Author: admin

publicuwatch24.com, रायपुर। कुछ महीनों में ही चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव होने है. लेकिन इसी बीच छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव संचालक टीम के प्रमुख सदस्य संतोष गोलछा का निधन हो गया । संतोष गोलछा विगत 4 चुनाव से अत्यंत सक्रिय रहे हैं व सफलतापूर्वक चुनाव को संचालन किया था। चेंबर ऑफ कॉमर्स से जुड़े पदाधिकारियों के मुताबिक वे पिछले कुछ दिनों से कोविड से पीड़ित थे और एक निजी अस्पताल में भर्ती थे । चेंबर ऑफ कॉमर्स के मुताबिक चुनाव के प्रमुख चुनाव संचालक शिवराज भंसाली की चुनाव समिति के दो प्रमुख सदस्यों का चले जाना सबके…

Read More

publicuwatch24.com, रायपुर । प्रदेश में नक्सलियों का खौफ कितना है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 8 आरोपियों ने फर्जी नक्सली बनकर करीब 7 लाख की लूट कर ली. लेकिन उनका यह ढ़ोंग ज्यादा देर तक चल नहीं पाया और पखांजूर पुलिस ने उन्हें अब दबोच लिया है । पखांजूर क्षेत्र के कापसी इलाके के मछली व्यापारी के घर से घुस कर मारपीट कर बंदूक के नोक पर 5 लाख रुपए एवं लगभग 2 लाख रुपए के जेवरात की लूट के गिरोह के 5 आरोपियों को पखांजूर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के…

Read More

publicuwatch24.com,बिलासपुर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण और प्रदेश के विभिन्न जेलों में कोरोना संक्रमितों की संख्या को देखते हुए हाई कोर्ट ने जेलों में बंद कैदियों की पैरोल अवधि और बढ़ा दी है । हाई कोर्ट के आदेश के मुताबिक आज दिनांक 1 दिसंबर 2020 से अगले दो हफ्ते तक के लिए सभी कैदियों की पैरोल बढ़ाई गई है. हाई कोर्ट ने ये भी स्पष्ट कर दिया है कि इसके बाद किसी भी प्रकार की पैरोल अवधि नहीं बढ़ाई जाएगी। जाने क्या होता है पैरोल ? पैरोल का सीधा साधा अर्थ है की , जब कोई भी व्यक्ति अपराध करता…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. उन्होंने खुद ट्वीट कर कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी दी है. उन्होंने उन सभी लोग से कोरोना जाँच कराने की अपील की है, जो बीते कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए हैं । सत्यनाराय शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा है- कुछ लक्षण दिखने पर मैंने कोरोना टेस्ट करवाया और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, मेरा अनुरोध है कि पिछले दिनों मेरे संपर्क में जो भी व्यक्ति आये हैं वह स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं। मैं जल्द ही स्वस्थ होकर आप सभी की सेवा…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। निगम-मंडल-आयोग के लिए दूसरी सूची जारी होने की संभावना और बढ़ गई है. क्योंकि आज मुख्यमंत्री निवास में दूसरी सूची जारी करने को लेकर एक जरूरी बैठक मुख्यमंत्री निवास में चल रही है. बैठक में पीएल पुनिया और सत्यनारायण शर्मा को छोड़कर प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति के शेष सभी सदस्य मौजूद हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक 28 नवंबर को पुनिया की मौजूदगी में हुई बैठक में दूसरी सूची पर मंथन हो चुका है. पुनिया ने लिस्ट में अपनी सहमति दे दी है. लिहाजा आज जो बैठक चल रही उसमें सूची को फाइनल कर जारी कर दी जाएगी…

Read More

publicuwatch24.com,गरियाबंद। गरियाबंद के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मुताबिक सोमवार को गांव के चतुर्वेदी परिवार में लड़के की शादी थी. सुबह तकरीबन 10 ज्यादातर रिश्तेदार बारात के लिए निकल चुके थे. इसी दौरान घर पर मौजूद रिस्तेदारो में आपसी रंजिश के कारण गोली चला दी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि है कि करीब 2 वर्ष पुराना कोई विवाद था, जिसके कारण इस गोलीकांड को अंजाम दिया गया. पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक की पहचान कर ली गई है, लेकिन वह गोली चलाने के बाद से फरार है। अच्छी बात ये है कि घायल युवक…

Read More

publicuwatch24.com, दिल्ली। केंद्रीय कृषि कानून के खिलाफ हल्ला बोल रहे किसानों की संख्या दिल्ली की सीमाओं पर लगातार बढ़ती जा रही है. किसान आंदोलन को समर्थन देने गाँव-गाँव से लोग पहुँच रहे हैं. किसानों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर सुरक्षा भी काफी बढ़ा दी गई है. दिल्ली पुलिस ने कई रास्तों को बंद कर दिया है । दरअसल किसानों ने रविवार को घोषणा की थी कि वे आने वाले दिनों में दिल्ली में प्रवेश के पांच रास्तों को जाम करेंगे. वहीं किसानों ने इन कानूनों पर चर्चा करने के लिये केंद्र सरकार की ओर से रखी गई शर्त को मानने…

Read More

publicuwatch24.com, धमतरी। छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी की शुरुआत हो गई है. लेकिन धमतरी जिले के दुगली सहित करीब 12 गाँवों के लोग खरीदी केंद्र की मांग लेकर धरने पर बैठ गए हैं. प्रदर्शन में सैकड़ों किसान गाँवों से लेकर स्टेट हाइवे पर आ गए हैं. सड़क पर किसानों के बैठने के साथ राज्य मार्ग है वहाँ जाम लग गया है । किसानों का आंदोलन सोमवार से हुआ था, जो कि आज सुबह भी जारी है. मौके पर मौजूद अफसरों की समझाइश को अनसुना कर धमतरी कलेक्टर को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए हैं. जनपद…

Read More

publicuwatch24.com, रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार एक दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर किसानों का धान खरीदने की शुरूआत कर रही है। राज्य में इस साल धान बेचने के लिए 21 लाख 29 हजार 764 किसानों ने पंजीयन कराया है, जिनके द्वारा बोये गए धान का रकबा 27 लाख 59 हजार 385 हेक्टेयर है। छत्तीसगढ़ सरकार कोरोना संकट के बावजूद भी धान खरीदी में किसी भी तरह की कमी न होने देने के लिए संकल्पित है। किसान और खेती राज्य की असल पूंजी है। खेती-किसानी और किसानों को सहेजने का जतन कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य के विकास की असल पूंजी को…

Read More

publicuwatch24.com, दिल्ली। केंद्रीय कृषि कानून को लेकर जारी किसानों के आंदोलन का कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने समर्थन करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए बिना नाम लिए पीएम मोदी पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा है- राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘’अन्नदाता सड़कों-मैदानों में धरना दे रहे हैं, और ‘झूठ’ टीवी पर भाषण! किसान की मेहनत का हम सब पर क़र्ज़ है. ये क़र्ज़ उन्हें न्याय और हक़ देकर ही उतरेगा, न कि उन्हें दुत्कार कर, लाठियां मारकर और आंसू गैस चलाकर. जागिए। गौरतलब है…

Read More