Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और महानायकों को दिलाई नई पहचान: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, 26-27 नवंबर को रायपुर में जुटेंगे देशभर के किसान और कृषि विशेषज्ञ
- बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए दिनेश कुमार को 4-5 दिनों में मिले आय और जाति प्रमाण पत्र, सेवा सेतु बना मददगार
- कोरिया के जय कुमार साहू को मुख्यमंत्री की पाती, सौर ऊर्जा अपनाने के फैसले को सराहा
- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ का एक दिवसीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह आयोजित
- चिरायु योजना से जन्मजात टेढ़े पैरों से पीडि़त दो माह की बच्ची को मिला संबल
- कोड़ा उपार्जन केंद्र में 44 क्विंटल धान लेकर पहुंचे ग्राम धौलपुर के किसान, पर्याप्त बारदाने और तौल की सुविधाओं पर जताया संतोष
- ग्राम मेन्ड्रा की महिला किसान ने खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं पर जताया संतोष, घर बैठे टोकन मिलने से समय और श्रम की हुई बचत
Author: admin
राजधानी के कैलाश नगर से अज्ञात चोरों ने 19 टन लोहे से लदे ट्रक को लेकर फरार, पुलिस ने किया बरामद, आरोपियों का कोई सुराग नहीं
publicuwatch24.com,रायपुर। राजधानी के कैलाश नगर से बुधवार की शाम 19 टन लोहे से लदा ट्रक चोरी हो गया था. जिसे गुरुवार दोपहर पुलिस ने विधानसभा रोड़ से बरामद किया है. लेकिन आरोपियों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है । थाना प्रभारी संजय पुंढीर के मुताबिक कैलाश नगर इलाके से बुधवार शाम अज्ञात चोरों ने 19 टन लोहे से लदे ट्रक को लेकर फरार हो गए थे. इस संबंध में ट्रक मालिक रंजन सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. ट्रक आज विधानसभा रोड में सड़क किनारे बरामद हुआ है. ट्रक में लोहा लदा हुआ, लेकिन चोर…
publicuwatch24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर में यातायात नियमों का पालन नहीं करना अब लोगों को भारी पड़ सकता है. यातायात पुलिस एक बार फिर अभियान की शुरुआत कर रही है. पहले समझाइश देगी, फिर कार्रवाई की जाएगी। रायपुर में 5 दिसंबर तक विभिन्न चौक चौराहों पर पुलिस यह अभियान चलाएगी. बिना सीट बेल्ट कार चलाने वाले, बाइकर पर तीन सवारी, रॉन्ग साइड, ओवरस्पीड, नाबालिगों के वाहन चलाने, हेलमेड न लगाने और अन्य प्रकार से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को पुलिस समझाइश देगी. इसके बाद 6 दिसंबर से पुलिस चालानी कार्रवाई करेगी। ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि एसएसपी…
जशपुर और बिलासपुर का 4 और 5 दिसम्बर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे दौरा, जानिए पूरा कार्यक्रम…
publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 4 और 5 दिसम्बर को जशपुर और बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करने के अलावा बिलासपुर में होने वाले राउत नाचा महोत्सम में शामिल होंगे । मुख्यमंत्री के निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार, नई दिल्ली से 3 दिसम्बर को शाम 7 बजे विमान द्वारा रवाना होकर रात 9 बजे रायगढ़ पहुंचेंगे और वहां रात्रि विश्राम करेंगे. अगले दिन 4 दिसम्बर को रायगढ़ से पूर्वान्ह 11 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11.45 बजे जशपुर पहुंचेंगे और वहां अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण करेंगे. बघेल इसके बाद…
अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे और महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया की अध्यक्षता में, दिव्यांगजनों को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए
publicuwatch24.com, रायपुर। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस कृषि मंत्री रविंद्र चौबे और महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर दिव्यांगजनों को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए गए. इसके साथ दिव्यांग जनों के लिए बेहतर कार्य करने वालों का भी सम्मान किया गाय । इस अवसर पर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि दिव्यांगजनों को अवसर देने की बात है किसी तरह की सहानुभूति की उन्हें जरूरत नहीं होती है. उनके सामने बहुत चुनौतियां होती हैं, लेकिन जिस तरीके से सरकार के द्वारा उनको अवसर मुहैया कराया जाता है, यही आवश्यक है…
देशबंधु समाचार पत्र के मालिक और वरिष्ठ पत्रकार ललित सुरजन का आज राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिए निर्देश
