Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और महानायकों को दिलाई नई पहचान: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, 26-27 नवंबर को रायपुर में जुटेंगे देशभर के किसान और कृषि विशेषज्ञ
- बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए दिनेश कुमार को 4-5 दिनों में मिले आय और जाति प्रमाण पत्र, सेवा सेतु बना मददगार
- कोरिया के जय कुमार साहू को मुख्यमंत्री की पाती, सौर ऊर्जा अपनाने के फैसले को सराहा
- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ का एक दिवसीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह आयोजित
- चिरायु योजना से जन्मजात टेढ़े पैरों से पीडि़त दो माह की बच्ची को मिला संबल
- कोड़ा उपार्जन केंद्र में 44 क्विंटल धान लेकर पहुंचे ग्राम धौलपुर के किसान, पर्याप्त बारदाने और तौल की सुविधाओं पर जताया संतोष
- ग्राम मेन्ड्रा की महिला किसान ने खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं पर जताया संतोष, घर बैठे टोकन मिलने से समय और श्रम की हुई बचत
Author: admin
छत्तीसगढ़ में कोरोना से स्थिति सामान्य वैसे-वैसे छूट का दायरा भी बढ़ता जा रहा, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक समेत कई आयोजन में कुछ नियमों के तहत छूट दी
पब्लिकयूवाच 24.comरायपुर। छत्तीसगढ़ में जैसे-जैसे कोरोना से स्थिति सामान्य होते जा रही है, वैसे-वैसे छूट का दायरा भी बढ़ता जा रहा है. अब राज्य सरकार ने कंटेनमेंट जोन के बाहर सामाजिक, अकादमी, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनीतिक और अन्य कार्यक्रम आयोजन में कुछ नियमों के तहत छूट दे दी है. इस संबंध में राज्य सरकार ने मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) निर्धारित करते हुए आदेश जारी किया है. जारी आदेश में कहा गया है कि लोगों को मास्क, हैंडसेनेटाइजर और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना आनिवार्य होगा । इसके अलावा सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि…
प्रदेश में पोल्ट्री इंड्रस्ट्रीज को बढ़ावा देने, युवाओं को दिया जाएगा मुर्गी पालन और मछली पालन का प्रशिक्षण
पब्लिकयूवाच 24.com रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रदेश में पोल्ट्री इंड्रस्ट्रीज को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि खेती-किसानी से जुड़े हुए मुर्गी पालन और मछली पालन के व्यवसाय की प्रदेश में काफी संभावनाएं हैं। इन व्यवसायों से युवाओं को जोड़ने के लिए पोल्ट्री और मछली पालन के प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में किसानों को उनकी उपज का बेहतर कीमत दी जा रही है। इसके अलावा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को आर्थिक मदद दी जा रही है।…
राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बलात्कार की घटना पर तुरंत एफआईआर दर्ज किया जाए
पब्लिकयूवाच 24.com रायपुर। देश में दिन-ब-दिन घट रही रेप की घटनाओं को लेकर राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि देश महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर धधक रहा है. पीड़िता किसी राज्य की हो, किसी वर्ग की हो, इन विषयों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. इन विषयों पर बार-बार राजनीति होती है. ये समाज के लिए पीड़ादायक है । सरोज पांडे ने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने महिलाओं के विरुद्ध घटनाओं पर एडवाइजरी जारी की है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि बलात्कार की घटना पर तुरंत एफआईआर दर्ज…
नहानबीरी के वनों की अंधाधुंध कटाई पर ग्रामीणों ने मामले की शिकायत डीएफओ की, जांच कर कार्यवाही के आदेश दिए
पब्लिकयूवाच 24.com गरियाबंद। मैनपुर परिक्षेत्र मुख्यालय से 5 किमी दूरी पर स्थित नहानबीरी के वनों की अंधाधुंध कटाई रोकने ग्रामीण लामबद्ध हो गए हैं. ग्रामीणों ने मामले की शिकायत डीएफओ की है. ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय अमला के साथ मिलीभगत कर वनों की कटाई की जा रही है.शिकायत के बाद भी विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई. इस शिकायत के बाद डीएफओ ने तत्काल जांच कर कार्यवाही के आदेश दिए है । गौरतलब है कि मुख्यालय से महज कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित कव्हापानी, सीलपानी, आमापानी,नहानबीरी के नर्सरी में बड़े व पुराने इमारती लकड़ियों…
ऋचा जोगी के जाति मामले पर फैसला आज, शिकायतकर्ता ने जिला प्रशासन पर कार्यवाही में लेटलतीफी का आरोप लगाया
