Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश का नया अध्याय, इंडस्ट्री डायलॉग में 1.07 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और महानायकों को दिलाई नई पहचान: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, 26-27 नवंबर को रायपुर में जुटेंगे देशभर के किसान और कृषि विशेषज्ञ
- बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए दिनेश कुमार को 4-5 दिनों में मिले आय और जाति प्रमाण पत्र, सेवा सेतु बना मददगार
- कोरिया के जय कुमार साहू को मुख्यमंत्री की पाती, सौर ऊर्जा अपनाने के फैसले को सराहा
- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ का एक दिवसीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह आयोजित
- चिरायु योजना से जन्मजात टेढ़े पैरों से पीडि़त दो माह की बच्ची को मिला संबल
- कोड़ा उपार्जन केंद्र में 44 क्विंटल धान लेकर पहुंचे ग्राम धौलपुर के किसान, पर्याप्त बारदाने और तौल की सुविधाओं पर जताया संतोष
Author: admin
छत्तीसगढ़ सरकार ने अलग कृषि कानून बनाने की घोषणा पर सांसद सुनील सोनी ने पलटवार छत्तीसगढ़ की सरकार किसान विरोधी सरकार है. वे किस मुंह से कृषि बिल का विरोध कर रहे
पब्लिकयूवाच- रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने अलग कृषि कानून बनाने का ऐलान किया है. राज्य सरकार के इस घोषणा पर सांसद सुनील सोनी ने पलटवार किया है. सोनी ने कहा कि यह अपने आप में मजाक है. केंद्र कानून बनाती है तो सभी राज्यों को मानना होता है. लोगों को भ्रम व गुमराह कर सरकार चला रही है. सांसद ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार किसान विरोधी सरकार है. वे किस मुंह से कृषि बिल का विरोध कर रहे हैं. इन्होंने खुद कहा था कि सरकार बनेगी तो वे खुद कहते थे कि किसानों के लिए राज्य के अंदर सीमाओं को…
लखनपुर थाना क्षेत्र में आज एक बड़ी घटना- श्रमिकों से भरी बस नदी में गिरी, 11 श्रमिक गंभीर रूप से घायल, अस्तपाल में भर्ती कराया
पब्लिकयूवाच- अंबिकापुर। लखनपुर थाना क्षेत्र में आज एक बड़ी घटना हो गई है. पंजाब से बलौदाबाजार लौट रही प्रवासी श्रमिकों की एक बस अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे नदी में जा गिरी. इस हादसे में 11 श्रमिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों को नजदीकी अस्तपाल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक, अम्बिकापुर बिलासपुर मुख्य मार्ग पर कुंवरपुर मोड़ के समीप यह घटना हुई. बस में सवार 32 में से 11 श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए. बस नंबर सीजी 06 एच0768 बस चालक दिलीप गोई के द्वारा बताया कि पंजाब…
वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जीएसटी क्षतिपूर्ति को लेकर 10 राज्यों की लेंगी बैठक, छग से मंत्री सिंहदेव भी होंगे शामिल
पब्लिकयूवाच- रायपुर। केंद्र सरकार और 10 राज्यों के बीच जीएसटी क्षतिपूर्ति को लेकर आज शाम 4 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जीएसटी काउंसिल की 43वीं बैठक होगी. इसकी अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी. बैठक में छत्तीसगढ़ के जीएसटी मंत्री टीएस सिंहदेव भी शामिल होंगे । इस बैठक में जीएसटी की क्षतिपूर्ति के लिए लोन लेने के वित्त मंत्री के सुझाव पर मंथन होगा. केंद्रीय वित्त मंत्री ने जीएसटी के बकाया भुगतान के बदले लोन लेने का सुझाव दिया था. दरअसल जीएसटी क्षतिपूर्ति में कमी के कारण राज्यों को वित्तीय दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. बैठक…
नाबालिग को बहला-फुसला कर बिहार ले जाकर दुष्कर्म का आरोपी चार साल बाद पकड़ा गया, दस हजार रुपए का था ईनाम…
पब्लिकयूवाच-रायपुर। शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसला कर बिहार ले जाकर दुष्कर्म करने वाले दस हजार रुपए के ईनामी आरोपी को पुलिस ने चार साल बाद पकड़ने में सफलता हासिल की है. आरोपी पीड़िता को पांच महीने बिहार में अपने साथ रखने के बाद वापस रायपुर छोड़कर फरार हो गया था. मामले में आरोपी को पकड़ने की अनेक बार कोशिश की, लेकिन हर बार वह चकमा देकर फरार हो जाता था । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अगस्त 2016 में मंदिर हसौद निवासी 14 वर्षीय लड़की के बिना बताए कहीं चले जाने पर परिजनों की रिपोर्ट पर गुम…
