Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और महानायकों को दिलाई नई पहचान: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, 26-27 नवंबर को रायपुर में जुटेंगे देशभर के किसान और कृषि विशेषज्ञ
- बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए दिनेश कुमार को 4-5 दिनों में मिले आय और जाति प्रमाण पत्र, सेवा सेतु बना मददगार
- कोरिया के जय कुमार साहू को मुख्यमंत्री की पाती, सौर ऊर्जा अपनाने के फैसले को सराहा
- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ का एक दिवसीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह आयोजित
- चिरायु योजना से जन्मजात टेढ़े पैरों से पीडि़त दो माह की बच्ची को मिला संबल
- कोड़ा उपार्जन केंद्र में 44 क्विंटल धान लेकर पहुंचे ग्राम धौलपुर के किसान, पर्याप्त बारदाने और तौल की सुविधाओं पर जताया संतोष
- ग्राम मेन्ड्रा की महिला किसान ने खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं पर जताया संतोष, घर बैठे टोकन मिलने से समय और श्रम की हुई बचत
Author: admin
विष्णुदेव साय ने कहा – बीजेपी लगातार प्रगति कर रही, कई राज्यों में बीजेपी की सरकार है. कांग्रेस न तो केंद्र में है और न ही राज्यों में अब दखल बच गया
पब्लिकयूवाच 24.com,रायपुर। धान खरीदी की तारीख पर छिड़ी सियासी तकरार पर दिए गए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उस बयान पर बीजेपी मुखर हो गई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि किसानों की वजह से बुरी तरह हार का सामना कर चुकी बीजेपी अपनी खोई हुई ताकत को पाने की कवायद में जुटी है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा है कि ताकत कांग्रेस की खत्म हुई है. यह 100 साल पुरानी पार्टी है. हालत यह है कि देश में आने वाले दिनों में कांग्रेस को खोजना भी मुश्किल हो जाएगा । साय ने कहा कि देश में बीजेपी लगातार…
पब्लिकयूवाच 24.com,रायपुर। कोरोना महामारी के चलते दीपावली पर छत्तीसगढ़ की राजधानी में पटाखों के बैन होने की अफवाह फैल रही है. सरकार ने भी पटाखे बैन को लेकर अब तक अंतिम निर्णय नहीं लिया है. रायपुर कलेक्टर एस भारतीदासन ने इस अफवाह को नाकारते हुए कहा कि सिर्फ चीनी पटाखों के विक्रय पर प्रतिबंध रहेगा. इसके अलावा बिना लाइसेंस के पटाखा बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी । पटाखों पर प्रतिबंध की अफवाह के बारे में ने कलेक्टर एस भारतीदासन से बात की, तो उनका कहना है कि पटाखों पर प्रतिबंध की बात महज अफवाह है. इस…
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष द्वारा आज महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई जिला कार्यालय के सभाकक्ष में की गई
पब्लिकयूवाच 24.com,कोण्डागांव । छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की माननीय अध्यक्ष डाॅ0 श्रीमती किरण मयीनायक द्वारा आज महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई जिला कार्यालय के सभाकक्ष में की गई। सुनवाई के प्रकरणों में कोण्डागांव जिले के पांच एवं नारायणपुर जिले के एक प्रकरण शामिल थे। जिसमें मानसिक प्रताड़ना के (श्रीमती भाग्यश्री शर्मा निवासी कोण्डागांव/अनावेदक राहुल शर्मा केशकाल), (श्रीमती लीला नायक, निवासी ग्राम हिर्री/अनावेदक पोरेन्द्र भण्डारी ग्राम भण्डारसिवनी), (दिपिका राणा ग्राम निराछिंदली/अनावेदक अशोक नाग ग्राम बड़ेडोंगर), (आवेदिका भाविषा राजू निवासी कोण्डागांव/अनावेदक श्रीमती निशा शेख एवं अन्य निवासी कोण्डागांव), मारपीट से संबंधित (आवेदिका नेहा वर्मा निवासी कोण्डागांव/अनावेदक मनीष श्रीवास्तव एवं…
झंडा दिवस के अवसर पर सर्वाधिक धनराशि एकत्रित करने वाले कलेक्टर एवं जिला सैनिक कल्याण अधिकारियों को गवर्नर ट्राफी से किया गया सम्मानित-राज्यपाल
पब्लिकयूवाच 24.com,रायपुर । अब छत्तीसगढ़ के भूतपूर्व सैनिकों को राज्य सैनिक बोर्ड छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं तथा आर्थिक सहायता के लिए आनलाईन आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। साथ ही भूतपूर्व सैनिकों के रिकार्ड का भी डिजिटलाईजेशन किये जाएंगे। इससे भूतपूर्व सैनिकों को ऑफलाइन आवेदन करने में होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी। इसके लिए एक साफ्टवेयर भी बनाया जाएगा। यह निर्णय राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके की अध्यक्षता में आयोजित राज्य सैनिक बोर्ड की अमलगेटेड स्पेशल फंड के राज्य प्रबंधन समिति की ऑनलाइन बैठक में लिया गया। राजभवन में हुई इस बैठक में राज्यपाल ने सशस्त्र सेना…
