुंचे थे. कलेक्टर से मुलाकात नहीं होने के कारण ग्रामीणों ने पटवारी पर कार्रवाई कारने का ज्ञापन आवक जावक में जमा किया है. ग्रामीण पटवारी को हटाने व उस पर उचित कार्रवार्ई की मांग की है । कलेक्टोरेट आए ग्राम लहरौद के सरपंच रुपसिंह ठाकुर, लक्ष्मी देवांगन, भागीरथी, गोर्वधन विश्वकर्मा, घसिया रवि, रामनाथ, गोपाल सिन्हा ने आरोप लगाया कि पटवारी राजेन्द्र डोंगरे के काम से पूरा हल्का त्रस्त है. वह हर काम के लिए रिश्वत मांगता है…
मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना की शुरूआत 10 अक्टूबर से, शहर के हर व्यक्ति को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा
पब्लिकयूवाच – भिलाईनगर। नगर पालिक निगम, भिलाई क्षेत्र में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना की शुरूआत 10 अक्टूबर से किया जाएगा। इस योजना के तहत निगम क्षेत्र के नागरिकों को उनकी बस्ती, मोहल्ला, पारा में ही चिकित्सा की उन्नत सेवा मेडिकल मोबाइल यूनिट के माध्यम से मिलेगी। महापौर एवं भिलाईनगर विधायक श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि निवास के समीप सुविधा प्राप्त होने के कारण स्लम क्षेत्र के नागरिक इसका सहज ही लाभ प्राप्त कर पाएंगे। राज्य प्रवर्तित मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत आम नागरिकों का उनके मोहल्ले में ही जाकर ईलाज किया जाएगा। मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से…
पुनिया ने रेणु जोगी के सुझाव पर कहा- हम अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं का सुझाव मानते, दूसरी पार्टी के लोग क्या कहते हैं, उससे हमें मतलब नहीं
पब्लिकयूवाच – रायपुर। मरवाही चुनाव के लिए कांग्रेस की चुनाव समिति आज नाम तय कर लेगी, लेकिन घोषणा एआईसीसी से होगी. राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के अप्रूवल के बाद ही लिस्ट जारी होगी. यह बात दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने रायपुर एयरपोर्ट में पत्रकारों से चर्चा में कही । छत्तीसगढ़ के दोबारा प्रभारी बनने के बाद पहली बार पहुंचे पीएल पुनिया ने बताया कि जीएसटी का बकाया अभी तक नहीं मिल रहा है. वहीं किसान बिल को लेकर कहा कि इस पर कहा कि हमारा स्टैंड जगजाहिर है किसानों. के साथ जो धोखा…
हिमाचल प्रदेश में ट्रेकिंग के लिए छत्तीसगढ़ से 11 पर्वतारोही टीम को मंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया रवाना
पब्लिकयूवाच-रायपुर। हिमाचल प्रदेश में ट्रेकिंग के लिए छत्तीसगढ़ से पर्वतारोहियों के दल को पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने रवाना किया. राष्ट्रीय स्तर के पर्वतारोही कार्यक्रम में प्रदेश के 11 पर्वतारोही टीम में पन्द्रह साल के किशोर से लेकर कोरोना के जंग जीतने वाले पर्वतारोही भी शामिल हैं. आयोजन क छत्तीसगढ़ टूरिज़्म बोर्ड ने सैद्धांतिक सहयोग दिया है, जिसके जरिए फिट रहकर कोरोना को हराया जा सकता है का संदेश दिया जाएगा ।