Author: admin

publicuwatch24.com.रायपुर । राजधानी के कोतवाली थाना में अमानत में खयानत का एक मामला सामने आया है। एक ज्वेलर्स द्वारा आभूषण बनाने के लिए दिये गए सोना को लेकर कारीगर फरार हो गया है। मामले में पुलिस ने आरोपी कारीगर के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने बताया कि सदर बाजार स्थित आभूषण ज्वेलर्स के संचालक विनय कोचर ने बूढ़ापारा पुजारी बाड़ा में रहने वाले राजकुमार जाना को 141 ग्राम सोने या बिस्किट दिया था और इसके बदले कंगन बनाने का कहा था। लेकिन इसके बाद आरोपी राजकुमार ने कंगन बनाया नहीं और 7 लाख कीमत…

Read More

publicuwatch24.com.रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 23 दिसम्बर को एक दिन के बिहार दौरे पर जाएंगे। वे वहां दरभंगा जिले के लहेरियासराय में आयोजित बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. नगेंद्र झा की प्रतिमा अनावरण समारोह में शामिल होंगे। नगेंद्र झा महिला महाविद्यालय परिसर में इस प्रतिमा को स्थापित किया गया है। यह आयोजन बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य मदनमोहन झा की राजनीति से जुड़ा हुआ है। मदनमोहन झा, पूर्व शिक्षा मंत्री और दरभंगा क्षेत्र के दिग्गज कांग्रेस नेता रहे डॉ. नगेंद्र झा के पुत्र हैं। लहेरियासराय में पिता के नाम पर स्थापित महिला महाविद्यालय में उन्होंने एक प्रतिमा…

Read More

publicuwatch24.com.रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो गया। सत्र की शुरूआत से पहले दिवंगत पूर्व विधायक हीरासिंह मरकाम, पूरन लाल जांगड़े, लालमहेंद्र सिंह टेकाम और घनाराम साहू को श्रद्धांजलि दी गई। सदन की कार्यवाही में सदन में खुज्जी विधायक ने किसानों के अस्थाई विद्युत पम्प कनेक्शन का मामला उठाया. पूरक सवाल के जवाब में बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने कहा, मैंने भी इसे लेकर सवाल लगाया है. पूरे प्रदेश में 94 हजार कनेक्शन के आवेदन है. इन सभी आवेदनों पर कनेक्शन दिया जाएगा तो सरकार को 900 करोड़ रुपये लगेंगे. मुख्यमंत्री क्या सदन में घोषणा करेंगे कि…

Read More

publicuwatch24.com.रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं साहित्यकार पंडित सुंदरलाल शर्मा और ठाकुर प्यारे लाल सिंह की जयंती पर उन्हें नमन किया है. राज्यपाल ने कहा कि पंडित सुंदर लाल शर्मा ने देश की आजादी के लिए राष्ट्रीय आंदोलन में भागीदारी निभाई. उन्होंने समाज में छुआछुत की भावना दूर करने और अनुसूचित जाति के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए. इसके साथ ही पं. सुंदरलाल शर्मा ने छत्तीसगढ़ी में महत्वपूर्ण साहित्य की रचना कर छत्तीसगढ़ी भाषा की अभिवृद्धि में भी अमूल्य योगदान दिया है. वहीं ठाकुर प्यारे लाल सिंह छत्तीसगढ़ में सहकारिता आंदोलन…

Read More

publicuwatch24.com.रायपुर। शादी समारोह में लाखों के गहने चोरी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने मध्यप्रदेश के राजगढ़ से गिरफ्तार किया है. आरोपी रितिक छायल राजगढ़ के सांसी कड़िया गिरोह का सदस्य है. आरोपी ने सेरेखेड़ी स्थित वीसलींग वुड में शादी समारोह के दौरान 7 लाख के सोने चांदी से भरा बैग पार किया था. लेकिन उसकी यह करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3 लाख का सामान जब्त किया है । मामले का खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी तारकरेश्वर पटेल ने बताया कि 9 दिसंबर को मंदिर हसौद के छेरेखेड़ी स्थित…

Read More

publicuwatch24.com.महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की तुमगांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. छापेमार कार्रवाई में पुलिस ने देह व्यापार में संलिप्त बीजेपी सांसद प्रतिनिधि और 3 महिला समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है । तुमगांव टीआई शरद ताम्रकार के मुताबिक नेशनल हाइवे के तुमगांव स्थित ओवर ब्रिज के पास होटल में सेक्स रैकेट का धंधा चलाए जाने की सूचना मिली थी. जिसके बाद होटल में दबिश देकर 3 महिला और 3 पुरुष को आपत्तिजनक हालत में धरदबोचा गया. पकड़ी गई महिलाओं में एक बिलासपुर और दो तुमगांव…

Read More

publicuwatch24.com.धमतरी। जिले के डंडेसरा इलाके में रविवार की सुबह तेज रफ्तार कार की ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई. दुर्घटना में कार में सवार दो कारोबारियों में से एक की मौके पर तो दूसरे की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई । दुर्घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल कारोबारी को निकालकर अस्पताल रवाना किया, वहीं दूसरे कारोबारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया. दुर्घटना की सूचना कारोबारियों के परिजन से संपर्क कर दी गई. वहीं, हादसे के बाद भाग रहे ट्रक ड्राइवर को लोगों ने…

Read More

publicuwatch24.com.जगदलपुर । प्रदेश सरकार के दो साल पूरे हो गए इस दौरान बस्तर जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला समूहों को आजीविका गतिविधि से जोड़कर उनके आर्थिक विकास के कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशा अनुरूप जिले की महिलाओं को आर्थिक रूप से सबल बनाने के स्व- सहायता समूहों के माध्यम से रोजगार के अवसर दिया गया। महिला समूह बस्तर जिले के 7 विकासखण्ड के 400 गांव मे 40 हजार परिवार संवहनीय कृषि आधारित आजीविका गतिविधि के रूप मे कतार विधि,श्रीविधि, साग सब्जी खेती, किचन गार्डन जैविक खाद् के माध्यम से किया जा…

Read More

publicuwatch24.com.रायपुर । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रथम रायपुर आगमन के शताब्दी वर्ष समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन सहित हर युग में छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ के महापुरूषों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा शुरू किए गए सविनय अवज्ञा आंदोलन का सबसे अच्छा उदाहरण छत्तीसगढ़ के किसानों का कंडेल नहर सत्याग्रह है। मुख्यमंत्री ने राजधानी रायपुर के महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर में आयोजित इस शताब्दी समारोह को अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। उल्लेखनीय है कि कंडेल…

Read More

publicuwatch24.com.रायपुर । शहीद वीरनारायण सिंह के अमर बलिदान से हमारे प्रदेश की पहचान है। अंग्रेजों के विरुद्ध गरीब जनता के साथ संघर्ष करते हुए वे शहीद हुए। मैं उनके परिजनों से मिला। उनकी शहादत को हमारा नमन है। इस परिवार का योगदान कभी नहीं भूलाया जा सकता। शहीद वीरनारायण सिंह के परिजनों की पेंशन बढ़ाकर दस हजार रुपए मासिक किया गया है। यह बातें मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गोंड़ महासभा धमधागढ़ द्वारा आयोजित शहीद वीरनारायण सिंह बलिदान दिवस समारोह एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन के अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहीं। उन्होंने…

Read More