publicuwatch24.com,रायपुर। देशबंधु समाचार पत्र समूह के मालिक और वरिष्ठ पत्रकार ललित सुरजन का आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसके लिए प्रशासन को निर्देशित किया है । पत्रकार सुरजन की अंतिम यात्रा दोपहर बाद अग्रसेन चौक के पास देशबंधु प्रेस से मरवाड़ी श्मशान घाट के लिए निकलेगी. 3 बजे अंतिम यात्रा श्मशान घाट पहुँचेगी. जहाँ पूरे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी । बता दें कि ललित सुरजन कैंसर की बीमारी से ग्रसित थे. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनका इलाज दिल्ली में चल रहा था.…
केन्द्रीय खाद्य मंत्री पीयूष गोयल को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखा पत्र, खरीफ वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर उपार्जित किए जा रहे धान का समय पर कस्टम मिलिंग कराने
publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में खरीफ वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर उपार्जित किए जा रहे धान का समय पर कस्टम मिलिंग कराने के संबंध में केन्द्रीय खाद्य मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में राज्य की कस्टम मिलिंग की क्षमता का उल्लेख करते हुए केन्द्रीय पूल के अंतर्गत भारतीय खाद्य निगम में 26 लाख मेट्रिक टन उसना चावल एवं 14 लाख मेट्रिक टन अरवा चावल उपार्जन की अनुमति देने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री बघेल ने केन्द्रीय खाद्य मंत्री पीयूष गोयल को लिखे पत्र में कहा है कि भारतीय खाद्य निगम के द्वारा पूर्व…
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की एक ओर संवेदनशील पहल : सुदुर अंचल के छात्रों को निजी मेडिकल काॅलेजों में सरकार कराएगी प्रवेश
publicuwatch24.com,रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक ओर संवेदनशील पहल करते हुए प्रदेश के सुदुर अंचल जहां नेटवर्क और अन्य तकनीकी कारणों से नीट क्वालिफाई होनहार छात्र-छात्राएं जो काउंसलिंग के लिए निर्धारित समय पर अपना पंजीयन नही करा सके थे उन्हें अब प्रदेश के निजी काॅलेजों में पेमेंट सीट पर प्रवेश दिलाने के निर्देश दिए है। इन होनहार बच्चों का भविष्य अब सरकार संवारेगी। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद यह पहली बार है कि एमबीबीएस के लिए निजी काॅलेजों के पेमेंट सीट में बच्चों को राज्य सरकार के खर्च पर दाखिला दिलाया जाएगा। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि…
ग्रामीण पशुपालकों की जागरूकता, जिला प्रशासन के मार्गदर्शन से कांकेर जिले के चार गौठान आत्मनिर्भर बने
publicuwatch24.com,कांकेर । ग्रामीण पशुपालकों की जागरूकता, गौठान समिति एवं महिला स्व-सहायता समूह की सक्रियता और जिला प्रशासन के मार्गदर्शन से कांकेर जिले के चार गौठान आत्मनिर्भर बन चुके हैं। संभवतः ये छत्तीसगढ़ के पहले गौठान है जो आत्मनिर्भर बने हैं। इन गौठानों में जितने रूपये की गोबर खरीदी की गई है, उससे ज्यादा की कमाई वर्मी कम्पोस्ट बेचकर की जा चुकी है। आत्मनिर्भर बनकर इन गौठानों ने गोधन न्याय योजना की उद्देश्यों को साकार किया है। कांकेर विकासखण्ड के गढ़पिछवाड़ी गौठान में 21 हजार 202 रूपये से 10 हजार 601 किलोग्राम गोबर की खरीदी की गई तथा उससे…
टेलीग्राम (मोबाइल एप) में अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी,युवक से 70 हजार रुपए वसूलने के बाद और पैसों की मांग की, मामले में प्राथी ने थाने में केस दर्ज कराया
publicuwatch24.com, रायपुर। युवक को टेलीग्राम (मोबाइल एप) में अश्लील फोटो भेजकर ब्लैकमेल का मामला सामने आया है, जिसमे आरोपी ने ब्लैकमेल कर युवक से 70 हजार रुपए वसूलने के बाद और पैसों की मांग की जा रही थी. मामले में प्राथी ने सरस्वती नगर थाने में केस दर्ज कराया है । मामले में एएसपी सिटी लखन पटले ने बताया कि सरस्वती नगर थाने में धारा 384 और 507 के तहत मामला दर्ज किया गया है. थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में प्राथी ने बताया कि उसे दो दिन पहले टेलीग्राम एप में काल आया, जिसके बाद उसने…
गोलीकांड मामले : दो पक्षों में फटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद पर एक ग्रामीण की मौत, पुलिस ने 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया
publicuwatch24.com,कवर्धा। जिले के ग्राम सरेखा में बीते दिनों हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गोवर्धन पूजा के दिन दो पक्षों में फटाखा फोड़ने को लेकर विवाद हुआ था. इसी बीच गांव के मोहन साहू के गोली से रामबिलास साहू घायल हो गया. उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया. ग्रामीण की गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर किया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । डॉक्टर ने रामबिलास के पेट से एक गोली निकालते हुए रिपोर्ट में गोली मारने की बात कही, लेकिन कवर्धा कोतवाली पुलिस ने मामले में…