Author: admin

पब्लिकयूवाच 24.com,रायपुर। मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर मतदान जारी है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मध्यप्रदेश की जनता से मतदान की अपील की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि आज सिर्फ विधायक चुनने के लिए मतदान का दिन नहीं है बल्कि आज का दिन लोकतांत्रिक मर्यादाओं के चीर हरण को रोकने का दिन है। मतदान कीजिये, लोकतंत्र की लाज बचाइए। भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा, “मध्यप्रदेश वासियों! आज प्रदेश में कुछ सीटों पर सिर्फ विधायक चुनने के लिए मतदान का दिन नहीं है। आज का दिन लोकतांत्रिक मर्यादाओं के चीर हरण को रोकने का दिन है।…

Read More

पब्लिकयूवाच 24.com,रायपुर। मरवाही उप चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने आम जनता से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील की है। रमन ने ट्वीट कर कहा, “अंधेरा छटेगा सूरज निकलेगा कमल खिलेगा” मेरे मरवाही के भाईयो-बहनों यह चुनाव षड़यंत्र और सत्य के बीच है, दंभ की दुर्गंध को दूर करने के लिए है, आपके विकास और विश्वास के लिए है। मेरा आपसे निवेदन है, 3 नवंबर को भाजपा प्रत्याशी डॉ गंभीर सिंह को कमल का बटन दबाकर विजयी बनाएं।” “अंधेरा छटेगा…

Read More

पब्लिकयूवाच 24.com,पेन्ड्रा। मरवाही विधानसभा उपचुनाव में सुबह से ही मतदान केंद्रों में मतदाताओं की भीड़ लगी रही। सभी मतदान केन्द्रों में मतदान जारी है। भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए वोट डाला। भाजपा प्रत्याशी डॉ गंभीर सिंह अपनी पत्नी डॉ. मंजू सिंह के साथ ग्राम लटकोनिखुर्द के मतदानं केंद्र क्रमांक 138 पहुचे और वोट डाला। मतदानं के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि मरवाही की जनता होशियार है अपने मतदानं का प्रयोग जरूर करेगी। जोगी परिवार के साथ जो अन्याय हुआ उसका बदला यहां की जनता जरूर लेगी। बाहरी प्रत्याशी की बात पर…

Read More

पब्लिकयूवाच 24.com,रायपुर। पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में केन्द्र की महत्वाकांक्षी योजना ‘जल-जीवन मिशन के तहत 13 हजार करोड़ की वृहद राशि मंजूर की गई है, ताकि प्रधानमंत्री द्वारा घोषित लक्ष्य के अनुरूप हर घर में शुद्ध पेयजल सुलभ करायी जा सके. पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान के लिए यह सर्वस्पर्शी योजना है, लेकिन खेद का विषय है कि इस महत्वपूर्ण योजना एवं दूरगामी प्रभाव डालने वाले इस अभियान को राज्य सरकार ने उलझा दिया है और अपने निहित स्वार्थ के…

Read More

पब्लिकयूवाच 24.com,रायपुर। धान ख़रीदी को लेकर मंत्री मंडल उपसमिति की बैठक में फैसला हुआ है. मंत्री अकबर ने बताया कि प्रदेश में एक दिसंबर से धान खरीदी की जाएगी । सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में आज मंत्री मंडल उपसमिति की बैठक रखी गई थी. बैठक में धान खरीदी को लेकर अधिकारियों से चर्चा की गई. बैठक के बाद वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि प्रदेश में एक दिसंबर से धान की खरीदी की जाएगी. वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है । गत वर्ष के…

Read More

पब्लिकयूवाच 24.com,रायपुर। रायपुर स्थित शंकराचार्य इंस्टिट्यूट ऑफ प्रोफेशनल मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (एसएसआईपीएमटी) के परिसर में सोमवार को वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन परियोजना एवं एरियल रोबोटिक्स शोध केंद्र का उद्घाटन किया गया. इस दौरान चेयरमैन निशांत त्रिपाठी, डॉ. बीके स्थापक, आयुक्त डॉ. अमिताभ शर्मा के साथ स्वच्छ भारत अभियान के डॉ. प्रशांत शर्मा की उपस्थिति रहें । बता दे कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित गौठान और गोधन न्याय योजना को ध्यान में रखते हुए वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन परियोजना को आरंभ किया गया है. इस परियोजना से गाय के गोबर से आर्गेनिक खाद उत्पादन की प्रक्रिया को समझा जा सकेगा, जबकि एरियल रोबोटिक्स…

Read More

पब्लिकयूवाच 24.com,रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 12 वीं कड़ी का प्रसारण 8 नवंबर, रविवार को होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार ‘बालक-बालिकाओं की पढ़ाई, खेलकूद, भविष्य’ विषय पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।

Read More

पब्लिकयूवाच 24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर में विधवा महिला का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने पुलिस में कारोबारी गिरीश पांडेय के खिलाफ अपराध दर्ज कराई है. उन्होंने पुलिस को बताया कि गिरीश ने शादी का झांसा देकर अश्लील वीडिया बना लिया और वायरल करने की धमकी देकर रुपए की मांग करने लगा. पूरा मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है. अपराध दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है । पुलिस के मुताबिक, गुढ़ियारी इलाके में रहने वाली 40 वर्षीय महिला के पति की मृत्यु हो चुकी है. साल 2019 में…

Read More

पब्लिकयूवाच 24.com,सरायपाली। महासमुंद के सरायपाली में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डेढ़ करोड़ का पटाखा जब्त किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी व्यापारी नितेश अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी नितेश अग्रवाल ने अपने ग्राम अर्जुण्डा से देवलभांठा मार्ग स्थित गोदाम में अवैध रूप से भारी मात्रा में पटाखा भंडारण कर रखा था। सूचना पर थाना प्रभारी वीणा यादव की टीम ने दबिश देकर मौके से 445 काटून पटाखा जब्त किया है। जिसकी कीमत डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई के बाद जिले के…

Read More

पब्लिकयूवाच 24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर में एक स्टील कारोबारी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया है। पेटीएम केवायसी अपडेट करने के नाम पर व्यापारी से 6 लाख 72 हजार रूपए की धोखाधड़ी की गई है। मामले में डीडी नगर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। ठगी का शिकार हुआ व्यापारी का नाम तन्मय मोहंती है। जिसका केयूझर उड़ीसा में स्टील का कारोबार है।व्यापारी की बेटी सुंदर नगर इलाके में किराए पर मकान लेकर रह रही है। बताया जा रहा है कि व्यापारी साल में एक दो बार यहां अपनी बेटी के पास रहने आता है। 31…

Read More