Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और महानायकों को दिलाई नई पहचान: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, 26-27 नवंबर को रायपुर में जुटेंगे देशभर के किसान और कृषि विशेषज्ञ
- बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए दिनेश कुमार को 4-5 दिनों में मिले आय और जाति प्रमाण पत्र, सेवा सेतु बना मददगार
- कोरिया के जय कुमार साहू को मुख्यमंत्री की पाती, सौर ऊर्जा अपनाने के फैसले को सराहा
- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ का एक दिवसीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह आयोजित
- चिरायु योजना से जन्मजात टेढ़े पैरों से पीडि़त दो माह की बच्ची को मिला संबल
- कोड़ा उपार्जन केंद्र में 44 क्विंटल धान लेकर पहुंचे ग्राम धौलपुर के किसान, पर्याप्त बारदाने और तौल की सुविधाओं पर जताया संतोष
- ग्राम मेन्ड्रा की महिला किसान ने खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं पर जताया संतोष, घर बैठे टोकन मिलने से समय और श्रम की हुई बचत
Author: admin
टाटीबंध चौक को हादसों का चौक, यहाँ एक कार और बाइक में जबरदस्त टक्कर, बाइक सवार दो युवकों को गंभीर चोटें आई
publicuwatch24.com, रायपुर। राजधानी रायपुर में टाटीबंध चौक को हादसों का चौक कहा जाता है. लेकिन रायपुर में कुछ और भी रास्ते हैं जो डेंजर में जोन में बदलता हुआ दिखाई दे रहा है. इन रास्तों में से एक है तेलीबांधा-पचपेड़ी नाका मार्ग. इस मार्ग में अशोक मिलियम के पास ओवर ब्रिज एक्सिडेंट स्पॉट बनता हुआ दिखाई दे रहा है. इस जगह से अक्सर सड़क दुर्घटनाएं की खबरें आती रहती है । …
मानव तस्करी की गंभीर घटना को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने संज्ञान में लिया
publicuwatch24.com, राजनांदगांव। डोंगरगढ़ विकासखंड में मानव तस्करी की गंभीर घटना को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने संज्ञान में लिया है. उन्होंने सोमवार को राजनांदगांव पहुंचकर महापौर हेमा देशमुख, पुलिस अधीक्षक डी श्रवण एवं अन्य अधिकारियों से चर्चा की । राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. नायक ने कहा कि थाना डोंगरगढ़ में अपराध पंजीबद्ध किया गया है, जिसमें कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है. उल्लेखनीय है कि पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज विवेकानंद सिन्हा ने प्रकरण में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी व अन्य पहलुओं पर सूक्ष्म विवेचना के लिए एएसपी जिला दुर्ग (ग्रामीण) प्रज्ञा मेश्राम…
बीते वर्ष की तरह इस वर्ष भी मुख्यमंत्री महादेव घाट पहुँचे, सूर्योदय से पहले खारुन नदी में डुबकी लगाई और पुन्नी स्नान का पुण्य लाभ लिया
publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य की लोक संस्कृति और परंपरा को जीवंत बनाए रखने के लिए सतत् प्रयासरत् हैं. लिहाजा वे आज भी अपनी पुरातन संस्कृति के साथ जुड़े हुए हैं. इसी संस्कृति-परंपरा में एक है कार्तिक पूर्णिमा स्नान. इसे छत्तीसगढ़ में पुन्नी स्नान कहते हैं । लिहाजा इस बीते वर्ष की तरह इस वर्ष भी मुख्यमंत्री महादेव घाट पहुँचे. यहाँ उन्होंने सूर्योदय से पहले खारुन नदी में डुबकी लगाई और पुन्नी स्नान का पुण्य लाभ लिया. खास बात ये रही कि मुख्यमंत्री ने गुलाटी मारकर डुबकी लगाई. स्नान के बाद भी उन्होंने नदी में दीपदान भी किया.…
नगरीय प्रशासन एवं विकास, श्रम मंत्री ने मुनरेठी और बड़गांव में किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
पब्लिकयूवाच 24.com,रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास और श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के किसानों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। छत्तीसगढ़ की सरकार पूरी तरह से उनके साथ है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश के किसानों को समृद्ध बनाने देश में सबसे अधिक समर्थन मूल्य में धान खरीदने की शुरूआत की गई । कोरोना के समय देश भर में जहाँ आर्थिक मंदी का दौर था ऐसे में सरकार ने राजीव गांधी योजना के माध्यम से किसानों के खाते में पैसे डाले। सरकार ने किसानों का कर्ज माफ भी किया…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के प्रतिनिधि मंडल से सौजन्य मुलाकात की