पब्लिकयूवाच 24.com,पटना। मुख्यमंत्री का भूपेश बघेल ने मधुबनी जिले के लौकही और दरभंगा जिले के जाले में सभाओं को संबोधित किया. दोनों ही जगहों पर उन्हें सुनने के लिए भारी भीड़ जमा हुई थी. भूपेश ने बेहद जोशीले अंदाज़ में एनडीए के नेताओं द्वारा लगाए गए आरोपों को आधार बनाकर बीजेपी पर हमले किए. अपने भाषण में उन्होंने मोदी को निशाने पर रखा. भूपेश बघेल एक दिन पहले सीमांचल के कदवा विधानसभा में सभा को संबोधित किया था । मिथिला में हो रही सभाओं को कवर किया. लौकही और जाले में भूपेश बघेल जोश से लबरेज थे. उनके तेवर बेहद…
मोदी सरकार की कृषि कानून के खिलाफ किसानों ने पंजाब से लेकर छत्तीसगढ़ तक किसानों का प्रदर्शन जारी, नेशनल हाइवे में चक्का जाम
पब्लिकयूवाच 24.com,रायपुर। मोदी सरकार की ओर से लाए गए कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आक्रोश खत्म ही नहीं हो रहा है। बीते माह भर से किसान अलग-अलग तरीके से अपना विरोध जारी रखे हुए हैं। पंजाब से लेकर छत्तीसगढ़ तक किसानों का प्रदर्शन जारी है। छत्तीसगढ़ में आज किसानों ने इस कड़ी में राष्ट्रीय राजमार्ग में चक्काजाम किया। कृषि कानून के विरोध में और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल खरीदी की गारंटी का कानून बनाने की मांग को लेकर 350 संगठनों के राष्ट्रीय किसान समन्वय संघर्ष समिति द्वारा राष्ट्रव्यापी चक्काजाम किया गया है। इस चक्काजाम में छत्तीसगढ़…
पब्लिकयूवाच 24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने डी एल एड (डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजुकेशन) के छात्रों को परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने का आदेश जारी किया है. जिससे आक्रोशित प्रदेश भर के परीक्षार्थियों ने माशिमं पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कार्यालय का घेराव किया है । छात्रों का कहना है कि सबके लिए अलग-अलग पद्धति से परीक्षा क्यों ली जा रही है ? जिस तरह प्रथम वर्ष को जनरल प्रमोशन दिया गया, इसी हमें भी जनरल प्रमोशन दिया जाए या फिर असाइनमेंट के माध्यम से परीक्षा ली जाए. डी एल एड के छात्रों ने माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव…
पब्लिकयूवाच 24.com,कोरबा। जिले के दीपका पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान जायलो कार को रोकने को कोशिश की. लेकिन वो रुका नहीं, जब उसका पीछा किया गया, तो ड्राइवर कार छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने कार के अंदर से 6 बोरी गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 25 से 30 लाख रुपए आंकी गई है । जानकारी के मुताबिक बीती रात ड्यूटी में तैनात विष्णु पाटले, निर्मल सिंह, सुनील राजपूत और CAF जवानों ने दीपका चौक से गुजर रहे जायलो वाहन क्रमांक CG 12 AJ 3881 को संदेह के आधार पर जांच के लिए रोकना चाहा, तो…
पब्लिकयूवाच 24.com,दुर्ग। बीजेपी सांसद विजय बघेल की अचानक तबीयत खराब हो गई है. उन्हें रायपुर एम्स के आईसीयू वार्ड में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. विजय बघेल के ब्लड सर्कुलेशन की नली में सूजन आ गया था, जिस वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई. फिलहाल अभी उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। विजय बघेल के निज सचिव मनोज वर्मा ने बताया कि सांसद बघेल के ब्लड सर्कुलेशन की नली में सूजन आ गया था, जिससे उनका स्वास्थ्य बिगड़ा गया. बीते 2-3 दिनों से उनको स्वास्थ्य की समस्या हो रही थी, जिसे लेकर वो घर पर ही…
प्रदेश सरकार इस बार किसानों का धान 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से ख़रीदेगी या नहीं, कहीं इस बार भी न्याय योजना के नाम पर किसानों को किश्तों में अंतर राशि देने की नीयत तो नहीं- भाजपा
पब्लिकयूवाच 24.com,रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने प्रदेश सरकार से धान ख़रीदी के मूल्य के भुगतान को लेकर अपना रुख साफ़ करने को कहा है। मूणत ने कहा कि धान ख़रीदी के मसले पर चर्चा करने के लिए गठित प्रदेश सरकार की उपसमिति की बैठक अध्यक्षता कर रहे मंत्री मो. अक़बर का यह कहना कि प्रदेश सरकार केंद्र सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर धान ख़रीदेगी, प्रदेश के किसानों को सशंकित कर रहा है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री मूणत ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 25 सौ रुपए प्रति…