Author: admin

पब्लिकयूवाच 24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य गीत अरपा पइरी के धार के रचयिता डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा की जयंती आज प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में राजधानी रायपुर के कोटा स्थित स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ में मनाई गई। डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा की जयंती पर राज्य के विधिवेत्ता कनक तिवारी द्वारा लिखित पुस्तक ‘‘विद्रोही वेदांती का भारत बोध: विवेकानंद को समझने की कोशिश‘‘ पुस्तक का विमोचन किया गया। तिवारी ने यह पुस्तक अपने मित्र, सामाजिक चेतना के प्रतीक डाॅ. नरेन्द्र देव की स्मृति में लिखा है। इस पुस्तक में स्वामी विवेकानंद के विराट व्यक्तित्व और कृतित्व पर गहन विवेचना की गई है। जयंती कार्यक्रम…

Read More

पब्लिकयूवाच 24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर में त्यौहारों के समय बाजारों पर भीड़ की वजह से होने वाली अव्यवस्था और उठाईगिरी जैसी वारदातों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने इस बार खासी तैयारी की है। जिसके तहत दर्जनभर से अधिक स्थानों पर अस्थाई पार्किंग बनाई गई है। वहीं उठाईगिरी जैसी वारदातों को रोकने के लिए बाजारों में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात करने के साथ ही ड्रोन कैमरे से निगरानी भी की जाएगी। वन-वे होगी सड़क अस्थाई पार्किंग के लिए बाजारों से लगे हुए कई स्थानों को चिन्हांकित किया गया है, जिसमें मालवीय रोड, गोलबाजार, सदर बाजार, एम.जी…

Read More

पब्लिकयूवाच 24.com,रायपुर। राज्य सरकार ने किशोर न्याय बोर्ड और बाल कल्याण समिति का गठन किया है। राजधानी रायपुर, धमतरी सहित कुछ जिलों को छोड़कर प्रदेश के 20 जिलों में किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यों की सूची जारी कर दी गई है। वहीं बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों के नामों का भी ऐलान कर दिया गया है। कई जिलों में सीडब्ल्यूसी के अध्यक्षों के नामों का अभी ऐलान नहीं किया गया है। राजधानी रायपुर में सीडब्ल्यूसी का अध्यक्ष सरवत हुसैन नकवी को बनाया गया है। देखिये सूची

Read More

पब्लिकयूवाच 24.com,रायपुर। अपने बच्चों को हर कोई अच्छी शिक्षा देना चाहता है लेकिन निजी स्कूल की महंगी पढ़ाई के वजह से जो परिवार अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में पढ़ाई कराने से वंचित थे। ऐसे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार के बच्चों को अच्छी अंग्रेजी शिक्षा देने के लिए राज्य की भूपेश सरकार ने प्रदेश भर में 52 स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की शुरुआत इस साल कर दी गई है। लेकिन मुख्यमंत्री की इस स्वर्णिम पहल को राज्य के अधिकारी ही पलीता लगाने में लगे हुए हैं। दरअसल राज्य सरकार ने इंग्लिश मीडियम स्कूल खोल तो लिए हैं लेकिन इन स्कूलों…

Read More

पब्लिकयूवाच 24.com,धमतरी। घरेलू विवाद के दौरान पिटाई के डर से आधी रात को घर से भाग रही पत्नी की पति ने पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी. सुबह राह गुजरते लोगों को पति ने बहलाने की कोशिश की, लेकिन आखिरकार उसने सच बयान कर दिया. ग्रामीणों से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ पति को हिरासत में ले लिया है । बिरेझर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत नवागांव कचना निवासी देवनारायण देवांगन कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग में बीपीएम के पद पर पदस्थ है. लॉकडाउन के…

Read More

पब्लिकयूवाच 24.com,रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विषणुदेव साय ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भाजपा के पूर्वजों को अंग्रेजों का मुख़बिर बताने पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बघेल अपने झूठे और मर्यादाहीन बयानों के चलते अपनी राजनीतिक गंभीरता और साख खोते जा रहे हैं. साय ने तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि पाकिस्तान और चीन की भाषा बोल कांग्रेस के नेताओं को हर राजनीतिक दल ठीक उसी तरह मुख़बिर नज़र आ रहा है, जैसे पीलिया के मरीज़ को सबकुछ पीला-पीला नज़र आता है. उन्होंने कहा कि चीन की भाषा बोलने वाले कांग्रेस के…

Read More

पब्लिकयूवाच 24.com,रायपुर। एम्स में नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगारों से लाखों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है. आरोपियों ने युवकों को वार्ड बॉय और कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी लगाने का झांसा दिया था. जब नौकरी नहीं लगी तब ठगी होने का एहसास हुआ. युवकों की शिकायत के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, ठगी करने वाले तीन आरोपी में से दो शासकीय कर्मचारी है. पूरा मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि तीन आरोपी मेघनाथ चंद्रवंशी, धनेश भारती और मनीष टंडन ने…

Read More

पब्लिकयूवाच 24.com,रायपुर। राज्य सेवा परीक्षा 2019 के प्रारंभिक परीक्षा में त्रुटि को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने प्रश्न क्रमांक 2, 76 और 99 की पुन: जांच कर नया मेरिट लिस्ट जारी करने का आदेश दिया है. यह कार्य 3 महीने के भीतर करने के लिए पीएससी को निर्देशित किया गया है। मामले में याचिकाकर्ता राकेश यादव व अन्य की ओर से अधिवक्ता रोहित शर्मा वा अन्य ने कोर्ट मे मामला पेश किया था. उक्त मामले में उच्च न्यायालय की एकल खण्ड पीठ मे न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी ने सुनवाई उपरांत यचिका पर निर्णय सुरक्षित रखा था, जिस…

Read More

पब्लिकयूवाच 24.com,आरंग। आरंग से महज 3 किमी दूर अमेठी मोड़ में एक युवती की लाश पेड़ से लटकी मिली है. अंदेशा है कि युवती की हत्या करके लाश को पेड़ में लटका दिया है. सुबह ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई. इसके बाद कोतवार ने पुलिस को लाश की सूचना दी. सूचना मिलते ही मौके पर आरंग पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. मृतका की उम्र लगभग 20 से 30 वर्ष बताई जा रही है. आरंग पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, घटना स्थल से मोटर साइकिल और…

Read More

पब्लिकयूवाच 24.com,पेण्ड्रा। मरवाही उप चुनाव के लिए व्यवस्थाओं और अव्यवस्था के बीच आज सुबह 8 बजे से मतदान शुरु हो गया है। मतदान केन्द्रों में सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लग गई थी। कोविड-19 संक्रमण के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने इस दफे खास इंतजाम किये हैं। मतदान केन्द्र में प्रवेश के समय सेनेटाइजर, मास्क और ग्लब्स मतदाताओं को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मतदान शुरु होते ही ईवीएम मशीनों के खराब होने की शिकायतें भी आने लगी है। बचारवार गांव के बूथ नंबर 126 में जांच के दौरान ईवीएम खराब निकली, जिसे तत्काल बदला गया। वहीं उप…

Read More