Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    धान खरीदी में अनियमितता बर्दाश्त नहीं, वास्तविक व पंजीकृत किसानों से ही हो उपार्जन- संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा

    November 19, 2026

    बस्तर ओलंपिक में बच्चों को गोद में लेकर मैदान पर उतरीं महिलाएं

    November 19, 2026

    IIMUN की चार्ज डी अफेयर्स सुअंबर फातिमा ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट

    November 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • धान खरीदी में अनियमितता बर्दाश्त नहीं, वास्तविक व पंजीकृत किसानों से ही हो उपार्जन- संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा
    • बस्तर ओलंपिक में बच्चों को गोद में लेकर मैदान पर उतरीं महिलाएं
    • IIMUN की चार्ज डी अफेयर्स सुअंबर फातिमा ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट
    • राज्यपाल रमेन डेका से छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने की सौजन्य भेंट
    • दिवंगत आरक्षक के परिवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौंपा 1 करोड़ 8 लाख रुपए के बीमा राशि का चेक
    • वित्त मंत्री एवं जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी का आगडीह हवाई पट्टी पर आत्मीय स्वागत
    • भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष, त्याग और बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
    • दिल्ली के भारत मंडपम में कल सजेगी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक महफिल, सात लोकनृत्यों से देश को दिखेगी प्रदेश की पहचान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 19
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      धान खरीदी में अनियमितता बर्दाश्त नहीं, वास्तविक व पंजीकृत किसानों से ही हो उपार्जन- संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा

      November 19, 2026

      बस्तर ओलंपिक में बच्चों को गोद में लेकर मैदान पर उतरीं महिलाएं

      November 19, 2026

      IIMUN की चार्ज डी अफेयर्स सुअंबर फातिमा ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट

      November 19, 2026

      राज्यपाल रमेन डेका से छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने की सौजन्य भेंट

      November 19, 2026

      दिवंगत आरक्षक के परिवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौंपा 1 करोड़ 8 लाख रुपए के बीमा राशि का चेक

      November 19, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » धान खरीदी में अनियमितता बर्दाश्त नहीं, वास्तविक व पंजीकृत किसानों से ही हो उपार्जन- संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा
    रायपुर

    धान खरीदी में अनियमितता बर्दाश्त नहीं, वास्तविक व पंजीकृत किसानों से ही हो उपार्जन- संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherNovember 19, 2026No Comments
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    सीमावर्ती व दूरस्थ उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण, अवैध परिवहन पर सख्त निगरानी के निर्देश

    publicuwatch24.com-रायपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत पूरे प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन 15 नवम्बर से प्रारंभ हो गई है। धान खरीदी के व्यवस्था का जायजा लेने सरगुजा संभाग के कमिश्नर नरेन्द्र दुग्गा ने कल बुधवार को सुदुरवर्ती धान खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी अथवा अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। धान खरीदी में पूरी पारदर्शिता रखी जाए और प्राथमिकता यह हो कि कर पात्र किसान का धान सहज और व्यवस्थित ढंग से खरीदा जाए। संभागायुक्त दुग्गा ने कहा कि संभाग के सीमावर्ती धान खरीदी केन्द्रों में दूसरे राज्य का धान की बिक्री न हो इस दिशा में राजस्व, खाद्य एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। संभागायुक्त ने अनुविभागीय दण्डाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे धान के अवैध परिवहन को रोकने अंतर्राज्यीय सीमावर्ती जिलों में स्थापित जांच-चैकी (बेरियर) की समय-समय पर जांच करते रहें।
    संभागायुक्त दुग्गा ने बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर तहसील अंतर्गत आदिम जाति सेवा सहकारी समिति वाड्रफनगर एवं बसंतपुर तथा सूरजपुर जिले की बिहारपुर-चांदनी तहसील अंतर्गत धान उपार्जन केंद्र नवगई का निरीक्षण किया। समिति प्रबंधक ने बताया कि धान उपार्जन केन्द्र वाड्रफनगर में 1157 किसान पंजीकृत हैं। गतवर्ष लगभग 52 हजार क्विंटल धान की खरीदी हुई थी। धान उपार्जन केन्द्र वाड्रफनगर आए ग्राम पेण्डारी कके किसान श्रीलाल कुशवाहा और ग्राम कोटराही के किसान जुझनलाल, मोहरसाय पोर्ते अपना धान बेचने उपार्जन केन्द्र पहुंचे। धान खरीदी केन्द्र बसंतपुर में 12 गांव के किसान धान बेचने पहुंचते हैं ग्राम जमई के किसान बाबूलाल एवं ग्राम बसंतपुर के अवधेश से आयुक्त ने आत्मीय बातचीत की। संभागायुक्त ने केंद्रों में बारदाने की उपलब्धता, पेयजल, विद्युत व्यवस्था और ड्रेनेज सिस्टम सहित किसानों की सुविधा के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद किसानों से सीधे संवाद कर उनके द्वारा लाए गए धान की जानकारी ली तथा खरीदी व्यवस्था के संबंध में उनका फीडबैक भी जाना। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार अब कम धान बेचने पर भी पात्र किसानों को प्रति एकड़ 13839 रूपए की आदान सहायता राशि मिलेगी। दुग्गा ने धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए स्थापित बैरियर ग्राम चकोता में रुककर पंजियो का अवलोकन किया इस अवसर पर उपायुक्त (विकाश) आर.के खुंटे, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व वाड्रफनगर तुलसीदास मरकाम सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
    निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने समिति प्रबंधकों एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों को सख्त हिदायत दी कि धान का उपार्जन पूरी पारदर्शिता के साथ केवल वास्तविक एवं पंजीकृत किसानों से ही किया जाए। उन्होंने दो टूक कहा कि कोचियों और बिचैलियों के माध्यम से धान खपाने की किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा। यदि किसी भी केंद्र में इस तरह की अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
    संभागायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि धान खरीदी की प्रत्येक प्रक्रिया पर सतत निगरानी रखी जाए और शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी व्यवस्था का मूल उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही, अनियमितता या बिचैलियों की भूमिका स्वीकार्य नहीं होगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    बस्तर ओलंपिक में बच्चों को गोद में लेकर मैदान पर उतरीं महिलाएं

    November 19, 2026

    IIMUN की चार्ज डी अफेयर्स सुअंबर फातिमा ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट

    November 19, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने की सौजन्य भेंट

    November 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018

    DU ने तीसरी कट ऑफ लिस्ट की जारी, du.ac.in पर करें चेक

    June 30, 2018
    Don't Miss
    रायपुर

    धान खरीदी में अनियमितता बर्दाश्त नहीं, वास्तविक व पंजीकृत किसानों से ही हो उपार्जन- संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा

    By Publicuwatch AutherNovember 19, 2026

    सीमावर्ती व दूरस्थ उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण, अवैध परिवहन पर सख्त निगरानी के निर्देश…

    बस्तर ओलंपिक में बच्चों को गोद में लेकर मैदान पर उतरीं महिलाएं

    November 19, 2026

    IIMUN की चार्ज डी अफेयर्स सुअंबर फातिमा ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट

    November 19, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने की सौजन्य भेंट

    November 19, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    धान खरीदी में अनियमितता बर्दाश्त नहीं, वास्तविक व पंजीकृत किसानों से ही हो उपार्जन- संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा

    November 19, 2026

    बस्तर ओलंपिक में बच्चों को गोद में लेकर मैदान पर उतरीं महिलाएं

    November 19, 2026

    IIMUN की चार्ज डी अफेयर्स सुअंबर फातिमा ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट

    November 19, 2026
    Most Popular

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.