पब्लिकयूवाच 24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के प्रतिनिधि मंडल ने अकादमी के अध्यक्ष के. पी. खाण्डे के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने 18 दिसंबर को अकादमी द्वारा आयोजित हो रहे गुरु घासीदास जयंती के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होने का आमंत्रण मुख्यमंत्री को दिया। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रतिनिधिमंडल को धन्यवाद दिया। प्रतिनिधिमंडल ने अकादमी द्वारा किए जा रहे विभिन्न आयोजनों के संबंध में एक ज्ञापन भी मुख्यमंत्री को सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, अकादमी के…
चिंगाबारम गांव के बीच मुख्य सड़क पर सागौन के पांच पेड़ों की बलि, तस्करों को वन विभाग का नहीं डर
पब्लिकयूवाच 24.com,दंतेवाड़ा। बस्तर में वन तस्कर लंबे समय से इमारती लकड़ी सागौन की तस्करी कर रहे हैं. जिसके चलते इस ईमारती लकड़ी विलुप्ति की कगार पर है. वन विभाग की सुस्ती का फायदा तस्कर उठा रहे हैं. कटेकल्याण विकासखण्ड के ऐड़पाल और चिंगाबारम गांव के बीच मुख्य सड़क पर ही सागौन के पांच पेड़ों की बलि देकर तस्करों के आरा चलाते दिखाई दिए । हैरानी की बात है कि तस्कर बीच सड़क पर इस कदर लकड़ी पर आरा चला रहे हैं जैसे उन पर वन विभाग की कोई कार्रवाई नहीं होने वाली है. ऐड़पाल के पास जितनी लकड़ी तस्कर…
महादेवघाट में हर साल पुन्नी मेला का आयोजन होता है, कोरोना महामारी को देखते हुए कलेक्टर इस साल रोक लगा दी
पब्लिकयूवाच 24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर के महादेवघाट में हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर पुन्नी मेला का आयोजन होता है, लेकिन इस साल मेला नहीं लगेगा. कोरोना महामारी को देखते हुए कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन ने रोक लगा दी है. जिससे मंदिर में लोग अनावश्यक भीड़ नहीं लगा सकेंगे. इस संबंध में कलेक्टर ने गाइडलाइन भी जारी की है. गाइडलाइन के नियमों का पालन करवाने की जिम्मेदारी नगर निगम और मंदिर प्रबंधन समिति, सामाजिक भवनों के ट्रस्टियों की होगी. बता दें कि 30 नवंबर को महादेवघाट मेला लगने वाला था । गौरतलब है कि प्राचीन हटकेश्वर महादेव मंदिर में करीब 600…
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स के चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही, पैनल के अंदर विद्रोह बढ़ता जा रहा, पदाधिकारी बनने की लालसा में एक और पैनल के उभरने के संकेत
पब्लिकयूवाच 24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स के चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, पैनलों की गतिविधियां बढ़ने लगी है. ऐसे में पदाधिकारी बनने की लालसा में एक और पैनल के उभरने के संकेत मिल रहे हैं । बता दें कि एकता पैनल के महामंत्री और कोषाध्यक्ष के प्रत्याशियों के नाम घोषित होने बाकी है, ऐसे में पैनल के अंदर विद्रोह बढ़ता जा रहा है. और इसकी वजह पुराने लोगों की बजाए नए लोगों को पैनल द्वारा तरजीह देना है. इसका खुलासा करते हुए राजेन्द्र जग्गी बताते हैं कि चेंबर में चुनाव की तारीख आगे बढ़ी है. वहीं साथ…
राजधानी में कारोबारी का अपहरण का मामला आया सामने, अपहरणकर्ता ने कारोबारी से की मारपीट कर परिजनों से मांगी फिरौती
पब्लिकयूवाच 24.com, रायपुर। राजधानी रायपुर में कारोबारी का अपहरण का मामला सामने आया है. ब्रह्मपुरी निवासी विवेक गुप्ता ने मामले की शिकायत पुलिस में की है. कारोबारी ने बताया कि अपरहण कर मारपीट की गई. इसके बाद परिजनों से 50 हजार रुपए की फिरौती मांगी गई. अपहरणकर्ता ने सोने की चैन, अंगूठी लूट लिए और जान से मारने की धमकी दी । गोलबाजार पुलिस ने बताया कि 27 नवंबर की देर रात शिकायतकर्ता विवेक गुप्ता और 5 युवकों के बीच मामूली विवाद हुआ था, जिसके बाद इनके बीच हाथापाई हुई और आरोपियों द्वारा बलपूर्वक विवेक गुप्ता को अपनी कार…
पब्लिकयूवाच 24.com,रायपुर। नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में शहीद जवान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ट्वीट कर कहा कि सुकमा जिले में नक्सलियों द्वारा आईईडी ब्लास्ट में हमारे एक वीर जवान के शहीद होने एवं 9 वीर जवानों के घायल होने का दुःखद समाचार मिला. इस दुःखद घड़ी में हम सब वीर जवानों के परिवार के साथ खड़े हैं. ईश्वर शक्ति दें. घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं । बता दें कि सुकमा के तालमेटला में नक्सलियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है. जवानों को निशाना बनाकर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट…