Author: admin

पब्लिकयूवाच-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में केबिनेट की बैठक शुरू होने से पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आईईडी बम डिफ्यूज करने वाली दंतेवाड़ा डीआरजी की महिला कमांडो लक्ष्मी कश्यप और विमला मण्डावी से बातचीत कर उनके साहसिक कार्य की सराहना की । मुख्यमंत्री ने महिला कमांडो सहित पुलिस बल का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जिस हौसले और साहस के साथ पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान नक्सली मोर्चे पर काम कर रहे हैं, उससे जल्द ही बस्तर क्षेत्र में नक्सली समस्या के उन्मूलन में सफलता मिलेगी. उन्होंने कहा कि पुलिस बल को अपने कार्यो से…

Read More

पब्लिकयूवाच-रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी की पत्नी ऋचा जोगी ने जाति मामले में द्वेषपूर्ण कार्यवाही करने का आरोप लगाया है. साथ ही सरकार द्वारा गठित समिति और जारी नोटिस को गैर कानूनी बताया है. ऋचा जोगी ने कहा कि ‘मुझे जाति प्रमाण-पत्र संबंधित कोई भी नोटिस नहीं मिला है, मुझे अंधेरे में रखकर कार्यवाही की जा रही है’. उन्होंने कहा कि इन सबके बावजूद सभी दस्तावेजों की प्रति जिला छानबीन समिति को भेज रही हैं । आरोप ऋचा जोगी ने ये बयान जारी किया- – राज्य सरकार मनमर्जी और द्वेषपूर्ण तरीके से कार्य कर रही…

Read More

पब्लिकयूवाच- बिलासपुर। कपड़ों पर अंकित एमआरपी पर स्कीम के अनुसार छूट राशि घटाने के बाद इसमें टैक्स की राशि जोड़कर उपभोक्ता से वसूलने को जिला उपभोक्ता फोरम ने विधिविरुद्ध माना है. फोरम ने प्रतिवादियों को 45 दिन के भीतर अतिरिक्त वसूली गई जीएसटी की रकम देने के साथ आवेदक को मानसिक क्षति के 8000 और परिवाद व्यय 2000 रुपए देने का आदेश दिया है । मिली जानकारी के अनुसार, परिवादी राजेश मंगल ने लिंक रोड स्थित ट्रैफिक जाम शॉप से बीईंग ह्यूमेन तथा रामा मैग्नेटो माल स्थित पेंटालून शॉप से कपड़ों की खरीदारी की थी. इसमें कपड़ों के खुदरा…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर। मध्य प्रदेश उपचुनाव के लिए एआईसीसी ने छत्तीसगढ के चार मंत्रियों समेत कुल 10 नेताओं को ऑब्जर्वर नियुक्त किया है. कांग्रेस की ओर से जारी सूची के अनुसार, मंत्री रविंद्र चौबे, मंत्री उमेश पटेल, शिवकुमार डहरिया मंत्री अमरजीत भगत चुनाव का कमान संभालेंगे । वहीं वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक धनेंद्र साहू, राजेन्द्र तिवारी, मोतीलाल देवांगन, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, सांसद फूलो देवी नेताम, नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे व एनएसयूआई अध्यक्ष आकाश शर्मा को ऑब्जर्वर बनाया गया है ।

Read More

पब्लिकयूवाच-रायपुर। भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक आज रखी गई है. बैठक दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. जानकारी के मुताबिक. इसमें धान खरीदी की तारीख, बारदानों की व्यवस्था व कोरोना संक्रमण रोकथाम के उपाय पर चर्चा की जाएगी । साथ ही प्रदेश में स्कूल खोलने के निर्णय समेत केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में छत्तीसगढ़ में नए कानूनों के मसौदे और संवैधानिक प्रावधानों पर चर्चा और निर्णय लिया जा सकता है ।

Read More

मरीजों को उनकी टेस्ट रिपोर्ट वायरललोड़ की जानकारी सहित 24 घंटे के भीतर उपलब्ध पब्लिकयूवाच – रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से समता कॉलोनी रायपुर में लाइफ बर्थ डायग्नोस्टिक्स मालीकुलर एण्ड वायरोलॉजी लैब का ई-शुभारंभ किया. लाइफ बर्थ हॉस्टिपल द्वारा संचालित इस लैब में गंभीर बीमारियों से संबंधित विशेषकर कोरोना जांच की सुविधा उपलब्ध है. इस अत्याधुनिक लैब के माध्यम से मरीजों को उनकी टेस्ट रिपोर्ट वायरललोड़ की जानकारी सहित 24 घंटे के भीतर उपलब्ध हो सकेगी । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर कहा कि लाइफ बर्थ हॉस्पिटल के माध्यम से स्वास्थ्य…

Read More

पब्लिकयूवाच – बिलासपुर। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने धान खरीदी के तारीख के सवाल पर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि धान खरीदी की तारीख मंत्री मंडल उप समिति की बैठक में तय होगी. इस बार कोरोना के कारण बारदाने की समस्या है. जुट मिले बंद है, इसके लिए मिलर और किसानों से बात की जा रही है । बोनस को लेकर भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर कई आरोप लगाए हैं. इसका जवाब देते हुए कहा कि सरकार किसानों का पूरा धान खरीदेगी और बोनस भी देगी । बीजेपी के प्रदेश में अपराध बढ़ने के आरोप पर मंत्री भगत बोले…

Read More

पब्लिकयूवाच-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मरवाही उपचुनाव से पहले जोगी परिवार की जाति को लेकर एक बार फिर सियासी बवाल मचा हुआ है. अब की बार जाति के मामले में जोगी परिवार की बहू और अमित जोगी की पत्नी ऋचा जोगी फंस गई हैं. इस मामले को लेकर एक बार फिर कांग्रेस पार्टी सक्रिय नज़र आ रही है । कांग्रेस के आदिवासी विधायक आज इस मामले में शिकायत करने राजभवन पहुंचे. संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक पुरुषोत्तम कंवर, मोहित केरकेट्टा, गुलाब कमरो और यूडी मिंज राज्यपाल से मुलाकत की. कांग्रेस के आदिवासी विधायकों ने ऋचा जोगी की जाति…

Read More

पब्लिकयूवाच – दंतेवाड़ा। ‘लोन वर्राटू’ घर वापस आईये अभियान से प्रभावित होकर होकर एक ईनामी सहित दो महिला माओवादियों ने नेरली सीआरपीएफ कैम्प में दन्तेवाड़ा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया. दोनों महिला नक्सली भैरमगढ़ एरिया कमेटी में सक्रिय थीं । नक्सलियों की खोखली विचारधारा से तंग आकर और छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास योजना से प्रभावित होकर समाज की मदद से विकास में सहयोग करने की इच्छा व्यक्त करते हुए आत्मसमर्पण करने वाली नक्सलियों में सीएनएम कमांडर मुडे मुचाकी पर एक लाख रुपए का इनाम था, तो दूसरी सीएनएम सदस्य सुनीता थी. दोनों ने दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव व सीआरपीएफ अधिकारी…

Read More

पब्लिकयूवाच-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने राजधानी में शर्मसार करने वाली नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ की वारदात पर कोई कार्रवाई नही होने पर स्वतः संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए बच्ची को सखी सेन्टर में भेजने के निर्देश भी दिए। ज्ञात हो प्रकरण में 12 वर्ष की नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया मगर किसी कारण से उसे छोड़ दिया गया।आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत करने के बाद भी पीड़ित के परिजनों को…

Read More