
publicuwatch24.com,कवर्धा। जिले के ग्राम सरेखा में बीते दिनों हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गोवर्धन पूजा के दिन दो पक्षों में फटाखा फोड़ने को लेकर विवाद हुआ था. इसी बीच गांव के मोहन साहू के गोली से रामबिलास साहू घायल हो गया. उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया. ग्रामीण की गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर किया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई ।
डॉक्टर ने रामबिलास के पेट से एक गोली निकालते हुए रिपोर्ट में गोली मारने की बात कही, लेकिन कवर्धा कोतवाली पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई नहीं की. पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर लेनदेन के आरोप लगाए. जब मामला तूल पकड़ा तो कोतवाली पुलिस ने हत्या के 15 दिन बाद 21 आरोपियों की गिरफ्तारी की ।
एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि फटाखा फोड़ने को लेकर दो पक्ष के बीच मे विवाद हुआ था. जिसमें गोली चली थी. गोली रिकवर कर लिया गया है. मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है. सभी एक ही गांव के लोग है, जिसमें एक पक्ष से 13 और दूसरे पक्ष के 7 लोग के खिलाफ कार्रवाई की गई है ।