Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और महानायकों को दिलाई नई पहचान: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, 26-27 नवंबर को रायपुर में जुटेंगे देशभर के किसान और कृषि विशेषज्ञ
- बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए दिनेश कुमार को 4-5 दिनों में मिले आय और जाति प्रमाण पत्र, सेवा सेतु बना मददगार
- कोरिया के जय कुमार साहू को मुख्यमंत्री की पाती, सौर ऊर्जा अपनाने के फैसले को सराहा
- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ का एक दिवसीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह आयोजित
- चिरायु योजना से जन्मजात टेढ़े पैरों से पीडि़त दो माह की बच्ची को मिला संबल
- कोड़ा उपार्जन केंद्र में 44 क्विंटल धान लेकर पहुंचे ग्राम धौलपुर के किसान, पर्याप्त बारदाने और तौल की सुविधाओं पर जताया संतोष
- ग्राम मेन्ड्रा की महिला किसान ने खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं पर जताया संतोष, घर बैठे टोकन मिलने से समय और श्रम की हुई बचत
Author: admin
नक्सली घटना के संबंध में डीजीपी डीएम अवस्थी ने बताया, दोनों ओर से नहीं हुई फायरिंग, वरिष्ठ अधिकारी बुर्कापाल के लिए कल होंगे रवाना
पब्लिकयूवाच 24.com,रायपुर। नक्सली घटना के संबंध में डीजीपी डीएम अवस्थी ने बताया कि इंटेलिजेंट बेस ऑपरेशन था, जवान गश्त पर निकले थे. यह ट्रिगर माइन था या फिर एंटी पर्सनल आईईडी थी इसकी जांच की जा रही है. घायलों का इलाज किया जा रहा है. कल सभी वरिष्ठ अधिकारी बुर्कापाल के लिए रवाना होंगे वहां भी जांच की जाएगी. दोनों ओर से कोई फायरिंग नहीं हुई. एंटी पर्सनल माइन है तो यह पहले से लगाई होगी. हालांकि इसमें जांच की जा रही है । सीआरपीएफ डीजी ए.पी महेश्वरी ने कहा कि सीआरपीएफ एक बहादुर बल है. स्टेट पुलिस के साथ…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शिवरीनारायण के दौरे पर, राम मानस महायज्ञ में हुए शामिल, शिवरीनारायण मठ में मुख्यमंत्री का स्वागत छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से
पब्लिकयूवाच 24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शिवरीनारायण के दौरे पर हैं. वे राम मानस महायज्ञ में शामिल होने शिवरीनारायण पहुँचे हैं. शिवरीनारायण पहुँचने के बाद वे भगवान नारायण मंदिर गए. पूजा-अर्चना उन्होंने की और मठ में माथा टेकने गए. साथ ही उन्होंने मठ परिसर में उन्होंने प्रसाद ग्रहण किया. उन्होंने भगवान नारायण से प्रदेश में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की । प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने भगवान राम से छत्तीसगढ़ियों का जुड़ाव किस रूप में इस पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ियों की हर संस्कृति में भगवान राम समाहित हैं. उन्होंने कहा- हमन इँहा भाँचा राम…
महिला डॉक्टर को बैंक मैनेजर होने का झांसा देकर ओटीपी नंबर पूछकर 87,996 रुपए का चूना लगाने वाले आरोपी को, 72 घंटे रेकी करने के बाद करमाटांड (जामताडा) में घेराबंदी कर गिरफ्तार किया
पब्लिकयूवाच 24.com,बिलासपुर। महिला डॉक्टर को बैंक मैनेजर होने का झांसा देकर मोबाइल के जरिए एटीपी और ओटीपी नंबर पूछकर 87,996 रुपए का चूना लगाने वाले आरोपी को बिलासपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी को साइबर सेल की मदद से ऑनलाइन ठगी के लिए प्रसिद्ध झारखंड के जामताड़ा जिले से धर दबोचा गया है । जानकारी के अनुसार, नर्मदा नगर, सिविल लाइन थाना निवासी 48 वर्षीय डॉ. बीना सिंह पति तीर्थेश्वर सिंह ने 15 सितंबर 2018 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इसमें अज्ञात आरोपी ने मोबाइल फोन में अपने को बैंक ऑफ बड़ौदा का मैनेजर बताते हुए वेरिफिकेशन के नाम…
आईईडी ब्लास्ट में शहीद जवान नितिन भालेराव को गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू,संसदीय सचिव विकास उपाध्याय और पुलिस के आला अधिकारियों ने दी अंतिम सलामी
पब्लिकयूवाच 24.com,रायपुर। सुकमा जिले में नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में शहीद जवान नितिन भालेराव को अंतिम सलामी दी गई. माना के चौथी बटालियन परेड ग्राउंड में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू,संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, डीजीपी डीएम अवस्थी, एडीजी अशोक जुनेजा, आईजी आनद छाबड़ा समेत सीआरफईएफ के आला अधिकारियों ने सलामी दी. इसके बाद जवान का पार्थिव देह मुंबई की फ्लाइट से गृहग्राम ले जाया गया । गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने सुकमा आईईडी ब्लास्ट को नक्सलियों का कायराना करतूत बताया है. हम लगातार 22 महीनें से अभियान चला रहे हैं. इस के चलते सर्वाधिक नक्सली मारे गए और सरेंडर भी किए. इससे बौखलाहट…