पब्लिकयूवाच 24.com , मुंगेली। ऋचा जोगी के जाति मामले पर फैसले को लेकर आज का दिन अहम हो सकता है. बता दें कि मुंगेली जिला जाति सत्यापन समिति ने 12 अक्टूबर दोपहर 12 बजे तक ऋचा जोगी को जवाब प्रस्तुत करने व दस्तावेज़ पेश करने मोहलत दी थी. इस दौरान पहले ऋचा ने ईमेल के जरिये फिर देर शाम उनके भाई ऋषभ साधु ऋचा की ओर से समिति के समक्ष पेश हुए । इस दौरान उन्होंने समिति से मूल दस्तावेज़ पेश करने समय बढ़ाने की मांग की. ऋचा जोगी ने जवाब में कहा है कि बिलासपुर के रजिस्ट्रार कार्यालय कोरोना…
कोरोना महामारी के इस दौर में लोक कलाकार 7 महीने से बेरोजगारी से परेशान, रोजगार की मांग को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सौंपा ज्ञापन
पब्लिकयूवाच 24.com ,रायपुर। बेरोजगारी से परेशान लोक कलाकार सीएम हाउस पहुंचे. मुख्यमंत्री से रोजगार देने की मांग कर रहे हैं. कला मंच के भरोसे ये कलाकार जीवन यापन करते हैं. लोक कलाकारों का कहना है कि बीते 7 महीने से कोई कार्यक्रम नहीं हुआ है. इससे हम बेरोजगार हो गए है. महामारी के इस दौर में सबसे ज्यादा मार हम लोक कलाकार झेल रहे हैं. बता दें कि प्रदेश में लगभग 60 हजार लोक कलाकार मौजूद है. रोजगार दिलाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम ज्ञापन है । कबीर गायक नवल दास मानिकपुरी ने बताया कि…
देश की राजनीति इन दिनों अलग ही स्तर पर ,भाजपा के नेताओं ने खुलेआम दी धमकी, भाजपा के एक नेता पर हमला के बदले, कांग्रेस के चार नेताओं पर हमला किया जाएगा
पब्लिकयूवाच 24.com , दिल्ली। देश की राजनीति इन दिनों अलग ही स्तर पर जा रही है। अगर बात पश्चिम बंगाल की राजनीति की हो तो कहने ही क्या। अब बंगाल भाजपा उपाध्यक्ष ने विपक्षी नेताओं को खुलेआम धमकी दी है। दरअसल बंगाल में भाजपा नेताओं पर लगातार हमले हो रहे हैं। इसे लेकर पश्चिम बंगाल में भाजपा के नेताओं ने खुलेआम धमकी दी है कि हम अपने कार्यकर्ताओं की पिटाई और हत्या के मामलों में केरल की तर्ज पर बदला लेंगे। अगर बंगाल में भाजपा के एक नेता पर हमला किया गया तो उसके बदले में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वनमंत्री के मार्गदर्शन में वनवासियों के हित में चलायी जा रही कुशल नीति से 20 क्विंटल महुए की इंग्लैण्ड के स्कार्टलैण्ड यार्ड में दोगुना दाम पर बिक्री
पब्लिकयूवाच 24.dkWe। रायपुर। छत्तीसगढ़ के महुआ की गुणवत्ता के फलस्वरूप इसकी महक अब देश ही नहीं अपितु इंग्लैण्ड अर्थात विदेशों तक पहुंच चुकी है. यह संभव हुआ है राज्य में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वनमंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में वनवासियों के हित में चलायी जा रही कुशल नीति से. इसके फलस्वरूप पहली ही खेप में राज्य के बलरामपुर वनमंडल का 20 क्विंटल महुए की इंग्लैण्ड के स्कार्टलैण्ड यार्ड में दोगुना दाम पर बिक्री हुई. महुए के इस नए बाजार को लेकर न केवल संग्राहक बल्कि पूरा वन विभाग काफी उत्साहित है और वन मंत्री अकबर तथा…
केंद्र के कानून को कैसे लागू करना है, ये बाद की बात है, मजदूरों के लिए कानून बनाएंगे. 2500 रुपये किसानों को आगे भी धान का समर्थन मूल्य मिलेगा – मंत्री रविंद्र चौबे
पब्लिकयूवाच-रायपुर। कृषि राज्य का विषय है, हमें इस पर कानून बनाने से कोई नहीं रोक सकता. यह बात कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कानून के प्रारूप बनाने वाली उच्च स्तरीय कमेटी की बैठक के बाद कही. बैठक खत्म होने के बाद मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि केंद्र के कानून को कैसे लागू करना है, ये बाद की बात है. हम छत्तीसगढ़ में कृषि का कानून बनाएंगे, मजदूरों के लिए कानून बनाएंगे. 2500 रुपये किसानों को आगे भी धान का समर्थन मूल्य मिलेगा, बैठक में विस्तृत चर्चा हुई है । अगले बैठक में ड्राफ्ट बनाकर कैसे लागू किया जा सकता…
विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में इस वर्ष परिक्रमा हेतु रथ खींचने के लिए,36 गांवो से लगभग 400 श्रद्धालु शामिल होंगे
पब्लिकयूवाच-रायपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में इस वर्ष कोरोना के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए सामाजिक दूरी के साथ फूलरथ को जगदलपुर के गोल बाजार में 18 से 23 अक्टूबर 2020 तक प्रचालन का निर्णय लिया गया है। परिक्रमा हेतु रथ खींचने के लिए जगदलपुर तहसील के 32 ग्रामों तथा तोकापाल तहसील के 4 ग्रामों के व्यक्ति रथ प्रचालन के लिए आते है। रथ प्रचालन के लिए 36 गांवो से लगभग 400 श्रद्धालु शामिल होंगे। प्रत्येक गांव से 15 व्यक्ति लाने का लक्ष्य है। रथ प्रचालन के लिए युवा श्रद्धालुओं को चिंहित किए जाने के लिए सम्बंधित ग्रामों के…