पब्लिकयूवाच-राजनांदगांव। ढाबा संचालक के बेटे के अपहरण मामले में पुलिस को सफलता मिली है. जानकारी के मुताबिक, अपहरणकर्ता बालक को नागपुर में छोड़कर भाग निकले. जिसे पुलिस ने साकोली से अपनी कस्टडी में ले लिया है. छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम नाबालिक को लेकर वापस लौट रही है. बता दें कि आईपीएल सट्टे के लेनदेन में बालक का अपहरण कर लिया था । बता दें कि घटना शनिवार रात की है. आरोपियों ने सोमनी थाना क्षेत्र के उड़ता पंजाब ढाबा से नाबालिक गुरप्रीत सिंह को उठा लिया था. इसके बाद गुरप्रीत सिंह के मां से 50 लाख की फिरौती की मांग…
पब्लिकयूवाच-रायपुर। अनुसूचित जनजाति के प्रकरण में फंसी डॉ. ऋचा जोगी ने अपना जवाब मुंगेली जिला छानबीन समिति को भेज दिया है. इस जवाब में उन्होंने समिति की ओर से मांगी गई जानकारी के लिए 7 दिनों का समय देने को कहा. इसके लिए पीछे उन्होंने संबंधित विभाग के के बंद होने की बात कही है । 8 अक्टूबर को समिति द्वारा उन्हें 29 सितम्बर 2020 को जारी किये गए कारण बताओ नोटिस और उनके विरुद्ध की गयी शिकायत की प्रति उपलब्ध करवाई गयी जिसके लिए वे समिति सदस्यों की आभारी हैं. उनसे आवेदन की मूल प्रति मांगी गयी थी. उन्होंने…
युद्धवीर सिंह जूदेव ने प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को लिखी चिट्ठी, खुद चुनावी मैदान में बतौर उम्मीदवार उतरने का आग्रह किया
पब्लिकयूवाच – रायपुर। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने युद्धवीर सिंह जूदेव की चिट्ठी को लेकर बयान दिया है. साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में टिकट देने का एक सिस्टम है, प्रदेश में चुनाव समिति है, केंद्र में केंद्रीय चुनाव समिति है. प्रदेश चुनाव समिति की मीटिंग 3 तारीख को हुई है, जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक से लेकर सभी चुनाव समिति के सदस्य थे, उसमें नामों पर विचार हुआ. विचार विमर्श के बाद 4 नाम का पैनल चुनाव समिति को हमने भेजे हैं. चुनाव समिति ने डॉक्टर गंभीर सिंह का नाम फाइनल…
आयुक्त डॉ. एम.गीता ने कांकेर जिले के प्रवास के दौरान, कांकेर जिले में लघुधान्य प्रसंस्करण इकाई स्थापना की समीक्षा की
पब्लिकयूवाच- रायपुर । कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. एम.गीता ने कांकेर जिले के प्रवास के दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र में जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में स्थापित किए जा रहे लघुधान्य इकाई, पोषण बाड़ी विकास योजना, गौठानों में कुक्कुट पालन की स्थापना और गौठानों के स्व-सहायता समूहों के स्वरोजगार की संभावनाओं पर विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने दुर्गकोंदल विकासखण्ड के महिला स्वसहायता समूह के सदस्यों से भी चर्चा की। समूह की सदस्यों ने बताया कि उनके द्वारा कोदो, कुटकी, रागी इत्यादि की जैविक खेती की जा रही है। कृषि उत्पादन आयुक्त ने कोदो चावल का अवलोकन भी किया। …
मंत्री श्री कवासी लखमा ने ग्राम पीपरछेड़ी पहुचकर मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया तथा उनके शोकसंतप्त परिवारजनों से भेंट कर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की
पब्लिकयूवाच- रायपुर। प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा ने आज बालोद तहसील के ग्राम पीपरछेड़ी पहुचकर सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी स्वर्गीय श्री रविन्द्र भेंडिया को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्वर्गीय श्री रविन्द्र भेंडिया की पत्नी व प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया तथा उनके शोकसंतप्त परिवारजनों से भेंट कर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर गणमान्य नागरिक, अधिकारीगण आदि मौजूद थे।
पब्लिकयूवाच-रायपुर । छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा “पढ़ई तुंहर दुआर” अंतर्गत आज रविवार को ‘लॉकडाउन में पढ़ाई कैसे करें‘ विषय पर ऑनलाइन विशेष कक्षा का आयोजन किया गया। विशेष ऑनलाइन कक्षा में हजारों बच्चे, शिक्षक और पालक शामिल हुए। राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के सहायक संचालक और राज्य स्तरीय प्रशिक्षक श्री प्रशांत कुमार पाण्डेय ने बच्चों और शिक्षकों से कहा कि कोरोना संकट में मिले इस कीमती समय को अवसर में बदलें। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से जहाँ पूरी दुनिया एक तरफ जूझ रही है, वहीं बच्चों की पढ़ाई-लिखाई कैसे हो यह चिंतनीय है। लॉकडाउन की अवधि…