श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने आरंग विधानसभा के अंतर्गत ग्राम सेमरिया,नरदहा,पचेड़ा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया
पब्लिकयूवाच 24.com,रायपुर । नगरीय प्रशासन एवं विकास और श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने आज आरंग विधानसभा के अंतर्गत ग्राम सेमरिया,नरदहा,पचेड़ा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में मंत्री का जगह -जगह स्वागत किया। क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा आत्मीय स्वागत से अभिभूत मंत्री डॉ डहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ किसानों का प्रदेश है। किसान ही इस प्रदेश और देश की नींव और अर्थव्यवस्था है। इसलिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सबसे पहले सभी किसानों का कर्ज माफ करने के साथ 2500 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य से धान…
पब्लिकयूवाच 24.com,रायपुर । नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम विभाग मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आरंग विकासखण्ड के ग्राम चंदखुरी में कौशल्या महतारी पइयां लागौ छत्तीसगढ़ी जसगीत का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने निर्माता, निर्देशक एवं गीतकार श्री मुन्नालाल देवदास का बधाई दी और कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार भगवान श्री राम के बताए मार्गों पर चल रही है। राम वनगमन पथ का विकास चंदखुरी से शुभारंभ किया गया है। इस दौरान कवि मीर अली सहित अन्य अतिथि भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में, मुख्य सचिव आर.पी.मण्डल को दी बिदाई 30 नवम्बर को हो रहे हैं रिटायर
पब्लिकयूवाच 24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित मंत्री परिषद की बैठक में 30 नवम्बर को सेवानिवृत्त हो रहे राज्य के मुख्य सचिव आर.पी.मण्डल को बिदाई दी गई। मुख्यमंत्री बघेल सहित मंत्री परिषद के सदस्यों ने मण्डल को उनके सुदीर्घ, स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि मण्डल के मार्गदर्शन में राज्य ने विकास के अनेक सोपान तय किए। कोरोना संक्रमण से बचाव और रोकथाम के चुनौती भरे कार्य मे उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसके कारण छत्तीसगढ़ में संक्रमण की स्थिति अन्य राज्यों की…
पब्लिकयूवाच 24.com,रायपुर। कंवलेसेन्ट प्लाज्मा मध्यम लक्षणों वाले कोविड रोगियों के लक्षणों में राहत लाने के लिए प्लाज्मा थेरेपी काफी प्रभावी साबित हुई है. जब तक टीका जारी नहीं हो जाता, तब तक प्लाज्मा थेरेपी से लाखों लोगों को लाभ होता रहेगा. मध्य भारत का सबसे बड़ा एवं आधुनिक कैंसर अस्पताल बालको मेडिकल सेंटर है, जो कोविड परीक्षण शुरू करने के लिए राज्य और एनएबीएल की अनुमति प्राप्त करने वाला छत्तीसगढ़ का पहला निजी अस्पताल भी था । बालको ने गैर-लाभकारी संगठनों, राउंड टेबल 169 और रायपुर लेडीज सर्कल 90 के साथ मिलकर 27 -28 नवंबर 2020 को “प्लाज्मा दान…
पब्लिकयूवाच 24.com,रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा थाना इलाके में मरीन ड्राइव के करीब एक कैफे में आग लग गई. हीरो मोटर्स शो-रूम के ठीक पड़ोस में स्थित कैफे में आग लगते ही भगदड़ मच गई. हालांकि आग को फैलने से पहले ही उस पर काबू पा लिया गया, जिसकी वजह से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है. लेकिन पावडोस कैफे का काउंटर खाक हो गया है । बताया जा रहा है कि घटना आज दोपहर करीब 2 बजे की है. हादसे की वजह फिलहाल साफ नहीं हो सकी है. आग लगने से काउंटर बुरी तरह जल गया. फिलहाल आग…
(ED) ने पूर्व आईएएस बाबूलाल अग्रवाल के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, 27 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति कुर्क
पब्लिकयूवाच 24.com,रायपुर– प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व आईएएस बाबूलाल अग्रवाल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 27.86 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है. ईडी द्वारा इस संबंध में जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि बाबूलाल अग्रवाल के खिलाफ आपराधिक कदाचार और धोखाधड़ी से संबंधित मामलों में धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (PMLA) के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है. बाबूलाल अग्रवाल की कुर्क की गई संपत्ति में प्लांट एंड मशीनरी, बैंक खातों में शेष राशि और बाबू लाल अग्रवाल और उनके परिवार के सदस्यों की अचल संपत्तियां शामिल हैं । ED द्वारा जारी विज्ञप्ति में…